डोमपेरिडोन एक ऐसी दवा है, जो पेट और आंत के मूवमेंट को बढ़ाती है। पार्किंसंस रोग के इलाज में उपयोग की जाने वाली दवाओं से होने वाली उलटी और जी मचलाने जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी डोमपेरिडॉन का उपयोग किया जाता है।
डोमपेरिडोन की गोलियों का सेवन अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें। अगर किसी समय या परिस्थिति में आपको दवा के सेवन से जुड़ी कोई भी शंका हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें। आमतौर पर इस दवा को पानी के साथ लिया जाता है। भोजन करने के 15 से 30 मिनट पहले दवा खा लें।

डोमपेरिडॉन को सीधे सूर्य की रोशनी और नमी से दूर कहीं स्टोर कर सकते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। इनके अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं, जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ें। आप इस बारे में अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में डोमपेरिडोन को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में फेंकना चाहिए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे फेकें।
यदि आपको निम्नलिखित में सी किसी भी बिंदु पर कोई समस्या है, तो दवा के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें:
गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान डोमपेरिडॉन का उपयोग कितना जोखिम भरा है। इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं। डॉमपेरिडॉन को लेने से पहले संभावित लाभ और हानि को जानने के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। एफडीए (FDA) के अनुसार, डोमपेरिडॉन को गर्भावस्था में जोखिम की सी श्रेणी रखा है।
एफडीए की गर्भावस्था में जोखिम की कैटेगरी निम्नलिखित है :
A = कोई जोखिम नहीं
B = कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकता है
D = जोखिम होने की अधिक
X = विरोधाभाषी
N = अज्ञात
और पढ़ें: स्तनपान के दौरान बर्थ कंट्रोल करने का सही तरीका क्या है?
डोमपेरिडोन के सेवन के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिसके उपचार के लिए आमतौर पर किसी विशेष चिकित्सा की जरूरत नहीं होती। जैसे-जैसे आपका शरीर दवा के साथ एडजस्ट होता है, ये साइड इफेक्ट्स उपचार के साथ धीरे-धीरे कम होते जाते हैं। डॉक्टर आपको इन दुष्प्रभावों से बचने के तरीके बता सकते हैं। अगर आपको निम्नलिखित में से किसी भी साइड इफेक्ट् का अनुभव होता है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
आम तौर पर होने वाले दुष्प्रभाव :
दुर्लभ साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:
हर किसी को इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं होता है। ऐसे कई साइड इफेक्ट्स हैं, जो ऊपर सूचीबद्ध नहीं हैं पर आपको उनका अनुभव हो सकता है। यदि आपको किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में कोई शंका है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
डोमपेरिडोन उन सभी दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती है, जो आप वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा का प्रभाव बदल सकता है। किसी भी संभावित दवा के रिएक्शन से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बना के रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं। इनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल करें। इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ साझा करें। आप अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार ही डोमपेरिडोन के साथ किसी अन्य दवा का प्रयोग करें। अपनी सुरक्षा के लिए अपने डॉक्टर की अनुमति के बिना किसी भी दवा की खुराक को ना बदलें, विशेष रूप से निम्नलिखित दवाओं की :
कुछ दवाएं डोमपेरिडॉन के साथ परस्पर क्रिया कर सकती हैं। जैसे :
डोमपेरिडोन का सेवन आपके भोजन और ऐल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
अगर आपको निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्या हैं, तो इस दवा के सेवन से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें :
डोमपेरिडोन निम्नलिखित खुराक में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं, तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।