backup og meta

Sertaconazole : सेरटाकोंजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/05/2020

Sertaconazole : सेरटाकोंजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

सेरटाकोंजोल (Sertaconazole) का उपयोग किसके लिए किया जाता है?

सेरटाकोंजोल का उपयोग एथलीट फुट के इलाज के लिए किया जाता है। यह एक एजोल एंटिफंगल है जो फंगस की ग्रोथ को रोककर बीमारी पर काम करता है।

सेरटाकोंजोल (Sertaconazole) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

  • इस दवा का प्रयोग केवल त्वचा पर ही करें। दवा लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि स्किन साफ और अच्छी तरह से सूखी हुई हो। इस दवा को प्रभावित हिस्से पर रोजाना दो बार या डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ही लगाएं। दवा को लगाने के बाद, अपने हाथ धो लें। प्रभावित हिस्से को जब तक डॉक्टर न कहें, कवर या पट्टी न करें। इसे डॉक्टर द्वारा जितनी बार बताया गया हो उससे अधिक बार न लगाएं।
  • इस दवा को आंखों, नांक, मुंह या वजायना में न लगाएं।
  • दवा से ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसके लिए हर दिन एक ही समय इसका उपयोग करें।
  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित समय तक ही दवा लगाएं, भले ही इंफेक्शन ट्रीटमेंट के समय से पहले ही ठीक हो गया हो।
  • उपचार के दो सप्ताह बाद तक भी अगर स्थिति में कोई सुधार न हो या स्थिति और बदतर हो गई हो, तो डॉक्टर को तुरंत बताएं।
  • यह भी पढ़ें : Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    मैं सेरटाकोंजोल (Sertaconazole) को कैसे स्टोर करूं?

    सेरटाकोंजोल के रख-रखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी से बचाना होता है। एसिटामिनोफेन को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह पर न रखें। मार्केट में सेरटाकोंजोल के अलग-अलग ब्रांड है जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी सेरटाकोंजोल खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

    बिना निर्देश के सेरटाकोंजोल को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे यूज न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    सेरटाकोंजोल का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

    • सेरटाकोंजोल का उपयोग करने से पहले, डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं यदि आपको इस दवा से एलर्जी है; या अन्य ऐजोल एंटीफंगल जैसे क्लोट्रिमेजोल (clotrimazole),केटोकोनाजोल (ketoconazole) या माइक्रोनजोल (miconazole) से एलर्जी है। इस उत्पाद में कुछ निष्क्रिय तत्व हो सकते हैं, जिससे एलर्जी या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
    • इस दवा के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री बताना न भूलें।
    • गर्भावस्था के दौरान इस दवा का उपयोग तब ही किया जाना चाहिए जब अत्यधिक जरूरी हो। अपने डॉक्टर से इसके जोखिम और फायदों के बारे में पूछें।
    • स्तनपान कराने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
    यह भी पढ़ें : Doxycycline : डॉक्सीसाइक्लिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेरटाकोंजोल लेना सुरक्षित है?

    प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दौरान सेरटाकोंजोल का इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इस दवा के इस्तेमाल से पहले हमेशा इसके फायदे और नुकसान के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें। सेरटाकोंजोल अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (US Food and Drug Administration) के अनुसार गर्भावस्था की ‘सी’ श्रेणी में है।

    एफडीए द्वारा निर्धारित गर्भावस्था के लिए रिस्क केटेगरी-

    A= कोई जोखिम नहीं,

    B= कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं,

    C= कुछ जोखिम हो सकता है,

    D= जोखिम के सकारात्मक सबूत,

    X= विरोधाभाषी,

    N= अज्ञात।

    यह भी पढ़ें :  Glycomet : ग्लाइकोमेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    सेरटाकोंजोल से क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

    • जलन, सूजन, त्वचा का रंग असामान्य या स्किन ड्राई हो सकती है। यदि इनमें से कोई भी प्रभाव लगातार बना रहता है या बिगड़ जाता है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को तुरंत बताएं।
    • डॉक्टर यह दवा आपके लिए तभी निर्धारित करते हैं जब उससे होने वाले लाभ साइड इफेक्ट्स से ज्यादा होते हैं। इस दवा का उपयोग करने वाले कई लोगों पर किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।
    • अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं यदि आपको ब्लिस्टरिंग या ओजिंग (पस निकलना) जैसे लक्षण दिखाई दें।
    • इस दवा से कोई गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया बहुत ही मुश्किल है। हालांकि, यदि आपको किसी गंभीर एलर्जी की प्रतिक्रिया के लक्षण दिखाई देते हैं, तो चिकित्सा सहायता प्राप्त करें, जैसे- दाने, खुजली / सूजन (विशेषकर चेहरे / जीभ / गले पर), चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी।

    हालांकि, दवा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में ये लक्षण नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें : Duphaston : डुफास्टोन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    कौन-सी दवाएं सेरटाकोंजोल के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?

    सेरटाकोंजोल के साथ दूसरी दवाओं का इस्तेमाल रिएक्ट कर सकता है। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं) और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। सुरक्षा के लिए अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा की खुराक को शुरू न करें, न ही दवा लेना बंद करें और न ही खुराक को बदलें।

    क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ सेरटाकोंजोल का इस्तेमाल किया जा सकता है?

    अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ सेरटाकोंजोल का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम नुकसानदायक हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : Enterogermina : एंटरोजर्मिना क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    सेरटाकोंजोल खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?

    सेरटाकोंजोल का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    और पढ़ें : 

    Febrex Plus : फेब्रेक्स प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    Mecobalamin : मेकाबालमिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    Carvedilol : कार्वेडिलॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    Evion LC : एवियन एलसी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Mayank Khandelwal


    Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/05/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement