backup og meta

जेनिटल रैश (Genital Rash) के संभावित कारणों के बारे में जानें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/04/2022

    जेनिटल रैश (Genital Rash) के संभावित कारणों के बारे में जानें

    जेनिटल रैश (Genital Rash) परेशानी का कारण बन सकते हैं, अगर इनके कारण ठीक से समझ ना आएं। ज्यादातर मामलों में जेनिटल रैश (Genital rash) दूसरे डिसऑर्डर के लक्षण होते हैं। जेनिटल रैश आम तौर पर बम्प्स, घाव (Lesions) और जेनिटल्स की स्किन पर अनियमित पैचेस का कारण बन सकते हैं। जेनिटल रैशेज के कारण और लक्षणों के बारे में समझकर उनको डायग्नोस और उपचार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में जेनिटल रैश के संभावित कारण, लक्षण और उपचार के बारे में बताया जा रहा है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    जेनिटल रैश के कारण (Causes of Genital rash)

    जेनिटल रैशेज के कई कारण हैं। अधिकांश लोग डॉक्टर की मदद से जल्दी से कारण की पहचान कर सकते हैं और इलाज करने के लिए एक्शन ले सकते हैं। जेनिटल रैश (Genital Rash) के कई संभावित कारण हैं, जिनमें संक्रमण से लेकर यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई), एलर्जी और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर शामिल हैं। जेनिटल रैश के कुछ सबसे सामान्य कारणों में संक्रमण हैं:

    जॉक ईच (Jock itch)

    यह एक फंगल संक्रमण या ग्रोइन एरिया में होने वाला दाद है। दाने लाल, खुजलीदार और पपड़ीदार होते हैं, और यह फफोले के रूप में भी हो सकते हैं।

    और पढ़ें: आईलिड स्किन टैग्स (Eyelid Skin Tags) को हटाने के लिए क्या कर सकते हैं जानिए इस लेख में

    डायपर रैश (Diaper rash)

    एक यीस्ट इंफेक्शन जो डायपर में गर्म, नम वातावरण के कारण शिशुओं को प्रभावित करता है। इसमें स्किन लाल और पपड़ीदार होती है, और इसमें छाले शामिल हो सकते हैं।

    वजायनल यीस्ट इंफेक्शन (Vaginal yeast infection)

    एक संक्रमण जो महिलाओं को प्रभावित करता है और अक्सर एंटीबायोटिक लेने के परिणामस्वरूप होता है। यह खुजली, लालिमा, सूजन और व्हाइट वजायनल डिस्चार्ज का कारण बनता है।

    मोलस्कम कॉन्टैगिओसम (Molluscum contagiosum)

    एक वायरल संक्रमण जो त्वचा को प्रभावित करता है और सख्त, गोलाकर बम्प्स के रूप में प्रकट होता है। उनमें खुजली और सूजन हो सकती है। बैलेनाइटिस (Balanitis), पीनस के हेड या फोरस्किन पर सूजन जो आमतौर पर पुअर हाइजीन के कारण होती है। यह खुजली, लालिमा और डिस्चार्ज का कारण बनता है।

    और पढ़ें: Telangiectasia: स्किन से जुड़ी समस्या ‘टेलंगीक्टेसिया’ क्या है?

    अन्य कारण (Other causes)

    एलर्जी और ऑटोइम्यून विकार जननांग दाने के अन्य संभावित कारण हैं:

    कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस (Contact dermatitis)

    एक सामान्य प्रकार का रैश है, जो तब होता है जब त्वचा किसी एलर्जेन के संपर्क में आती है या किसी कठोर रासायनिक पदार्थ जैसे उत्तेजक पदार्थ के संपर्क में आती है। लेटेक्स एक एलर्जेन है जो जननांग क्षेत्र में दाने पैदा कर सकता है क्योंकि यह आमतौर पर कंडोम में उपयोग किया जाता है।

    सोरायसिस

    Psoriasis

    एक आम त्वचा की स्थिति है। कारण अज्ञात है, लेकिन डॉक्टरों को संदेह है कि यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। यह शरीर पर कहीं भी गुलाबी, पपड़ीदार, खुजलीदार दाने पैदा कर सकता है। पुरुषों में, सोरायसिस जननांग क्षेत्र में घाव भी पैदा कर सकता है।

    जेनिटल रैश के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of genital rash)

    जेनिटल रैश (Genital Rash) के लक्षण कई हैं जो रैश के कारण के अनुसार अलग हो सकते हैं। कॉमन लक्षणों में निम्न शामिल हैं।

  • जेनिटल के आसपास घाव, दाने और चकत्ते दिखाई देना
  • प्रभावित हिस्से का मोटा होना
  • खुजली या सूजन होना
  • जलन होना
  • प्रभावित स्किन का गुलाबी, लाल या पीला होना
  • जेनिटल्स से डिस्चार्ज होना
  • इंटरकोर्स के दौरान दर्द होना
  • पेल्विक पेन होना
  • बुखार
  • बड़ी हुई लिम्फ नोड्स
  • किसी भी मामले में, जहां रैशेज के कारण का पता नहीं चल पा रहा है, सही डायग्नोसिस के लिए डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट को की मदद लेना महत्वपूर्ण है। एक कंप्लीट डायग्नोसिस में एक फिजिकल एग्जामिनेशन शामिल होगा क्योंकि डॉक्टर को इसका इलाज करने में सक्षम होने के लिए दाने के बारे में बारीकियों को जानना होगा।

    और पढ़ें: Food for Clear Skin: साफ त्वचा के लिए फूड में शामिल कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ!

    जेनिटल रैश का डायग्नोसिस कैसे किया जाता है? (Genital rash Diagnosis)

    डॉक्टर स्वैब टेस्ट परफॉर्म करते हैं। जिसमें जेनिटल रैश (Genital Rash) से होने वाले डिस्चार्ज या सरफेस को किसी इंफेक्शन के लिए टेस्ट किया जाता है। कुछ मामलों में एक डॉक्टर स्किन स्क्रैप (Skin scrape) भी कर सकता है। जहां वे एक दाने या घाव का छोटा सा पीस लेकर उसकी जांच कर सकते हैं। दूसरे मामलों में ब्लड टेस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा भी कुछ होम टेस्ट्स हैं जो एसटीडीएस का पता लगाने के लिए किए जा सकते हैं। जेनिटल रैश को डायग्नोस करने का सबसे अच्छा तरीका डॉक्टर को दिखाना है।

    जेनिटल रैश का ट्रीटमेंट (Genital rash treatment)

    जेनिटल रैश (Genital Rash) के लिए विभिन्न प्रकार के ट्रीटमेंट्स हैं। जो इसके कारण पर निर्भर करते हैं। इन सभी उपचारों के कुछ कॉमन जरूर है। डॉक्टर की मदद लेने से पहले आप ओवर द काउंटर हायड्रोकॉर्टिसोन क्रीम या स्प्रे की मदद ले सकते हैं। ये पेनिस या वजायना में खुजली वाले रैश को कम करने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर आमतौर पर लक्षणों का इलाज करने के लिए इस तरह की क्रीम लिखते हैं, जबकि वे एक सटीक कारण की जांच कर रहे होते हैं।

    बॉडी लाइस और प्यूबिक लाइस को आमतौर पर मेडिकेटेड वाश से हटा दिया जाता है। यह संक्रमण को खत्म करने के लिए लंबे समय तक जननांगों पर छोड़ दिया जाता है, और फिर इसे धो दिया जाता है। खुजली का इलाज आमतौर पर औषधीय मलहम और क्रीम से किया जाता है।

    यीस्ट इंफेक्शन का इलाज एंटीफंगल दवाओं के साथ किया जाता है, जो कि क्रीम और पाउडर के रूप में आते हैं, जो शायद ही कभी चकत्ते के लिए आवश्यक होते हैं। दही या अजवायन के तेल जैसे घरेलू उपचारों का उपयोग करके यीस्ट इंफेक्शन का भी इलाज किया जाता है। एनसीबीआई में छपी एक स्टडी के अनुसार ओरेगेनो ऑयल (Oregano oil) यीस्ट इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।

    जननांग जेनिटल्स के मामलों का इलाज या तो चिकित्सकीय दवाओं के साथ किया जाता है या उन्हें तरल नाइट्रोजन से हटा दिया जाता है। डॉक्टर के लिए उन्हें हटाने का सबसे अच्छा विकल्प है। बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसे कि सिफलिस syphilis का इलाज एंटीबायोटिक्स से किया जाता है। जेनिटल हर्पीस के लिए कोई इलाज नहीं है, लेकिन लक्षणों को अक्सर दवाओं से नियंत्रित किया जाता है। अगर जेनिटल रैश (Genital Rash) का कारण एलर्जी है तो एर्लेजन को हटाना और उनसे बचना इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। लक्षणों का इलाज साथ-साथ किया जा सकता है। डॉक्टर एलर्जी टेस्ट्स भी करवा सकते हैं।

    जेनिटल रैश को कैसे रोक सकते हैं? (How to prevent genital rash)

    सेफ सेक्स की प्रैक्टिस एसटीआईएस के कारण होने वाले रैशेज को रोकने में मदद करता है। बैलेंस्ड डायट और एक्सरसाइज करना इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखता है जिससे वह जर्म से लड़ सकता है। एजर्लिक रिएक्शन को एलर्जी का कारण बनने वाली चीजों को कम करके रोका जा सकता है। कई बार जेनिटल रैश (Genital Rash) फ्रिक्शन के कारण भी हो सकते हैं। ऐसा अक्सर गर्मी और पसीने के कारण होता है। सूती कपड़े पहनकर और टाइट कपड़ों से बचकर ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।

    और पढ़ें: Mottled Skin: त्वचा पर इन स्पॉट्स के उपचार से पहले जानें क्या हैं इनके कारण? 

    उम्मीद करते हैं कि आपको जेनिटल रैश (Genital Rash) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement