अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट का प्रयोग विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया इंफेक्शन जैसे साइनुसाइटिस, निमोनिया, कान के संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, यूरिन के संक्रमण और त्वचा के संक्रमण के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। यह शरीर में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। यह एंटी-बायोटिक सिर्फ बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में मददगार है। यह वायरल इंफेक्शन के इलाज में काम नहीं आती, जैसे कि सर्दी-जुकाम, फ्लू इत्यादि। अमोक्सिसिलिन एक पेनिसिलिन एंटीबायोटिक है जो शरीर में बैक्टीरिया से लड़ता है।
क्लैव्यूलनेट (Clavulanate) पोटैशियम एक बीटा-लैक्टमेज अवरोधक है जो कुछ बैक्टीरिया को अमोक्सिसिलिन के प्रतिरोधी बनने से रोकने में मदद करता है।

कृपया दवा का सेवन डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें। इस दवा का अधिक सेवन ना करें, ना ही इसे अधिक समय तक लें। दवा को खाने से पहले भोजन करना जरूरी नहीं है लेकिन पेट की समस्या से बचने के लिए आपको यह दवा भोजन करने से ठीक पहले लेनी चाहिए। अगर आप टैबलेट के रूप में ये दवा लेते हैं तो इसे पानी के साथ सीधे निगल जाए। मुंह में इसे तोड़ने और चबाने से बचें। इस दवा के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के लिक्विड फ्लेवर भी उपलब्ध हैं। ओरल लिक्विड का उपयोग करने से पहले उसे अच्छी तरह से हिला लें। किसी चम्मच से सही डोज नाप लें।
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट को सीधे प्रकाश और नमी से दूर कहीं स्टोर करते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए, जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डम्प करें।
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट के उपयोग से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें यदि :
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम कैटेगरी निम्नलिखित है :
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट खाने से होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं:
यदि आपको निम्न में से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर को फोन करें:
हर किसी को इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं होता है। ऐसे कई साइड इफेक्ट्स हैं जो ऊपर सूचीबद्ध नहीं हैं, पर आपको उनका अनुभव हो सकता है। यदि आपको किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में कोई चिंता है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आपके वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा के कार्य करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी संभावित दवा के रिएक्शन से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बनाकर रखना चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, जिनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हैं। इसे डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें।
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट के साथ क्रिया करने वाले कुछ उत्पाद निम्नलिखित हैं:
प्रोबेनेसिड को अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट के साथ लेने से अमोक्सिसिलिन की शरीर में वृद्धि और लंबे समय तक खून में कॉन्सेंट्रेशन बाढ़ जाता है।
एंटीकोग्यूलेशन के वांछित स्तर को बनाए रखने के लिए ओरल एंटीकोआगुलंट्स की खुराक की जरूरत पड़ सकती है।
एलोप्यूरिनॉल और अमोक्सिसिलिन साथ लेने से शरीर पर चकत्ते बढ़ जाते हैं।
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट आंतों के वनस्पतियों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे एस्ट्रोजेन रिबोरस कम हो जाता है और कम्पाउंड ओरल एस्ट्रोजन / प्रोजेस्टेरोन गर्भ निरोधकों की प्रभावकारिता कम हो जाती है।
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट का सेवन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
अगर आपको निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्या है तो इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें :
और पढ़ें- घर आने वाले हैं बच्चे तो ग्रैंडपेरेंट्स रखें इन बातों का ध्यान
अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Amoxicillin and clavulanate. https://www.drugs.com/amoxicillin_clavulanate.html. Accessed January 04, 2017
Amoxicillin and clavulanate. http://reference.medscape.com/drug/Amoxicillin/Clavulanate-amoxicillin-clavulanate-342474#0. Accessed January 04, 2017
Amoxicillin and clavulanate. http://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/amoxicillin-and-clavulanate-oral-route/side-effects/drg-20072709. Accessed January 04, 2017
Current Version
16/07/2020
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha