मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस में इस्तेमाल होने वाली दवा है। ये आंखों में होने वाले इस बैक्टीरियल इंफेक्शन के लिए एंटीबायोटिक की तरह इस्तेमाल होता है। हालांकि, एक साल से कम उम्र के बच्चे के लिए ये दवा इस्तेमाल नहीं की जाती है। ये आई ड्रॉप मॉक्सिफ्लॉक्सासिन (Moxifloxacin) नामक जेनेरिक फॉर्मूला से मिल कर बना होता है। जो बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस के लिए जिम्मेदार अतिसंवेदनशील प्रजाति के बैक्टीरिया के डीएनए को रेप्लिकेट करने वाले एंजाइम को रोकता है, जिससे बैक्टीरिया का विकास रुक जाता है और वह ग्रोथ नहीं कर पाता है। इस तरह से मॉक्सिफ्लॉक्सासिन (Moxifloxacin) बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस का इलाज करती है।

इस आई ड्रॉप के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुए डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
अगर गलती से आपने इस आई ड्रॉप का ओवर डोज ले लिया है (ADD-AND IF YOU SEE ANY SIDE EFFECTS) तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
और पढ़ें : Candibiotic Plus Ear Drop: कैंडीबायोटिक प्लस इयर ड्रॉप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) का खाना खाने से कोई संबंध नहीं है। इस दवा को डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन दवा के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने हाथों को अच्छे तरह से साबुन और पानी से धुलना चाहिए। इसके बाद आंखों के आस पास के हिस्से को टिश्यू पेपर से अच्छे से पोछें और आई ड्रॉप डालें। इसके बाद कुछ मिनटों के लिए आंखें बंद कर लें। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही दवा की खुराक को बंद करें।
बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस (Bacterial Conjunctivitis)
बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस में आंखों में सूजन और इंफेक्शन हो जाता है। बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस होने का कारण स्टेफाइलोकॉकस ऑरेस (Staphylococcus aureus), स्टेफाइलोकॉकस एपिडर्मिस (Staphylococcus epidermis), स्ट्रेप्टोकॉकस निमोनी (Streptococcus pneumoniae), हीमोफाइस इंफ्लूएंजी ( Haemophilus influenzae) आदि बैक्टीरिया है। इन बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करते हैं।
इस दवा का इस्तेमाल करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :
कब इस दवा का इस्तेमाल न करें?
एलर्जी
अगर आपको मॉक्सिफ्लॉक्सासिन (Moxifloxacin) से एलर्जी हो किसी भी प्रकार के क्विनोलोंस से कोई एलर्जी हो तो इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) का इस्तेमाल सुरक्षित है?
कोई भी डॉक्टर इस टैबलेट को प्रेग्नेंसी में तब तक इस्तेमाल की सलाह नहीं देते हैं, जब तक कि बहुत जरूरी ना हो। जिससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर के परामर्श पर इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
इसके अलावा अन्य स्थितियों में भी सावधानी बरतनी चाहिए :
ड्राइविंग या हैवी मशीन ऑपरेशन
अगर इस दवा का इस्तेमाल कर के आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के इस्तेमाल के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स जैसे- सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई हैवी मशीन ना चलाएं।
कॉन्टेक्ट लेंस
कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल अगर आप करते हैं और आपको आई इंफेक्शन हो गया है तो इस दवा का उपयोग आपको डॉक्टर से पूछ कर करना चाहिए।
संदूषण होना (Contamination)
अगर आई ड्रॉप के ड्रॉपर की टिप किन्हीं कारणों से दूषित हो गई है तो इस दवा का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि डॉक्टर आंखों की दवा के हाइजीन को ज्यादा महत्व देने के लिए कहते हैं। इसलिए आई ड्रॉपर के टिप को अपने गंदें हाथों से ना छुएं, जब भी छूना हो तो आप पहले अपने हाथों को अच्छे तरह से साफ करें।
बच्चों में इस्तेमाल
इस दवा का इस्तेमाल एक साल से कम उम्र के बच्चों को करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसलिए बच्चों में इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से बात कर लें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?
ये आई ड्रॉप है, तो फूड के साथ रिएक्ट नहीं करता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
शराब के साथ इस दवा का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
किन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन?
ये दवा किसी दवा के साथ रिएक्शन करती है या नहीं, इस बारे में जानकारी के लिए आपको फार्मासिस्ट से सलाह की जरूरत है।
किन बीमारियों के साथ मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) के रिएक्शन की संभावनाएं हैं?
इस बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं है। इसलिए आपको डॉक्टर के परामर्श पर ही इस दवा इस्तेमाल करना चाहिए।
मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे धूप में ना रखें। मॉक्सिप आई ड्रॉप (Moxicip Eye Drop) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। ये आऊ ड्रॉप एक्सपायर होने के पहले ही इसका इस्तेमाल कर लें, वहीं अगर इस आई ड्रॉप का लंबे समय तक इस्तेमाल करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। आई ड्रॉपर को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके।
ये दवा लिक्विड आई ड्रॉप के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
moxifloxacin hydrochloride ophthalmic solution 0.5% as base https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2011/021598s017lbl.pdf Accessed on 27/7/2020
Moxifloxacin Ophthalmic https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a605016.html Accessed on 27/7/2020
moxifloxacin hydrochloride https://www.medicines.org.uk/emc/medicine/23828 Accessed on 27/7/2020
MOXEZA https://www.rxlist.com/moxeza-side-effects-drug-center.htm Accessed on 27/7/2020
moxifloxacin https://www.rxlist.com/vigamox-drug.htm Accessed on 27/7/2020
Moxifloxacin ophthalmic https://www.drugs.com/mtm/moxifloxacin-ophthalmic.html Accessed on 27/7/2020
Current Version
28/07/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal