backup og meta

Vaginoplasty : वजाइनोप्लास्टी क्या है?

Vaginoplasty : वजाइनोप्लास्टी क्या है?

परिचय

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty Surgery) सर्जरी क्या है?

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) एक तरह से योनि की प्लास्टिक सर्जरी होती है। योनि की इस सर्जरी की मदद से योनि की अलग-अलग मांसपेशियों को एक साथ लाया जा सकता है। प्रसव के बाद या उम्र बढ़ने के कारण योनि की मांसपेशियां ढ़ीली हो सकती हैं, जिसे वजाइनोप्लास्टी की मदद से फिर से योनि को कसा जा सकता है। इस सर्जरी में योनि के पीछे से अतिरिक्त श्लेष्मा त्वचा को हटा दिया जाता है। इसके अलावा योनि को अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसकी बाहरी त्वचा को भी हटाया जा सकता है।

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty Surgery) सर्जरी की जरूरत कब होती है?

कई बार कुछ ऐसी समस्याएं हो जाती हैं, जिसके चलते इस सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। कई स्वास्थ्य स्थितियों में वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) सर्जरी मददगार हो सकती है, जैसे :

जोखिम

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) करवाने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

सर्जरी चाहे कोई भी हो, आपको इसे कराने से पहले ज्यादा से ज्यादा जानकारियां लेनी चाहिए। बात करें इस सर्जरी की, तो बच्चे के जन्म के बाद, महिलाओं को योनि की में कसाव कम हो सकती है, जिसके कारण योनि के टिशू को खिंचाव और मांसपेशियों के अलग होने के कारण, योनि से रिसाव को रोकने वाली दीवार ढ़ीली हो सकती है, जिसके कारण यौन रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में योनि की सर्जरी के बारे में विचार किया जा सकता है।

और पढ़ेंः Abscess Surgery : फोड़ा या एबसेस सर्जरी क्या है?

वजाइनोप्लास्टी सर्जरी (Vaginoplasty surgery) के क्या साइड इफेक्ट्स और समस्याएं हो सकती हैं?

हर सर्जरी के बाद कोई न कोई सर्जरी साइड इफेक्ट्स और समस्याएं सामने आ सकती हैं। ठीक यही वजाइनोप्लास्टी सर्जरी के साथ भी है। इसके बाद भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) के बाद योनि में सूजन होना और दर्द रहना सबसे सामान्य समस्या हो सकती है।

अन्य सर्जरी की तरह की योनि की सर्जरी के कारण भी कुछ जोखिमों की समस्या हो सकती है, जैसे योनि से खून बहना या योनि में इंफेक्शन होना। इसके अलावा इस सर्जरी के कारण योनि की त्वचा पर गहरे निशान भी आ सकते हैं। पेरिनेम (योनिमुख के बीच के भाग) और वल्वा संवेदनशील होती है, जिसके कारण सर्जरी के इन निशानों को दूर करना कभी-कभी मुश्लिक बन सकती है। सर्जरी के बाद योनि की नसों में खून के थक्के भी जम सकते हैं।

इसके अलावा कुछ गंभीर समस्याएं जैसे, योनि फिस्टुला, यूटरोवैजिनल या वॉल्ट प्रोलैप्स की समस्या हो सकती है।

इसलिए यह जरूरी है कि वजाइनोप्लास्टी करवाने से पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिम के बारे में अपने डॉक्टर या सर्जन से बात करें। अगर इस सर्जरी से जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में परामर्श करें।

और पढ़ेंः Orchidopexy : ऑर्किडोपेक्सी क्या है?

प्रक्रिया

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) के लिए मुझे खुद को कैसे तैयार करना चाहिए?

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) से पहले आपको आपनी आंतों का परीक्षण करवाना होगा।

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) में होने वाली प्रक्रिया क्या है?

योनि को टाइट करने की इस प्रक्रिया में एक से दो घंटे का समय लग सकता है।

योनि की यह सर्जरी शुरू करने से पहले सर्जन आपको लोकल या सामान्य ऐनस्थिटिक की खुराक देते हैं।

सर्जरी के दौरान योनि को कितना कसा जाना है यह निर्धारित किया जाता है। इसके लिए योनि के अंदर के अतिरिक्त त्वचा को निकाला जाता है जिसके लिए पाई-आकार की कील का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद योनि के त्वचा के नीचे के ऊतकों को मजबूत टांके के साथ कसा जाता है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तब योनि के श्लेष्म त्वचा को बंद कर दिया जाता है।

और पढ़ेंः Ankle Fracture Surgery : एंकल फ्रैक्चर सर्जरी क्या है?

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) के बाद क्या होता है?

सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको कुछ घंटों तक डॉक्टर की देखरेख में रख जाएगा जिसके बाद आप घर जा सकेंगे।

योनि की इस सर्जरी के बाद आपको कई जरूरी सावधानियों को बरतना होगा। सर्जरी के बाद योनि को रिकवरी करने में कम से कम तीन या उससे भी अधिक महीने का समय लग सकता है।

इस दौरान कुछ समय के अंतराल पर डॉक्टर आपके स्वास्थ्य स्थिति की भी जांच करते रहेंगे।

अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक या सर्जन से परामर्श करें।

रिकवरी

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) के बाद मुझे खुदा का ख्याल कैसे रखना चाहिए?

चाहे कोई चिकित्सा हो या कोई सर्जरी। इन भी के बाद आपको अपना पूरा ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आपने सर्जरी के बाद कोई भी लापरवाही बरती, तो आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको कुछ दिनों तक आराम करने की जरूरत होगी।

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो सर्जरी के तीन दिन या एक हफ्ते बाद आप अपना काम करना शुरू कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कुछ मामलों में आपको कम से कम छह हफ्ते तक आराम करने की जरूरत पड़ सकती है।

अपनी रिकवरी के दौरान इन बातों का भी ध्यान रखेंः

इस अवधि के दौरान:

  • संभोग न करें
  • टैम्पोन (tampons) से बचें
  • बहुत ज्यादा या भारी व्यायाम न करें
  • साइकिल, मोटरसाइकिल, घोड़े की पीठ और चार पहिया वाहन न चलाएं
  • गर्म पानी से न नहाएं
  • स्विमिंग न करें

उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। इसमें आपको वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) की प्रक्रिया से लेकर फोड़े की सर्जरी के बाद खुद की देखभाल करने तक के बारे में बताने की कोशिश की है। इसके अलावा आपको हमने ये भी बताया कि वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) की जरूरत कब पड़ती है। आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपको यहां मिल गई होंगी। अगर इस समस्या से जुड़े आपके और कोई भी सवाल हैं, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपको डॉक्टर की सलाह से और भी सटीक जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने सर्जन से जरूर पूछ लें।

[mc4wp_form id=’183492″]

[embed-health-tool-bmi]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Vaginoplasty and Labiaplasty. https://www.webmd.com/women/guide/vaginoplasty-and-labiaplasty-procedures#2-5. Accessed October 18, 2019.

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5560421/

https://www.fda.gov/medical-devices/safety-communications/fda-warns-against-use-energy-based-devices-perform-vaginal-rejuvenation-or-vaginal-cosmetic

Vaginoplasty – Risks and Complications. https://www.news-medical.net/health/Vaginoplasty-Risks-and-Complications.aspx. Accessed October 18, 2019.

Vaginoplasty Procedure Information. https://www.sdcosmeticlaser.com/cosmetic-procedures/vaginoplasty-procedure/. Accessed October 18, 2019.

What is a vaginoplasty? https://www.plasticsurgery.org/cosmetic-procedures/vaginal-rejuvenation/vaginoplasty. Accessed October 18, 2019.

What to Expect After Vaginoplasty Vaginal Rejuvenation. https://www.sdcosmeticlaser.com/what-to-expect-after-vaginoplasty-vaginal-rejuvenation/. Accessed October 18, 2019.

Vaginoplasty. https://www.obgynecologistnyc.com/procedures/vaginoplasty/. Accessed October 18, 2019.

Current Version

17/07/2020

Ankita mishra द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar

Updated by: Nidhi Sinha


संबंधित पोस्ट

Cholesteatoma surgery : कोलेस्टेटोमा सर्जरी क्या है?

De Quervain Surgery: डीक्वेवेंस सर्जरी क्या है?


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/07/2020

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement