backup og meta

Best Baby Mittens: बेबी मिटन्स के कितने होते हैं प्रकार, जानिए बेबी मिटन्स के बारे में!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/03/2022

    Best Baby Mittens: बेबी मिटन्स के कितने होते हैं प्रकार, जानिए बेबी मिटन्स के बारे में!

    बच्चों को किसी भी तरह की समस्या ना हो, इसके लिए मां हर तरह के प्रयास करती है। आपने देखा ही होगा कि जन्म के बाद बच्चों के नाखून बड़े होते हैं। ऐसे में कई बार बच्चे अपने नाखूनों को मुंह पर या शरीर के अन्य भागों पर भी मार सकते हैं। इससे चोट लग सकती है। ऐसी समस्या से बचने के लिए बेबी मिटन्स बहुत काम आते हैं। बेबी मिटन्स ना केवल खरोंच को रोकने में मदद करते हैं बल्कि बच्चों के हाथों की देखभाल के लिए भी यह बहुत जरूरी होते हैं। ठंड का मौसम हो या फिर बच्चों के हाथों को गंदगी से बचाना हो, बेबी मिटन्स बहुत उपयोगी होते हैं। मिटन्स एक नहीं बल्कि कई तरीके के होते हैं। आप जरूरत के हिसाब से इनका चयन कर सकते हैं। आइए जानते हैं बेस्ट बेबी मिटन्स (Best Baby Mittens) के बारे में जानकारी।

    बेस्ट बेबी मिटन्स (Best Baby Mittens)

    बेबी के हाथों की सेफ्टी के लिए बेबी मिटन्स अहम भूमिका निभाते हैं। आप इन्हें बेबी की उम्र के हिसाब से और मौसम के हिसाब बेबी मिटन्स का चुनाव कर कर सकते हैं। बेस्ट बेबी मिटन्स के चुनाव के लिए आप ऑनलाइन मिटन्स भी खरीद सकते हैं। जब भी आप मिटन्स का चुनाव करें, फैब्रिक का ध्यान हमेशा रखें। बच्चे के हाथ बहुत सॉफ्ट होते हैं। ऐसे में उन्हें सॉफ्ट फैब्रिक की जरूरत पड़ती है, जो उनके लिए बहुत जरूरी हैं। अगर फैब्रिक सॉफ्ट नहीं होगा, तो बच्चों को स्किन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम के हिसाब से फैब्रिक का चयन करना चाहिए। हम यहां आपको कुछ बेस्ट बेबी मिटन्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में अधिक जानकारी।

    जियोगा बेबी मिटन्स (Geyoga Baby Mittens)

    अगर गर्मी का मौसम है, तो आप जियोगा बेबी मिटन्स (Geyoga Baby Mittens) ब्रान्ड का चुनाव कर सकते हैं।  कॉटन से बने मिटन्स न्यूबॉर्न बेबी की सॉफ्ट स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन बेबी मिटन्स का चुनाव कर सकते हैं। यह ब्रांड 3 डिफरेंट कलर ऑफर के मिटन्स ऑफर करता है। इसे आप आसानी से बच्चे को पहना सकते हैं। यह सॉफ्ट होते हैं और बेबी की स्किन के हिसाब से होते हैं। ये बहुत ही हल्के होते हैं और उन्हें आसानी से धुला भी जा सकता है। 6 पेयर मिटन्स की कीमत 776 रु है।

    और पढ़ें: पेरेंटिंग का तरीका बच्चे पर क्या प्रभाव डालता है? जानें अपने पेरेंटिंग स्टाइल के बारे में

    बेस्ट बेबी मिटन्स: सिंपल जॉय बाय कार्टर गर्ल्स बेबी 6-पैक मिटन्स (Simple Joys by Carter’s Girls’ Baby 6-Pack Mittens)

    0-3 माह की लड़कियों के लिए आप सिंपल जॉय बाय कार्टर गर्ल्स बेबी 6-पैक मिटन्स का चुनाव कर सकते हैं। इलास्टिक क्लोजर के साथ ही स्ट्रेची इलास्टिक कफ, बिना किसी टैग के कॉटन के बने मिटन्स आपको जरूर पसंद आएंगे। आपको इसमें दो कलर मिल जाएंगे। जो बच्चे हाथों से खुद को चोट पहुंचा लेते हैं, उनके लिए ये मिटन्स बहुत ही उपयोगी साबित होते हैं। 6 पैक में उपलब्ध ये मिटन्स आपको 964 रु में मिल जाएंगे।

    जेल्डा मटिल्डा ( Zelda Matilda)

    बेस्ट बेबी मिटन्स में ठंड के मौसम में आप जेल्डा मटिल्डा मिटन्स का चुनाव कर सकते हैं। ये बच्चों के हाथों की अंगुलियों को ठंड से बचाने का काम करते हैं। जिन स्थानों में बर्फ गिरती है, वहां के मौसम के हिसाब से आप इन मिटन्स का चुनाव बच्चों के लिए कर सकते हैं। इसे आप 6 माह के बच्चे से लेकर 8 साल के बच्चे तक के लिए चुन सकती हैं। आपको इसमें बहुत से कलर की च्वाइज मिल जाएगी। सर्दियों के लिए स्पेशल डिजाइन किए गए मिटन्स वाटरप्रूफ कॉम्बो थिन्सुलेट और टैसलॉन से बने हैं। मिटन्स के खिसकने की कोई चिंता नहीं होती है। प्लस एक्स्ट्रा लॉन्ग कफ के कारण स्नो ग्लव्स में ठंडी हवा और बर्फ नहीं आ पाती है। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ये मिटन्स बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इनकी कीमत 1000 से शुरू है।

    और पढ़ें: पिता के लिए ब्रेस्टफीडिंग की जानकारी है जरूरी, पेरेंटिंग में मां को मिलेगी राहत

    बेस्ट बेबी मिटन्स: गेरबर बेबी गर्ल मिटेन्स (Gerber Baby Girls)

    स्टाइलिश और ट्रेंडी मिटन्स आपकी पसंद हैं, तो आप गेरबर बेबी गर्ल मिटन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मिटन्स प्योर कॉटन्स से बने होते हैं। ये बच्चों के हाथों में आसानी से फिट हो जाते हैं और गिरते नहीं है। हाथों की सुरक्षा के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन्हें हाथों या फिर मशीन से भी आसनी से धुल सकती हैं। बच्चे की उम्र के हिसाब से ही साइज का चयन करें ताकि फिटिंग में कोई समस्या न आएं।

    क्रमी बनी न्यूबॉर्न बेबी मिटन्स (Crummy Bunny Newborn Baby Mittens)

    अगर आप लंबे समय टिकने वाले मिटन्स खरीदना चाहते हैं, तो आप क्रमी बनी न्यूबॉर्न बेबी मिटन्स (Crummy Bunny Newborn Baby Mittens) ऑनलाइन खरीद सकते हैं। नीले, ग्रे और बेज कलर में मिलने वाले मिटन्स के आपको तीन पेयर मिलेंगे। आप बच्चों को इन मिटन्स की हेल्प से खरोंच या फिर हाथों में होने वाली गंदगी से भी बचा सकते हैं। आप इन्हें हजार रुपय तक में खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें: पेरेंटिंग स्टाइल: क्या है आपके बच्चे के विकास में आपका योगदान?

    बेस्ट बेबी मिटन्स: पलाडो बेबी (Palado Baby Mittens)

    पलाडो बेबी फैब्रिक सुपर सॉफ्ट है और 100% ऑर्गेनिक कॉटन से बना मिटन्स आपके बच्चे के लिए बहुत सुविधाजनक है। यह ढीले दस्ताने की तरह होता है। अगर आपको पलाडो बेबी मिटन्स (Palado Baby Mittens) पसंद नहीं आता है, तो आपको 30 दिन के अंदर इसे वापिस करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है। लॉन्ग लास्टिंग मिटन्स को आप इस्तेमाल करने के बाद पूरी तरह से संतुष्ट हो सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे ऑनलाइन भी 756 रु में खरीद सकते हैं। अगर आपको मिटन्स को लेकर अधिक जानकारी चाहिए, तो आप एक्सपर्ट से भी जानकारी ले सकते हैं।

    अगर बेबी को स्किन संबंधी कोई समस्या है या फिर एलर्जी की समस्या (Allergy problem) है, तो आप को मिटन्स का चुनाव करते वक्त डॉक्टर से जानकारी जरूर लेनी चाहिए। कुछ बच्चों को मिटन्स से समस्या हो सकती है, ऐसे में उन्हें मिटन्स ना पहनाएं। आप डॉक्टर से जानकारी ले कि बच्चों के हाथों की सुरक्षा के लिए और क्या इस्तेमाल किया जा सकता है?

    और पढ़ें: प्री-टीन्स पेरेंटिंग के लिए कुछ खास टिप्स जानिए यहां! 

    इस आर्टिकल में हमने आपको  बेस्ट बेबी मिटन्स (Best Baby Mittens) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement