सिल्नीडिपाइन (Cilnidipine) एक कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स है जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करती है। यह हार्ट और ब्लड वेसल्स में कैल्शियम मूवमेंट को कम करने का काम भी करती है जिससे हार्ट अच्छी तरह पंप करता है और ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।

आमतौर पर आप सिल्नीडिपाइन (Cilnidipine) को फूड्स या दूध के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर भी इस बारे में अपने डॉक्टर से पूछें। इस दवा के लेबल पर दिए गए निर्देशों को ठीक से फॉलो करें। आपको प्रतिदिन कितनी खुराक लेनी है? दो खुराक के बीच कितना समय होना चाहिए? और कितने लंबे समय तक आपको इस दवा को लेना है? ये सारी चीजें आपकी स्वास्थ्य स्थिति और जो दवा आपको प्रिस्क्राइब की गई है, उस पर निर्भर करती है।
इस दवा के इस्तेमाल के दौरान आप चकोतरा के जूस से दूर रहें क्योंकि चकोतरा शरीर में इस दवा के ब्रेकडाउन को रोकने का काम करता है।
यह दवा ठीक से काम कर रही है या नहीं इसको जानने के लिए आप अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें। अगर यह ठीक से अपना प्रभाव नहीं दिखा रही हैं तो आपका डॉक्टर इस दवा की खुराक को बदल सकता है।
इस दवा के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स की संभावना कम हो, इसके लिए आप अपने डॉक्टर से बात करें।
ये भी पढ़ें : नॉरफ्लोक्स टीजेड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स, खुराक और सावधानियां
सिल्नीडिपाइन को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। सिल्नीडिपाइन को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में सिल्नीडिपाइन के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के सिल्नीडिपाइन को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 3 सबसे आम भोजन विकार (Eating disorder) और उनके लक्षण
इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर को बताएं;
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं में सिल्नीडिपाइन के इस्तेमाल को लेकर अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। सिल्नीडिपाइन लेने से पहले इसके फायदों और नुकसान के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
सिल्नीडिपाइन के इस्तेमाल से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं;
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते। हालांकि आपको यहां कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर किसी तरह की कोई चिंता हैं तो इस बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो सिल्नीडिपाइन उसके साथ इंटरैक्ट कर सकती है। जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा खुद से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
निम्नलिखित दवाइयों के साथ इस दवा का इंटरैक्शन हो सकता है;
यह दवा आपके भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती है जिसकी वजह से आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
सिल्नीडिपाइन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति खराब हो सकती है या गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें। हार्ट अटैक से पीड़ित लोगों को इस दवा का उपयोग सावधानी पूवर्क करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : सीफोटेक्सीम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
वयस्कों के लिए सामान्य खुराक प्रतिदिन एक बार 5-10mg है।
अधिकतम खुराक प्रति दिन 20 मिलीग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए और केवल तब ही इसकी सिफारिश की जाती है जब इसकी आवश्यकता होती है।
सिल्नीडिपाइन निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है;
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या फिर नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर आप सिल्नीडिपाइन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
[mc4wp_form id=’183492″]