मेफेनेमिक एसिड का उपयोग अलग-अलग स्थितियों में होने वाले दर्द के शार्ट टर्म ट्रीटमेंट (Short Term Treatment) में किया जाता है। इसके अलावा यह पीरियड्स के दौरान होने वाले खून की कमी (blood loss) और दर्द को कम करने में इस्तेमाल होता है। मेफेनेमिक एसिड को नॉन-स्टेरॉइडल एंटी इंफ्लामेट्री ड्रग (Non-steroidal Anti-Inflametry drug, NSAID) भी कहते हैं।
दूसरे उपयोग: इस ड्रग के कई दूसरे उपयोग हैं जो इसके प्रोफेशनल लेबल पर नहीं बताए जाते हैं, लेकिन हेल्थकेयर प्रोफेशनल द्वारा मरीजों को बताए जाते हैं। जिस स्थिति के लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल इस दवा का इस्तेमाल करने को कहे, आप उसी स्थिति में इस दवा का इस्तेमाल करें।

सामान्य तौर पर एक गिलास पानी के साथ दिन में चार बार खाएं या फिर डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें। इस दवा को लेने के 10 मिनट तक बिस्तर पर ना लेटें। अगर आपका पेट खराब है तो इस दवा का सेवन भोजन या दूध के साथ करें। जब तक डॉक्टर ना कहे तब तक एंटासिड के साथ इस दवा का इस्तेमाल ना करें।
कुछ एंटासिड शरीर मे घुलने वाली मेफेनेमिक एसिड की मात्रा को बदल सकते हैं। इस दवा की खुराक आपकी मेडिकल स्थिति और आप थेरिपी के प्रति कितने संवेदनशील हैं, इस बात पर आधारित होती है। पेट मे होने वाली ब्लीडिंग और साइड इफेक्ट्स के खतरे को कम करने के लिए आप मेफेनेमिक एसिड की कम से कम खुराक कम समय के लिए लें। बिना किसी सलाह के आप इस दवा की खुराक को ना तो बढाएं और ना ही इसे बार-बार लें और ना ही इसे लंबे समय के लिए लें।
आमतौर पर मेफेनेमिक एसिड को सात दिनों से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अगर आप इस दवा को जरूरत के हिसाब से लेते हैं (नियमित रूप से नहीं) और अगर यह शुरुआती लक्षणों में ही इस्तेमाल किया जाए तो यह दवा अच्छे से काम करती है। अगर आप इंतजार कर रहें है कि स्थिति और ज्यादा खराब हो तब इस स्थिति में यह दवा ठीक से काम नहीं करेगी।
अगर आप मेफेनेमिक एसिड को दर्द का दौरान लेते हैं तो जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी इसे दर्द शुरू होते ही इस्तेमाल करें। सामान्य तौर पर दर्द के दौरान आप इसको दो से तीन दिनों तक ले सकते हैं।
अगर दर्द ज्यादा समय तक रहता है या बढ़ रहा है या नए लक्षण विकसित हो रहें हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें।
मैं मेफेनेमिक एसिड (Mefenamic Acid) को कैसे स्टोर करूं?
मेफेनेमिक एसिड को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। मेफेनेमिक एसिड को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में मेफेनेमिक एसिड के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी मेफेनेमिक एसिड खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के मेफेनेमिक एसिड को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें- बड़े ब्रांड्स की 27 दवाइयां हुईं क्वॉलिटी टेस्ट में फेल
मेफेनेमिक एसिड इस्तेमाल करने से पहले,
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं में मेफेनेमिक एसिड के इस्तेमाल को लेकर अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। मेफेनेमिक एसिड लेने से पहले इसके फायदों और नुकसान के बारे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार मेफेनेमिक एसिड प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी सी (pregnancy risk category C) के अंतर्गत आता है।
एफडीए प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी सी का संदर्भ नीचे दिया गया है,
अगर आपको एलर्जी जैसे हीव्स, सांस लेने में दिक्कत, चेहरे, होंठ, जीभ और गले मे सूजन आदि महसूस हो तो इमरजेंसी मेडिकल की सहायता लें।
अगर आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स महसूस हों तो मेफेनेमिक एसिड का इस्तेमाल बंद करें और डॉक्टर को कॉल करें जैसे;
कम गंभीर साइड इफेक्ट्स जैसे;
सभी लोगों को ये साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स हैं जो यहां नहीं बताए गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट्स महसूस हो तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से जरूर संपर्क करें।
और पढ़ें- Nootropics : नूट्रोपिक्स, ये दवाएं आपके दिमाग को बना सकती हैं ‘एवेंजर्स’!
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो यह मेफेनेमिक एसिड उसके साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं की लिस्ट रखें जो डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखी गई हों या ना लिखी गई हों या हर्बल प्रोडक्ट्स हो और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर आप ये सारी दवाएं ले रहे हैं जैसे; एंटीडिप्रेसेंट जैसे सीटालोप्राम (सेलेक्सा), डुलोक्सेटिन (सिमबाल्टा), इससिटालोप्राम (लेक्साप्रो), फ्लूआक्सेटिन (प्रोजाक, साराफेम, सिमब्याक्स), फ्लूवोक्सामीन (लुवोक्स), पैरॉक्सेटिन (पैक्सिल), सर्टालिन (जूलॉफ्ट) या वेनलाफेक्सिन (इफेक्सोर)। अगर आप इनमें से कोई भी दवा मेफेनेमिक एसिड के साथ इस्तेमाल करते हैं तो आपको आसानी से चोट लग सकती है या ब्लीडिंग हो सकती है।
मेफेनेमिक एसिड को लेने से पहले आप डॉक्टर को बताएं अगर आप निम्नलिखित दवाएं ले रहे हैं;
मेफेनेमिक एसिड भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से जरूर सलाह लें।
मेफेनेमिक एसिड आपके स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इस इंटरैक्शन से दवा का एक्शन प्रभावित होता है या आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। अगर आपको निम्नलिखित बीमारियां हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं;
मेफेनेमिक एसिड निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है;
इस स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर आप मेफेनेमिक एसिड की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mefenamic Acid Accessed on 30/06/2016
Mefenamic Acid Accessed on 30/06/2016
Mefenamic Acid Accessed on 30/06/2016
Mefenamic Acid, Oral Capsule Accessed on 05/12/2019
Mefenamic Acid Accessed on 05/12/2019
Mefenamic Acid Accessed on 05/12/2019
Mefenamic acid capsules Accessed on 05/12/2019
Mefenamic Acid Accessed on 05/12/2019
Current Version
26/08/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal