फ्लावोक्सेट का इस्तेमाल मूत्र मार्ग में परेशानियों के लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्यतौर पर मांसपेशियों को आराम देने के लिए किया जाता है। यह मूत्राशय की मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है। फ्लेवोक्टसेट मूत्र के रिसाव को कम करने, बार-बार पेशाब जाने की आदत, मूत्र के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। यह दवा मूत्राशय के लक्षणों (जैसे, मूत्र मार्ग/ मूत्राशय/ प्रोस्टेट संक्रमण या सूजन) के कारणों का इलाज नहीं करती है।

दिन में 3 से 4 बार या अपने चिकित्सक द्वारा तय किए गए मात्रा में दवा की खुराक लेनी चाहिए। दवा की खुराक से पेट खराब न हो इसके लिए खाना खाने के दौरान लें।
दवा की खुराक आपकी चिकित्सा स्थिति और चिकित्सा की प्रतिक्रिया पर आधारित हो सकती है। आपकी स्थिति के मुताबिक डॉक्टर दवा की खुराक बढ़ा या घटा सकते हैं। दवा का उपचार कब तक चलेगा यह बीमारी की स्थिति पर निर्भर करता है।
बिना अपने डॉक्टर के परामर्श के दवा की खुराक में वृद्धि न करें। अगर आपकी स्थिति में कोई सुधार नहीं होता और किसी तरह के साइड इफेक्ट्स के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
फ्लावोक्सेट को हमेशा कमरे के तापमान पर स्टोर रखें। इसे सीधे धूप या नमी के प्रभाव में आने से बचा कर रखें। इस दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रिज में न रखें। मार्केट में इस दवा के कई अलग-अलग ब्रांड उपलब्ध हैं जिन्हें स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए दवा को कैसे स्टोर करना है इसके लिए दवा के पैक पर लिखे गए निर्देशों को जरूर पढ़ें। साथ ही, दवा को बच्चों और जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें।
बिना निर्देश के दवा को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
कुछ चिकित्सीय स्थितियों में जरूरी है कि आप इस दवा का इस्तेमाल न करें। अगर आपको पेट/आंतों की रुकावट (जैसे, पाइलोरिक, इलियस), पेट या आंतों में रक्तस्राव या मूत्राशय में रुकावट जैसी समस्या है तो दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछें।
इस दवा का उपयोग करने से पहले, अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दें। अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी, आंखों की कोई समस्या, गुर्दे की समस्या, कब्ज या ओवरएक्टिव थायरॉयड (हाइपरथायरायडिज्म) की ससमस्या है या पहले कभी थी तो अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दें।
दवा की खुराक लेने के कारण आपको सुस्ती महसूस हो सकती है इसलिए दवा की खुराक लेने के बाद गाड़ी न चलाएं। साथी ही, किसी भी तरह के मशीनरी काम करने से भी बचें और एल्कोहॉल का सेवन भी न करें।
दवा के सेवन से आपको कम पसीने की समस्या हो सकती है। इसलिए दवा की खुराक लेने के बाद बहुत ज्यादा धूप में बाहर न जाएं। न ही एक्सरसाइज करें।
बड़े उम्रदराज के लोगों में दवा के दुष्प्रभाव अधिक हो सकते हैं। उनमें चक्कर आना (अधिक देर तक खड़े रहने पर), हमेशा नींद में रहना, कब्ज, पेशाब करने में परेशानी जैसी स्थिति हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान, इस दवा का उपयोग केवल तभी करें जब डॉक्टर इसकी सलाह दें। इसेक बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें। अगर आप प्रेग्नेंसी के दिनों में इसका सेवन करना चाहती हैं तो अपने डॉक्टर की देख रेख में ही करें। इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं भी इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अनुसार, फ्लावोक्सेट की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी B है।
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी निम्नलिखित है :
मतली, उल्टी, ड्राई माउथ, सिरदर्द, नींद में रहना, चक्कर आना, धुंधली दृष्टि और घबराहट हो सकती है। अगर इनमें से कोई भी प्रभाव लगातार बना रहता है या बिगड़ता है, तो अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को तुरंत बताएं।
ड्राई माउथ से राहत पाने के लिए शुगर फ्री हार्ड कैंडी, गोंद का इस्तेमाल करें। इसके अलावा पानी पिएं ताकि मुंह में लार बनी रही।
कब्ज को रोकने के लिए, फाइबर युक्त आहार खाएं, खूब पानी पिएं और व्यायाम करें।
याद रखें कि आपके डॉक्टर ने इस दवा के फायदे और साइड इफेक्ट्स की सभी जानकारियों के बाद ही आपके लिए इस दवा को निर्धारित किया होगा।
अपने चिकित्सक को तुरंत बताएं अगर इनमें से कोई भी संभावित लेकिन गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं: मानसिक परिवर्तन (जैसे, भ्रम होना), आंखों में दर्द।
अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं अगर इनमें से कोई भी दुर्लभ लेकिन बहुत गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं: सीने में दर्द, दिल की धड़कन तेज या धीमी होना, संक्रमण के लक्षण (जैसे, बुखार, लगातार गले में खराश), पेट से जुड़ी कोई समस्या (जैसे, लगातार मतली या उल्टी,) लंबे समय से कब्ज, पेशाब के दौरान दर्द होना।
इस दवा के कारण कुछ गंभीर एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। हालांकि, अगर आपको किसी गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने चिकित्सा से बात करें, जिसमें शामिल हैं: दाने, खुजली, सूजन (विशेषकर चेहरे, जीभ, गले में), गंभीर चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी होना।
हर कोई इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं करता है। इसके अलावा ऊपर बताए गए दुष्प्रभावों को अलावा भी अगर किसी तरह के लक्षण दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इस दवा का उपयोग प्राम्लिंटाइड दवा के साथ नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इसके साथ इंटरैक्शन हो सकता है।
अगर आप वर्तमान में प्राम्लिंटाइड दवा का उपयोग कर रहे हैं, तो फ्लावोक्सेट शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को बताएं।
किसी भी संभावित दवा के रिएक्शन से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बनाकर रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, जिनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हैं और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ साझा करें। जैसेः एट्रोपिन, बेलाडोना एल्कलॉइड्स, स्कोपोलामाइन, बेन्स्ट्रोप्रिन, ट्राइक्सीनेनेनिडिल, एंटीस्पास्मोडिक ड्रग्स, पोटैशियम की गोलियां।
अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को बताएं अगर किसी दवा के सेवन से आप हमेशा नींद का एहसास करते हैं जैसे: एंटीथिस्टेमाइंस (जैसे, डिपेनहाइड्रामाइन), नींद या चिंता की दवा (जैसे, अल्प्राजोलम, डायजेपाम, जोलपीडेम), मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाएं, मनोचिकित्सा दवाएं (जैसे, क्लोरप्रोमज़ीन, रिसपेरीडोन, एमिट्रिप्टिलाइन, ट्रैजोडोन)।
अपनी सभी दवाओं (जैसे, खांसी और ठंडे उत्पादों) पर लिए गए लेबल की जांच करें क्योंकि उनमें नींद का कारण पैदा करने वाले तत्व हो सकते हैं। इनके उपयोग के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
फ्लावोक्सेट अन्य दवाओं के साथ इंटरैक्शन कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहे हैं, जो आपकी दवा के लिए जोखिम का कारण भी बन सकती है। किसी भी संभावित दवा के साथ होने वाले जोखिम से बचने के लिए उन सभी दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर को बताएं जिनका इस्तेमाल आप करते हैं।
कुछ तरह के भोजन और एल्कोहॉल के साथ फ्लावोक्सेट दवा के काम करने के तरीका बदल सकता है। जिसके कुछ जोखिम भी हो सकते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
फ्लावोक्सेट का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बताएं।
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
अगरआप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। अगर आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर लें। दोहरी खुराक न लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ेंः-
Viagra : वाइग्रा क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
Asthalin : अस्थलीन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
Drotaverine : ड्रोटावेराइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
Stemetil MD : स्टेमेटिल एमडी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Flavoxate. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682706.html. Accessed on 21 May, 2020.
Flavoxate: Present and Future. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/25807422/. Accessed on 21 May, 2020.
Flavoxate. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK548911/. Accessed on 21 May, 2020.
Flavoxate hydrochloride Tablet; oral. https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/psg/PSG_016769.pdf. Accessed on 21 May, 2020.
A Relative Bioavailability Study of 100 mg Flavoxate Hydrochloride Tablets Under Fasting Conditions. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00992238. Accessed on 21 May, 2020.
Current Version
21/05/2020
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Ankita mishra