backup og meta

Eczema On Black Skin: गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा की समस्या का क्या होता है असर, जानिए यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/03/2022

    Eczema On Black Skin: गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा की समस्या का क्या होता है असर, जानिए यहां

    स्किन की कंडीशन के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक्जिमा स्किन संबंधित कंडीशन है, जिसके कारण स्किन ड्राय, ईची हो जाती है और साथ ही उसमें सूजन आ जाती है। ये कंडीशन बहुत ही कॉमन है और शररी के किसी भी हिस्से में ये पाई जा सकती है। एक्जिमा की कंडीशन स्किन टोन के अनुसार डिफरेंट हो सकती है। गहरी रंग की स्किन वाले लोगों में ये बीमारी किस तरह से असर डालती है या फिर क्या उसका असर कुछ अलग होता है, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा (Eczema On Black Skin) के बारे में जानकारी देंगे।

    और पढ़ें: Psoriasis And Skin Cancer: सोरायसिस और स्किन कैंसर से कैसे रहें दूर?

    क्या होती है एक्जिमा (Eczema ) की समस्या?

    एक्जिमा की कंडीशन के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये समस्या किसी भी तरह की स्किन टोन वाले व्यक्ति को प्रभावित करती है। एक्जिमा के कारण एटॉपिक डर्मेटाइटिस (Atopic dermatitis), कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस, त्वचा पर छोटे दाने, न्यूमुलर एक्जिमा, स्टेसिस डर्मेटाइटिस (stasis dermatitis) आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी कारणों से स्किन सूखी हो जाती है और साथ ही उसमें सूजन की समस्या और खुजली भी हो सकती है। जिन लोगों को एक्जिमा कंडीशन हो, उनमें विभिन्न प्रकार भी विकसित हो सकते हैं। कुछ लोगों में एक्जिमा की समस्या हो जाने पर लक्षण तुरंत नजर नहीं आते हैं और फिर कुछ समय बाद अचानक से लक्षण तेजी से बढ़ जाते हैं।

    और पढ़ें: हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

    गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा (Eczema On Black Skin)

    हल्की स्किन के रंग मुकाबले की तुलना में गहरी स्किन की रंग वालों में एग्जिमा होने की संभावना अधिक होती है और साथ ही ऐसे लोगों को ये स्किन कंडीशन अधिक प्रभावित करती है। नेशनल एक्जिमा एसोसिएशन की माने तो संयुक्त राज्य अमेरिका में 20.2%, अफ्रीकी अमेरिकी बच्चों में किसी न किसी रूप में एक्जिमा मौजूद है। इसकी तुलना 13% एशियाई, 13% मूल अमेरिकी, 12.1% वाइट और 10.7% हिस्पैनिक बच्चों ( Hispanic children) से की जाती है। वहीं वयस्कों की बात की जाए तो यह आकड़ा अलग हो जाता है। अफ्रीकी अमेरिकी वयस्कों में से केवल 7.7% को एक्जिमा है, जबकि हिस्पैनिक के 10.8%, सफेद के 10.5%, एशियाई के 9.1% और मूल अमेरिकी वयस्कों के 7.8% की तुलना में।

    गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा के क्या दिखते हैं लक्षण?

    काली त्वचा पर, एक्जिमा गहरे भूरे, बैंगनी या भूरे रंग के धब्बे पैदा कर सकता है। प्रभावित क्षेत्र सूजे हुए, गर्म, खुजली वाले और सूखे या पपड़ीदार हो सकते हैं। गहरे रंग वाले लोगों में एक्जिमा की समस्या अधिक होती है। उन लोगों की स्किन अधिक सेंसिटिव होती है और साथ ही आंखों के आसपास की त्वचा में खुजी की समस्या हो जाती है। इससे त्वचा मोटी हो सकती है और धक्कों का निर्माण हो सकता है। अगर सही समय पर ट्रीटमेंट मिल जाए, तो प्रभावित स्थान धीरे-धीरे ठीक होने लगता है। इन स्किन में उभरे बंप को प्रुरिगो नोड्यूल्स (prurigo nodules) के नाम से जाना जाता है। एक्जिमा शरीर पर कहीं भी दिखाई दे सकता है, लेकिन गहरे रंग वाले लोगों को धड़, हाथ और पैरों पर स्मॉल बंप के विकसित होने का खतरा अधिक होता है। इसे पैपुलर एक्जिमा (papular eczema) कहा जाता है।

    और पढ़ें: स्किन के लिए कपूर के तेल के फायदे नहीं जानते होंगे आप

    बीमारी को कैसे किया जाता है डायग्नोज?

    बीमारी को डायग्नोज त्वचा रोग विशेषज्ञ कर सकते हैं। बीमारी को डायग्नोज करने के लिए बीमारी के कारण दिखने वाले लक्षणों के बारे में डॉक्टर आपसे जानकारी लेते हैं। डॉक्टर साथ ही फैमिली हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी लेते हैं। अगर आपके परिवार में किसी को एग्जिमा की समस्या है, तो हो सकता है कि यह बीमारी आपको भी हो जाए। एग्जिमा को डायग्नोज करने के बाद डॉक्टर बीमारी का ट्रीटमेंट करते हैं। जानिए कैसे किया जाता है बीमारी का ट्रीटमेंट।

    और पढ़ें: Anal Skin Tags: एनल स्किन टैग्स की क्यों होती है समस्या, कैसे कर सकते हैं इसका इलाज?

    गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा (Eczema On Black Skin) का कैसे किया जाता है ट्रीटमेंट?

    एग्जिमा की समस्या होने पर व्यक्ति को किस प्रकार का ट्रीटमेंट दिया जाना है, यह बात उसके लक्षणों पर आधारित होती है। अगर गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा की  समस्या हो गई है, तो आपको प्रभावित एरिया को हल्के गुनगुने पानी में करीब 15 से 20 मिनट तक रखना चाहिए। ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट होती है यानी कि उसे नमी प्रदान होती है। उसके बाद स्किन को हल्के हाथों से पोछने के बाद और सुखाने के बाद उसमें मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप मॉस्चराइजर का इस्तेमाल दिन में कई बार कर सकते हैं।

    • एग्जिमा की समस्या से बचने के लिए आपको ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें टार एक्सट्रेक्ट हो। आपको टार जेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही जिनमें एल्कोहॉल का इस्तेमाल किया जाता है, उनसे भी बचें क्योंकि एल्कोहॉल के कारण जलन पैदा हो सकती है।
    • स्किन के लक्षणों को दूर करने के लिए स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल भी किया जाता है। नहाने के बाद स्टेरॉयड क्रीम का  इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको इसका इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं करना चाहिए क्योंकि क्रीम को लंबे समय तक यूज करने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
    • एंटिहिस्टामाइन्स (Antihistamines) का इस्तेमाल भी एक्जिमा की समस्या के दौरान किया जाता है। खुजली एक्जिमा के सबसे गंभीर लक्षणों में से एक हो सकती है। कुछ डॉक्टर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एंटीहिस्टामाइन टैबलेट लेने का सुझाव देते हैं, जिसका प्रभाव कुछ सप्ताह में नजर आ सकता है।
    • गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा (Eczema On Black Skin) की समस्या जिन लोगों को होती है, उनमें सूजन की समस्या भी आम होती है। सूजन की समस्या को कम करने के लिए डॉक्टर एस्टेरॉइड टेबलेट खाने की सलाह दे सकते हैं। यह सूजन की समस्या को कम करती है। लंबे समय तक इस दवा का इस्तेमाल करने से कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। आपको इसके बारे में डॉक्टर से अधिक जानकारी लेनी चाहिए।

    एक्जिमा एक कंडीशन है लेकिन इसे मैनेज करना पॉसिबल है। आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे कि आप एक्जिमा के कारण उत्पन्न होने वाले लक्षणों से राहत पा सकते हैं। आपको नहाने के दौरान ना तो ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल करना है और ना ही ज्यादा गर्म पानी का। आपको फ्रेगरेंस या खुशबू वाले प्रोडक्ट जैसे कि परफ्यूम आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही आपको डिटर्जेंट, ब्यूटी प्रोडक्ट आदि का चुनाव करने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट से राय जरूर लेनी चाहिए। आप जो भी कपड़े पहन रहे हैं, वह आरामदायक हो और टाइट बिल्कुल भी ना हो। आपको नहाने के बाद स्किन को अच्छे से मॉस्चराइज करना चाहिए। साथ ही आपको कुछ बातों पर ध्यान रखना चाहिए, जिसके कारण एक्जिमा के लक्षणों बढ़ ना पाएं। अधिक पसीना आना, गर्म वेदर में रहना आदि एक्जिमा की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं। आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा।

    इस आर्टिकल में हमने आपको गहरी रंग की स्किन में एक्जिमा (Eczema On Black Skin) की समस्या से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement