सेट्रीमाइड एक प्रकार की एंटीसेप्टिक क्रीम है जिसे त्वचा रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रभावित हिस्से में इसे लगाने से उस जगह पर होने वाली जलन में आराम मिलता है। इसके अलावा इसका दूसरा सबसे प्रमुख इस्तेमाल जलने से होने वाले घावों के इलाज में किया जाता है।

किचन में काम करते हुए अक्सर लोग जल जाते हैं। ऐसे में अगर आप सेट्रीमाइड क्रीम का उपयोग करें तो फफोले नहीं पड़ते हैं और घाव कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है। यह डिसइंफेक्टेंट की तरह भी काम करता है जो घाव को धोने और स्किन से जुड़े डिसऑर्डर के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होता है। यह घाव में मौजूद बैक्टीरिया को और बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
इसके अलावा यह और भी दूसरी समस्याओं में इस्तेमाल होता है, इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इस दवा को डॉक्टर के निर्देश के अनुसार केवल स्किन पर ही इस्तेमाल करें। इस दवा को प्रिस्क्राइब करने के बाद जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी इस्तेमाल करें। इस दवा को इस्तेमाल करने के 8 से 14 घण्टे बाद धो लें।
जली हुई त्वचा या घाव पर इस क्रीम की पतली लेयर लगाएं। इसका प्रयोग तब तक तक करें जब तक लक्षण ठीक ना जाएं।
इस दवा के ज्यादा से ज्यादा फायदे लेने के लिए आप डॉक्टर के निर्देश के अनुसार इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
सेट्रीमाइड को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। सेट्रीमाइड को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में सेट्रीमाइड के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के सेट्रीमाइड को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें : रेनिटिडाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आपको इस दवा से किसी तरह की एलर्जी है या कोई दूसरी तरह की एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं। इस प्रोडक्ट में कुछ निष्क्रिय सामग्री होती है जिनसे एलर्जिक रिएक्शन और दूसरी समस्याएं होती हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले आप अपने मेडिकल हिस्ट्री के बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को जरूर बताएं।
सर्जरी होने से पहले आप उन सभी प्रोडक्ट (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) के बारे में अपने डॉक्टर या डेंटिस्ट को बताएं।
सेट्रीमाइड का इस्तेमाल प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान करने से पहले इसके फायदों और नुकसान को लेकर डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें : एम्पीसिलिन और सलबैक्टम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सेट्रीमाइड के इस्तेमाल से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं;
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। हालांकि, आपको यहां पर कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो सेट्रीमाइड उसके साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
और पढ़ें : ओमेप्राजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा आपके भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती है जिसकी वजह से दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
सेट्रीमाइड आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट हो सकता है। इससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बढ़ सकता है या आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।
और पढ़ें : सीफोटेक्सीम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सेट्रीमाइड निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है;
और पढ़ें : Glimepiride : ग्लिमेपिराइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या फिर अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर आप सेट्रीमाइड को इस्तेमाल करना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द इसे इस्तेमाल करें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
CETRIMIDE CREAM BP/https://www.drugs.com/uk/cetrimide-cream-bp-leaflet.html
(Accessed on 16-02-2020)
Boots Antiseptic Cream/https://www.medicines.org.uk/emc/product/1589/pil
(Accessed on 16-02-2020)
Cetrimide Cream/https://www.aid-training.co.uk/cetrimide-cream
(Accessed on 16-02-2020)
use tolerance of Burnol Plus Antiseptic Cream/https://www.hra.nhs.uk/planning-and-improving-research/application-summaries/research-summaries/use-tolerance-of-burnol-plus-antiseptic-cream/
(Accessed on 16-02-2020)
Cetrimide/ https://www.sciencedirect.com/topics/immunology-and-microbiology/cetrimide
(Accessed on 16-02-2020)
Cetrimide /https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/cetrimide
(Accessed on 16-02-2020)
Current Version
25/08/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha