कीटोकोनाजोल का इस्तेमाल गंभीर फंगल संक्रंण के इलाज के लिए किया जाता है। ये एजोल एंटीफंगल दवाओं के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है। इसका उपयोग स्किन, हेयर, नाखून और ब्लड में फंगल और यीस्ट इंफेक्शन के लिए किया जाता है। इस दवा को सिर्फ तभी रिकमेंड किया जाता है जब दूसरा कोई ट्रीटमेंट असर नहीं करता।

निम्नलिखित परेशानियों के लिए कीटोकोनाजोल का इस्तेमाल किया जाता है:
कीटोकोनाजोल का उपयोग अपने चिकित्सक से परामर्श करने के बाद ही करें। साथ ही डॉक्टर के निर्देश के बगैर इसका इस्तेमाल कम या ज्यादा न करें।
इन स्थितियों में बरतें सावधानी:
अगर आप प्रेग्नेंट है या प्रेग्नेंट होने का प्लान कर रही हैं या फिर ब्रेस्टफीडिंग कराती है तो इस बात की जानकारी आपके डॉक्टर को जरूर होनी चाहिए। कीटोकोनाजोल को लेने से पहले इसके संभावित फायदों और नुकसान का आंकलन करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, कीटोकोनाजोल प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘C’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
A=No risk (कोई खतरा नहीं)
B=No risk in some studies (कुछ अध्ययनों में खतरा पाया गया)
C=There may be some risk, (कुछ खतरे हो सकते हैं)
D=Positive evidence of risk, (खतरे के पॉजिटिव एविडेंस मौजूद हैं)
X=Contraindicated, (कॉन्ट्रेनडिकेटेड)
N=Unknown (पता नहीं)
कीटोकोनाजोल लोशन और शैंपू का इस्तेमाल करते समय अगर आपको किसी के कोई साइड इफेक्ट्स नजर आते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल के इमेरजेंसी वॉर्ड में संपर्क करें।
गंभीर साइड इफेक्ट्स:
कीटोकोनाजोल टैबलेट को लेने से नीचे बताएं साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, कीटोकोनीजोल टैबलेट का उपयोग करना हानिकारक हो सकता है। इस दवा से लिवर फेल हो सकता है। दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो लिवर के कार्य पर पूरी निगरानी रखें। इसके अलावा इस ड्रग का इस्तेमाल सिर्फ तभी करें जब दूसरी दवा से कोई फायदा न हो रहा है। इस दवा को लेने से लिवर फेल और हृदय रिदम की परेशानी हो सकती है।
एंटीएंरिदमिक ड्रग (Antiarrhythmic drugs): इसके साथ कीटोकोनाजोल को लेने हृदय संबंधित परेशानी हो सकती है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है जो जानलेवा हो सकता है।
मेथाडॉन (methadone) और रनोलॉजीन (Ranolazine): इसके साथ कीटोकोनाजोल को लेने से भी हृदय संबंधित परेशानी हो सकती है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है जो जानलेवा हो सकता है।
सिमवासटैटीन (Simvastatin) और लोवास्टाटिन (lovastatin): कीटोकोनाजोल के साथ इन दवाओं को लेने से मसल्स संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
ट्राईएजोलम (Triazolam), मिडाजोलम (Midazolam) और अल्प्राजोलाम (alprazolam): कीटोकोनाजोल के साथ इन दवाओं को लेने से आप लंबे समय के लिए सुस्त महसूस कर सकते हैं।
एप्लेरेनोन (Eplerenone): इस दवा को कीटोकोनाजोल के साथ लेने से लो ब्लड प्रेशर या लो पोटैशियम लेवल की शिकायत हो सकती है।
और पढ़ें: ब्रांड और जेनेरिक दवाओं में कौन सी है ज्यादा असरदार, पढ़ें
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कीटोकोनाजोल टैबलेट:
शुरुआत में 200 मिलीग्राम दिन में एक बार (6 महीने के लिए)
दो साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए: 3.3 से 6.6 मिलीग्राम/किलोग्राम दिन में एक बार (6 महीने के लिए)
क्रीम डोसेज:
वयस्कों- प्रभावित जगह पर दिन में एक बार
बच्चों- डॉक्टर के अनुसार
फॉम डोसेज:
वयस्कों- चार हफ्ते तक प्रभावित जगह पर दिन में दो बार
बच्चों- डॉक्टर के अनुसार
जेल डोसेज:
वयस्कों- दो हफ्ते तक प्रभावित जगह पर दिन में एक बार
बच्चों- डॉक्टर के अनुसार
शैंपू:
वयस्कों- तीन से चार दिन में 8 हफ्तों तक
बच्चों- डॉक्टर के अनुसार
कीटोकोनाजोल की इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर आप कीटोकोनाजोल की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.healthline.com/health/ketoconazole-oral-tablet#side-effects Accessed December 05, 2019.
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/ketoconazole-topical-route/description/drg-20067739 Accessed December 05, 2019.
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a605014.html Accessed December 05, 2019.
https://www.fda.gov/drugs/drug-safety-and-availability/fda-drug-safety-communication-fda-warns-prescribing-nizoral-ketoconazole-oral-tablets-unapproved Accessed December 05, 2019.
https://www.uofmhealth.org/health-library/d03202a1 Accessed December 05, 2019.
https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Ketoconazole Accessed December 05, 2019.
Current Version
25/06/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha