मैग्नीशियम ऑक्साइड एक खनिज पूरक है। इसका इस्तेमाल ब्लड में मैग्नीशियम की कम मात्रा को ठीक करने और कई तरह की बीमारियों का इलाज में किया जाता है। शरीर की कोशिकाएं, नसें, मांसपेशियां, हड्डियां और हार्ट सही तरीके से काम करें, इसके लिए मैग्नीशियम बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। एक अच्छा और संतुलित आहार खून में मैग्नीशियम का स्तर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
कुछ स्थितियों में आपके शरीर में मैग्नीशियम का स्तर तेजी से गिर सकता है। इसके लिए आप अपनी डायट में थोड़ा सा बदलाव कर सकते हैं।

मैग्नीशियम ऑक्साइड का इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल पर लिखे निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें और अपने डॉक्टर से इसके इस्तेमाल करने का तरीका पूछें। व्यस्क खाना खाने से पहले दिन में इसकी एक गोली खा सकते हैं। हालांकि, बच्चों के लिए इसका सेवन उनके शारीरिक वजन पर निर्भर करता है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा की खुराक ज्यादा या कम इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
मैग्नीशियम ऑक्साइड का डोज पानी के साथ (8 ओन्स या 240 मिलीलीटर) के साथ या फिर अपने डॉक्टर के निर्देश अनुसार ही लें। मैग्ननिशियम के कैप्सूल या गोली को चबाएं नहीं इसे सीधा निगलना चाहिए। इस दवा की गोली या कैप्सूल को चबाने से इसके साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा, टैबलेट को तब तक तोड़कर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जब तक आपका डॉक्टर ऐसा करने लिए ना कहें। मैग्निशियम ऑक्साइड टैबलेट को चबाने या कुचलने से बेहतर है आप इसे पानी के साथ पूरा निगल लें।
अगर आप मैग्नीशियम ऑक्साइड के लिक्विड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी खुराक को मापने के लिए सही मैजर डिवाइस का इस्तेमाल करें। घरेलू चम्मच का उपयोग न करें क्योंकि इससे आपको सही खुराक नहीं मिल सकती है। लिक्विड दवा का इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं उसके बाद ही मरीज को दें।
ये भी पढ़ें : ओमेप्राजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मैग्नीशियम ऑक्साइड का इस्तेमाल रोजाना एक ही समय पर करें, ऐसा करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। इस दवा की खुराक आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवा की खुराक को घटाएं और बढ़ाएं नहीं। खून में बहुत अधिक मैग्नीशियम से भी गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
मैग्नीशियम ऑक्साइड का इस्तेमाल करने के बाद ब्लड लेवल (जैसे, मांसपेशियों में ऐंठन, थकान, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन) के लक्षण बने रहते हैं या बिगड़ते हैं तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को दें। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाएं।
मैग्नीशियम ऑक्साइड (magnesium oxide) के रख-रखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचाना होता है। मैग्नीशियम ऑक्साइड को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में मैग्नीशियम ऑक्साइड के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं।
जब भी मैग्नीशियम ऑक्साइड खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के मैग्नीशियम ऑक्साइड को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
मैग्नीशियम ऑक्साइड का उपयोग करना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इससे होने वाले फायदे के साथ-साथ इससे होने वाली हानियों को भी पूरी तरह से समझना चाहिए। इस्तेमाल से पहले एक बार जरूर डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही निम्नलिखित स्थितियों में दवा का सेवन नहीं करना चाहिए:
अगर आपको मैग्नीशियम ऑक्साइड, अन्य एंटासिड या किसी भी दवा से एलर्जी है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं।
अगर किसी तरह के घरेलू नुस्खे या बिना डॉक्टर की देख-रेख में काउंटर पर मिलने वाली दवाइयों का सेवन कर रहें तो अपने डॉक्टर से इसकी जानकारी साझा करें। एंटासिड, एंटीकोआगुलंट्स (‘ब्लड थिनर्स’) जैसे कि वार्फरिन (कैमाडिन), एस्पिरिन, मूत्रवर्धक (‘पानी की गोलियां’), अल्सर के लिए दवा (सिमिटिडाइन) टैगमेट, रैनिटिडिन [जांटैक]) और विटामिन ले रहे हैं तो इसका जानकारी डॉक्टर को दें।
अगर आपको हार्ट, किडनी, लिवर, ब्लड प्रेशर या कोई बीमारी है तो इसके बारे में डॉक्टर को जानकारी दें।
अगर आपको लो-साल्ट, लो-शुगर या कोई अन्य स्पेशल डायट प्लान फॉलो कर रहे हैं तो इसकी जानकारी डॉक्टर को दें।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें। यूएस फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, प्रेग्नेंसी में मैग्नीशियम ऑक्साइड का इस्तेमाल करना जोखिम की बी कैटेगरी में आता है।
एफडीए गर्भावस्था जोखिम श्रेणी:
A = कोई जोखिम नहीं
B = कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकते हैं
D = जोखिम के सकारात्मक प्रमाण हैं
X = निषेध
N = कोई जानकारी नहीं
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में आने वाले 6 अजीबोगरीब सपने
सभी दवाओं के साइड इफेक्ट हो सकते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को दवा लेने के बाद साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। अगर मैग्नीशियम ऑक्साइड लेने पर आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट होता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। मैग्नीशियम ऑक्साइड के कॉमन साइड इफेक्ट में शामिल हैः
एलर्जी रिएक्शन (चकत्ते; खुजली; सांस लेने में परेशानी, छाती में जकड़न, मुंह, चेहरे, होंठ या जीभ की सूजन, टार जैसा स्टूल; जी मिचलाना; उल्टी होना।
इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी साइड इफेक्ट यहां पर नहीं बताएं गए हैं। इनके अलावा आपको मैग्नीशियम ऑक्साइड का इस्तेमाल करते वक्त किसी तरह की परेशानी होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।
कुछ दवाओं के साथ इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। अगर आप पहले से ही किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें। साथ ही अगर किसी तरह के घरेलू नुस्खे या बिना डॉक्टर की देख-रेख में काउंटर पर मिलने वाली दवाइयों का सेवन कर रहें तो अपने डॉक्टर से इसकी जानकारी साझा करें। बिना डॉक्टर की सलाह लिए किसी भी दवा की खुराक कम या ज्यादा ना करें। इसके अलावा बिना डॉक्टर के सलाह के किसी भी दवा का सेवन बंद ना करें।
मैग्नीशियम ऑक्साइड के साथ पेनिसिलमाइन से इसका इफेक्ट कम हो सकता है।
अगर किसी भी भोजन का मैग्नीशियम ऑक्साइड के साथ सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
मैग्नीशियम ऑक्साइड (magnesium oxide) आपकी स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार काम करता है। कई मामलों में यह दवा घातक भी साबित हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि इसके इस्तेमाल से पहले अपने स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति के बारे में डॉक्टर को बताएं।
अगर आप वर्तमान में किसी तरह की दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं या आपको किसी तरह कोई अन्य हेल्थ समस्या है तो इसके बारे में तुरंत डॉक्टर को बताएं। अगर इनमें से किसी भी तरह की कोई बीमारी आपको है तो:
यह भी पढ़ें- Duphaston : डुफास्टोन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
मैग्नीशियम ऑक्साइड निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
टैबलेट, ओरलः 400 मिग्रा, 420 मिग्रा
कैप्सूल, ओरलः 140 मिग्रा
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर मैग्नीशियम ऑक्साइड की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप राइट टाइम सोते हैं ? अगर नहीं, तो सोने का सही समय आ गया है
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Magnesium Oxide Accessed on 30/06/2016
Magnesium Oxide Accessed on 30/06/2016
Magnesium Oxide Accessed on 05/12/2019
Magnesium Oxide Accessed on 05/12/2019
Magnesium Oxide Accessed on 05/12/2019
Therapeutic Uses of Magnesium Accessed on 05/12/2019
NCI Drug Dictionary Accessed on 05/12/2019
Current Version
19/12/2019
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Dr. Shruthi Shridhar
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal