brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Quiz: समझें मिर्गी के कारण और फिर करें उचित उपचार

जब मस्तिष्क में नर्व सेल्स यानी तंत्रिका कोशिका का काम किसी कारण वश सही से संचालित नहीं हो पाता है तो व्यक्ति का व्यवहार परिवर्तन होने लगता है। ऐसे में व्यक्ति को बेहोशी छाने लगती है और व्यक्ति को दौरे आने लगते हैं। इस मिर्गी के के दौरो आना भी कहा जाता है। मिर्गी की समस्या अनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है।वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार विश्व भर में लगभग 5 करोड़ लोग मिर्गी की समस्या से ग्रस्त हैं। बता दें कि, आकड़ों के हिसाब से मिर्गी विश्व भर में सबसे आम न्यूरोलॉजिकल रोगों में से एक मानी जाती है। हालांकि, मिर्गी का इलाज संभव है। लेकिन, लोगों में मिर्गी के कारण और इसके सही लक्षणों की जानकारी का आभाव है। जिसके कारण लगभग 60 फिसदी से अधिक लोगों को मिर्गी का उचित उपचार नहीं मिलता है। मिर्गी की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है।

Quiz: समझें मिर्गी के कारण और फिर करें उचित उपचार

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत समेत ब्रिटेन और मलेशिया जैसे देशों में भी मिर्गी से जुड़े कई मिथक फैले हुएं हैं। वहीं भारत के आंकड़ों पर गौर करें तो मिर्गी के लगभग 90 फीसदी मरीज ग्रामीण स्तरों से संबंधित होते हैं। मिर्गी की बीमारी को हमारे समाझ में बहुत बुरी बीमारी माना जाता है। यहां तक कि लोग इसे छुआछूत की बीमारी भी समझते हैं, जो कि गलत है। मिर्गी के बारे में जानकारी के अभाव में लोग इसका इलाज करवाने से भी कतराते हैं। कम जानकारी की वजह से लोग इस बीमारी को छुपाना पसंद करते हैं।मिर्गी की समस्या और मिर्गी के कारण के बारे में अगर आप जानकारी रखते हैं तो आप क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। मिर्गी के कारण क्विज के अन्तर्गत मिर्गी से संबंधित कुछ प्रश्न दिए जा रहे हैं। आप सही सही प्रश्न का चुनाव करें और अपनी जानकारी बढ़ाएं।

fact-check
Hello Swasthya Medical Panel
और द्वारा फैक्ट चेक्ड
Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/12/2021