यूरिमैक्स ड्रग का यूज बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) के लक्षणों को ठीक करने के लिए किया जाता है। बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया की स्थिति पुरुषों में होती है। प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया का मतलब बढ़े हुए प्रोस्टेट से है। इस स्थिति में पुरुषों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बीपीएच की स्थिति में कैंसर का खतरा नहीं रहता है। बीपीएच की परेशानी हो जाने पर पुरुषों को पेशाब करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिससे समस्या बढ़ जाती है। यूरिमैक्स ड्रग लेने के बाद ब्लैडर और प्रोस्टेट की मसल्स को रिलैक्स मिलता है। साथ ही पुरुषों को अधिक यूरिन फ्लो की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

यूरिमैक्स ड्रग की खुराक और इस्तेमाल करने का तरीका मरीज की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, रोग और इलाज की प्रगति पर निर्भर करता है। यूरिमैक्स ड्रग टैमुलोसिन (Tamsulosin) का कंपोजीशन है। यूरीमैक्स के सेवन से बीपीएच के लक्षणों से निजात मिलती है, लेकिन भविष्य में सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।
और पढ़ें : Wikoryl: विकोरिल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अगर आप ड्रग का यूज पहली बार कर रहे हैं तो आप दवा के लेबल पर छपे दिशा- निर्देशों को जरूर पढ़ें। ऐसा करने से आपको इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी मिल जाएगी। साथ ही दवा की एक्सपायरी डेट का भी पता चल जाएगा। अगर आपको मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी दवा दी गई है तो आप तुरंत जाकर शिकायत करें।
यूरिमैक्स ड्रग का यूज खाने के आधे घंटे बाद किया जाता है। एक टेबलेट को आप खाने के बाद ले सकते हैं। पानी के साथ दवा का सेवन करें। मेडिसिन को दांत से न चबाएं और न ही तोड़कर खाएं।
वयस्कों के लिए यूरिमैक्स का डोज – 0.4-mg कैप्सूल रोज
अगर यूरिमैक्स की 0.4 एमजी की डोज दो से चार हफ्ते बाद तक लेने पर किसी खास तरह का फर्क महसूस नहीं होता है तो डॉक्टर डोज को 0.8 मिलीग्राम तक बढ़ा सकता है।
यूरिमैक्स ड्रग के ओवरडोज की स्थिति में आपको कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। ओवरडोज होने पर लो ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बेहतर है कि आप नजदीक के अस्पताल में जाएं और इस बारे में डॉक्टर को जानकारी दें। डोज को तय समय पर लेने की कोशिश करें और अधिक दवा का सेवन न करें। डॉक्टर से सलाह लें कि आपको एक दिन में यूरिमैक्स की कितनी गोलियां लेनी हैं।
यूरिमैक्स का एक डोज अगर आपको लेने की सलाह दी गई है और अगर आप डोज लेना भूल जाते हैं तो बेहतर होगा कि जब आपको डोज खाने की याद आए, तब यूरिमैक्स ड्रग का सेवन कर लें। एक बार इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यूरिमैक्स की टेबलेट बोतल में उपलब्ध होती हैं। एक बोतल में 100 जिलेटिन कैप्सूल होते हैं। आपको अगर एक कैप्सूल लेने की सलाह दी गई है तो पानी के साथ (ओरली) दवा का सेवन करें। दवा को डॉक्टर के बताए गए समय पर ही लें और अगर आपको सही समय का ध्यान नहीं रहता है तो बेहतर होगा कि आप अलार्म लगाने के बाद दवा का सेवन करें। ऐसा करने से आप दवा सही समय पर लेंगे और ओवरडोज या डोस मिस होने का डर भी नहीं रहेगा।
यूरीमैक्स ड्रग की सलाह निम्न लक्षणों के दिखाई देने पर डॉक्टर सजेस्ट कर सकता है।
यूरीमैक्स का उपयोग दिन में कितनी बार करना है और कैसे इस ड्रग को सही तरीके से लेना चाहिए, इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। दवा का सेवन खाने के पहले करना है या फिर खाने के बाद, इस बारे में भी डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यूरिमैक्स ड्रग का सेवन करने से कुछ व्यक्तियों में साइडइफेक्ट्स भी दिख सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी व्यक्तियों में एक जैसे लक्षण दिखाई दें। अगर आपको किसी भी तरह के लक्षण का अहसास होता है तो बेहतर होगा कि आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको ड्रग से होने वाले साइडइफेक्ट से बचने के उपाय बताएगा। निम्न साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं।
अगर आपको यूरिमैक्स ड्रग लेने के बाद हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं तो ज्यादा परेशान न हो ये कुछ दिनों बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं। गंभीर साइड इफेक्ट्स होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
ड्रग का प्रभाव हर व्यक्ति को अलग प्रकार से प्रभावित कर सकता है। कुछ मामलों में हो सकता है आपको ऐसे साइड इफेक्ट्स दिखाई दें जो उपरोक्त लक्षणों में शामिल नहीं हैं। हालांकि, किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स दिखाई देने पर चिंतित न हों और तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
यूरिमैक्स (Urimax) का सेवन करते समय इस बात की सावधानी रखनी चाहिए कि आप उसे समय पर लें और अन्य दवा का सेवन कर रहे हो इस बारे में डॉक्टर को जानकारी जरूरी दें। साथ ही कुछ बातों का ध्यान भी जरूर रखें।
और पढ़ें :Unwanted 72: अनवांटेड 72 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अगर आप यूरिमैक्स ड्रग के साथ किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं तो तुरंत इस बारे में डॉक्टर को जानकारी दें, क्योंकि यूरिमैक्स ड्रग अन्य दवा के साथ रिएक्शन कर सकती है। जानिए किस ड्रग के साथ यूरिमैक्स का रिएक्शन हो सकता है।
सिमिटिडाइन (cimetidine) के साथ अगर आप यूरिमैक्स का यूज कर रहे हैं तो आपके शरीर में टैमुलोसिन (tamsulosin) बढ़ने की अधिक संभावना है। ऐसा होने से आपके शरीर में साइड इफेक्ट दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
टैमुलोसिन (tamsulosin) के साथ कुछ एंटीबायोटिक दवाएं रिएक्शन कर सकती हैं। टैमुलोसिन (tamsulosin) के साथ एरिथ्रोमाइसिन का सेवन करने से साइडइफेक्ट्स दिख सकते हैं।
टैमुलोसिन के साथ पैरॉक्सिटाइन (paroxetine) लेने से आपके शरीर में टैमुलोसिन का स्तर बढ़ सकता है। इन दवाओं को सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।
यूरिमैक्स ड्रग अगर आप सेवन कर रहे हैं तो एल्कोहॉल को न लें। कई दवाएं एल्कोहॉल के साथ दुष्प्रभाव दिखा सकती हैं। इस दवा के साथ शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर डॉक्टर आपको खाने के बाद दवा का सेवन करने की सलाह देता है तो परेशान न हो, क्योंकि ये भोजन के साथ रिएक्शन नहीं करेगी। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Becosules: बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यूरीमैक्स (urimax) को कमरे के तापमान पर ही रखें। यूरीमैक्स को स्टोर करने के पैकेट में दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लें। यूरीमैक्स को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें। दवा खाने के बाद उसे सुरक्षित स्थान में ही रखें। स्टोरेज की जानकारी के लिए एक बार डॉक्टर या फार्मासिस्ट से जानकारी ले सकते हैं। इसको सनलाइट के साथ ही नमी से भी दूर रखना चाहिए। दवा को टॉयलेट में फ्लश करने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Urimax Side Effects: https://www.drugs.com/sfx/urimax-side-effects.html Accessed on 5/6/2020
TAMSULOSIN : https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=ed9988bc-0759-4c36-bee1- Accessed on 5/6/2020
What is Urimax? https://www.ndrugs.com/ Accessed on 5/6/2020
TAMSULOSIN : https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a698012.html Accessed on 5/6/2020
TAMSULOSIN : https://www.drugs.com/tamsulosin.html
Current Version
16/07/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha