डीक्वेवेंस सर्जरी कलाई से संबंधित सर्जरी है। डीक्वेवेंस डिजीज के कारण कलाई और अंगूठे को घुमाने में दर्द होता है। साथ ही कलाई में अंगूठे की तरफ सूजन भी रहती है। अंगूठे को घुमाने के लिए दो टेंडॉन्स जिम्मेदार होते हैं। ये टेंडॉन्स एक टनल के द्वारा कसे हुए रहते हैं। जब टनल में का फाइब्रस रूफ मोटा हो जाता है तो ये टेंडॉन्स को कस लेता है। जिससे कलाई और अंगूठे को घुमाने में दर्द होने लगता है। कभी-कभी कलाई और अंगूठे में जकड़न महसूस होती है, जिससे अंगूठा अटका सा लगता है। जिसे ठीक करने के लिए डीक्वेवेंस सर्जरी की जाती हैं।

डीक्वेवेंस सर्जरी की जरूरत तब पड़ती है जब कलाई और अंगूठे को घूमाने में काफी समस्या होती है या वह जकड़ सा जाता है। ऐसे में डीक्वेवेंस के टेंडॉन को सर्जरी के द्वारा हटाया जाता है। इस सर्जरी में टेंडॉन के सूजे हुए भाग के ऊपर के टिश्यू को खोला जाता है। जो अंगूठे और कलाई को बिना दर्द के घूमने में मदद करता है।
और पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए 10 बेस्ट घरेलू नुस्खे
अगर आपके कलाई और अंगूठे का दर्द हल्का है तो रात में स्प्लिन्ट पहनने से राहत मिलती है। साथ ही फीजियोथेरिपी और दवाओं से आराम होता है। वहीं, दस में से आठ लोगों में डीक्वेवेंस की समस्या को स्टेरॉइड इंजेक्शन लगा कर ठीक किया जाता है।
डीक्वेवेंस सर्जरी में होने वाले संभावित रिस्क निम्न हैं :
और पढ़ें : क्यों कुछ लोग बाएं हाथ से लिखते हैं?
[mc4wp_form id=’183492″]
डीक्वेवेंस सर्जरी कराने से पहले आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर से मिल कर आपको अपनी दवाओं (जो आप पहले से ले रहे हो), सप्लीमेंट, विटामिन, एलर्जी और हेल्थ कंडीशन के बारे में बात करनी चाहिए। वहीं, अपने एनेस्थेटिस्ट से भी मिल कर सर्जरी के दौरान बेहोश या सुन्न करने की प्रक्रिया के बारे बात कर लें। इसके अलावा आप अपने ये भी पूछ लें कि सर्जरी से कितने घंटे पहले से खाना पीना बंद करना है। परिवार के लोगों को भी आप डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बता दें। ज्यादातर मामलों में सर्जरी कराने से छह घंटे पहले से कुछ भी नहीं खाना होता है।
और पढ़ें : HFMD: हाथ, पैर और मुंह की बीमारियां
डीक्वेवेंस सर्जरी करने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है। सबसे पहले कलाई को एनेस्थेटिस्ट सुन्न करते हैं। सर्जन आपके कलाई पर अंगूठे के ठीक नीचे एक छोटा चीरा लगाते हैं। इसके बाद टनल के फाइब्रस रूफ को काट कर खोलते हैं। टनल के खुलते ही टेंडॉन्स अंगूठे को घूमने के लिए मदद करता है।
जल्दी रिकवरी के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन, कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें। आप निम्न एक्सरसाइज कर सकते हैं :
इसके आलाव, आप निम्न बातों का भी ध्यान रख सकते हैं, जैसेः
इस आर्टिकल में हमने आपको डीक्वेवेंस सर्जरी से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस सर्जरी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
De Quervain’s Tenosynovitis. http://www.handsurgery.com.au/services/de-quervains-tenosynovitis/. Accessed November 4, 2019.
A patient’s guide to de Quervain’s tenosynovitis. http://www.houstonmethodist.org/orthopedics/where-does-it-hurt/wrist/de-quervains-tenosynovitis/. Accessed November 4, 2019.
De Qeurvian Tenosynovitis: Clinical Outcomes of Surgical Treatment with Longitudinal and Transverse Incision. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3191679/. Accessed On 21 October, 2020.
Surgical treatment of de Quervain’s disease. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12689535/. Accessed On 21 October, 2020.
Surgery for de Quervain’s disease. https://www.healthdirect.gov.au/surgery/surgery-for-de-quervains-disease. Accessed On 21 October, 2020.
Hand Surgery for Tenosynovitis (PDF). https://veteranshealthlibrary.va.gov/Resources/Flipbooks/Orthopaedics/241443_VA.pdf. Accessed On 21 October, 2020.
Current Version
21/10/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar