फ्रेकल्स को सामान्य भाषा में समझा जाए तो इसे झाई कहते हैं। फ्रेकल्स चेहरे पर छोटे-छोटे धब्बे होते हैं जिनका रंग ब्राउन होता है। हालांकि कभी-कभी इनका रंग लाल, पीला, भूरा या काला होता है। दिन की रोशनी में फ्रेकल्स और ज्यादा नजर आते हैं। यह धब्बे अक्सर समूह में दिखाई देते हैं और आमतौर पर गाल, नाक, हाथ और ऊपरी कंधे पर होते हैं। फ्रेकल्स आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है और न ही यह स्किन कैंसर है।
फ्रेकल्स दो तरह के होते हैं: नार्मल फ्रेकल्स और सनबर्न फ्रेकल्स। सनबर्न फ्रेकल्स ज्यादा गहरे रंग के होते हैं और बड़े भी होते हैं। सनबर्न फ्रेकल्स प्रायः धूप की तेज रोशनी की वजह से होता है। सनबर्न फ्रेकल्स पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधे पर होते हैं।

फ्रेकल्स बहुत सामान्य है और यह 1 से 2 साल के बच्चे को भी हो सकता है। बहुत गोरे लोगों के चेहरे, लाइट या रेड बाल वाले लोगों पर यह साफ नजर आता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
फ्रेकल्स पर बहुत छोटे धब्बे होते हैं जिनके आसपास के क्षेत्र की तुलना में गहरा रंग होता है। सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर फ्रेकल्स ज्यादा नजर आते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सूर्य की रोशनी में फ्रेकल्स बढ़ जाता है।
फ्रेकल्स के लिए जरूरी नहीं की इलाज किया जाए। हालांकि, फ्रेकल्स की वजह से चेहरा खराब दिख सकता है। यदि आप वास्तव में उन्हें हटाना चाहते हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
सूर्य की तेज रोशनी और जेनेटिक कारणों की वजह से फ्रेकल्स हो सकता है। जेनेटिक्स से भी मेलेनिन की मात्रा का अंदाजा लगाया जा सकता है। डार्क पिग्मेंट की वजह से मेलनोसाइट बनते हैं। ज्यादातर मामलों में त्वचा की किसी खास जगह पर मेलानोसाइट्स के ऊतकों की संख्या ज्यादा होती है। फ्रेकल्स सूर्य की रोशनी में और ज्यादा बढ़ जाते हैं। त्वचा को सूर्य की तेज रोशनी की क्षति से बचाने के लिए ज्यादा मेलेनिन का उत्पादन कर मेलानोसाइट्स कोशिकाओं को बढ़ावा देता है।
यह किसी एक वजह से नहीं, बल्कि कई कारणों से हो सकती है। झाइयों के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं।
निम्नलिखित कारणों की वजह से फ्रेकल्स की समस्या बढ़ सकती है, जैसे:
और पढ़ें : Piles : बवासीर क्या है?
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
फ्रेकल्स को आसानी से आंखों से देखा जाता है लेकिन, कंप्लीट बॉडी चेकअप से ही इसका पता चल सकता है। फ्रीकल्स की वजह से स्किन और ज्यादा सेंसेटिव हो जाती है। रूटीन चेकप से और बताए गए निर्देशों के आधार पर इसे ठीक किया जा सकता है।
फ्रेकल्स की वजह से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, अगर आप फ्रेकल्स होने से निराश महसूस करते हैं और इलाज करवाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तरीके से इसे हटाया जा सकता है:
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार से फ्रेकल्स रोकने में मदद कर सकते हैं:
आपके किचन में ऐसी बहुत सी देसी चीजे उपलब्ध हैं जिसे दवा के रूप में इस्तेमाल करके आप झाइयों की समस्या से राहत पा सकती हैं।
मूली- झाइयों का इलाज करने के लिए कच्ची मूली बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी और फोनोलिक योगिक होते हैं जो झाइयों को दूर करने का काम करता है। पुरानी झाइयों का इलाज करने के लिए कच्ची मूली का रस रोज चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में झाइयां फीकी पड़नी शुरू हो जाएंगी।
छाछ- छाछ पीने से पेट ठंडा रहता है और पाचन दुरुस्त रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे चेहरे पर लगाने से झाइयां भी हल्की हो जाती हैं। दरअसल, छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो झाइयां दूर करने में सहायक है। चेहरे को साफ और बेदाग बनाने क लिए रोजाना चेहरे पर छाछ लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
नींबू का रस- नींबू भी चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में बहुत मददगार है। इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो दाग-धब्बे दूर करता है। झाइयां हटाने के लिए नींबू के रस में बराबर मात्रा में छाछ मिलाकर चेहरे पर लगाएं र 5 मिनट बाद धो लें। आप चाहें तो सिर्फ नींबू के रस को भी कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगा सकती हैं और 15-20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। ध्यान रहे सेंसिटिव स्किन वालों को यह नुस्खा नहीं आजमाना चाहिए, वरना स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती हैं।
एलोवेरा- एलोवेरा के अनगिनत फायदे होते हैं। बालों से लेकर चेहरे की कई समस्यों को यह दूर करता है। झाइयां कम करने में भी यह मददगार है। ताजे एलोवेरा का जेल निकालकर उसमें नींबू का रस और छाछ मिलाकर मिश्रण तैयार करें और इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो लें।
कच्चा पपीता-यह नुस्खा भी झाई दूर करने में बहुत कारगर है। कच्चे पपीते को छिलके सहित पीसकर रस निकाल लें और इस रस को चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो चेहरे पर कच्चा पपीता रगड़ भी सकती हैं। नियमति इस्तेमाल से झाई कम होने लगेंगी।
हल्दी- हल्दी को यूं ही गुणकारी नहीं कहा जाता, बल्कि यह चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। रंग निखारने के साथ ही यह दाग-धब्बे भी हल्के करता है। झाइयां दूर करने के लिए पानी मिलाकर हल्दी का पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
शहद- शहद में मौजूद तत्व त्वचा पर मेलेनिन के अतिरिक्त उत्पादन को रोकता है जिससे झाई कम होने लगती है। शहद में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और फ्रेकल्स से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।