backup og meta

Nicip Plus : निसिप प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2020

Nicip Plus : निसिप प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

निसिप प्लस (Nicip Plus) का उपयोग किसके लिए किया जाता है?

निसिप प्लस (Nicip Plus) दवा का इस्तेमाल आमतौर पर बुखार और विभिन्न प्रकार के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें पेरासिटामोल (Paracetamol) और निमेसुलाइड (Nimesulide) का मिश्रण होता है।

  •       पेरासिटामोल (Paracetamol)

यह एंटीपायरेटिक दवा है, जो दिमाग में सीओएक्स एंजाइमों को रोकने में मददगार होता है और दर्द से राहत दिलाता है। 

  •       निमेसुलाइड (Nimesulide)

यह एक नॉन-स्टेरायडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग है, जो प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को रोकते हैं। प्रोस्टाग्लैंडीन दर्द के लिए जिम्मेदार एक रासायनिक पदार्थ होता है। इसीलिए निमेसुलाइड का इस्तेमाल दर्द और सूजन के अन्य लक्षणों के इलाज में मददगार होता है। 

और पढ़ेंः Allopurinol : अल्लोपुरिनॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

निसिप प्लस का उपयोगः

बताए गए लक्षणों के अलावा अन्य उपयोगों के लिए भी निसिप प्लस निर्धारित की जा सकती है, अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

और पढ़ें : Mebeverine : मेबेवेरिने क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

निसिप प्लस (Nicip Plus) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

इसका उपयोग हमेशा डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि के अनुसार ही करना चाहिए। इस्तेमाल करने के पहले दवा पर निर्देशित लेवल की जांच करनी चाहिए। निसिप प्लस का सेवन रोगी की स्वास्थ्य स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है।

अगर इसकी खुराक लेना भूल जाते हैं, खुराक लेने में देरी करते हैं या खुराक लेने के बाद उल्टी हो जाती है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें। साथ ही प्रेग्नेंसी या नर्सिंग के दौरान इसके इस्तेमाल के लिए डॉक्टर की उचित सलाह लें। अगर रोगी की स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है या उसकी हालत ज्यादा खराब हो जाती है, तो अपने चिकित्सक से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए।

और पढ़ेंः Ambroxol : एम्ब्रोक्सॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

मैं निसिप प्लस (Nicip Plus) को कैसे स्टोर करूं?

निसिप प्लस के रख-रखाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिएः 

  •   इसे रूम टेम्परेचर पर स्टोर करना चाहिए।
  •   दवा को सीधे गर्मी या सूर्य के प्रकाश में आने से दूर रखें।
  •   फ्रिज में न रखें
  •   मार्केट में निसिप प्लस के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं।
  •   बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें
  •   बिना निर्देश के निसिप प्लस को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें।
  •   एक्सपायर हो चुकी दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  •   जब भी निसिप प्लस खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें।
  •   बिना डॉक्टर के परामर्श के किसी अन्य दवा के साथ इसका इस्तेमाल न करें।
  •   इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें : Lacitol : लैक्टीटॉल क्या है? जानिए इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

सावधानियां और चेतावनी

निसिप प्लस (Nicip Plus) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निसिप प्लस (Nicip Plus) की खुराक का सेवन बहुत ज्यादा लंबे समय तक नहीं कर सकते हैं। लंबी अवधि तक इसका सेवन करना स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ने के खतरे का कारण बन सकता है।

जब भी आप इसका इस्तेमाल करें तो आपने डॉक्टर से समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें। अगर पहले कभी पेट से जुड़ी समस्या रही है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर को बताएं। साथ ही निसिप प्लस दवा का उपयोग करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें अगरः

  •       आपको पहले से ही किसी तरह की एलर्जी या किसी तरह की बीमारी है
  •       अगर निसिप प्लस या इससे शामिल किसी भी रसायन से एलर्जी है तो
  •       अपनी सभी पुरानी दवाइयों के बारे मैं अपने चिकित्सक को बताएं
  •       शराब का सेवन करते हैं तो
  •       गुर्दे से जुड़ी गंभीर बीमारी है तो
  •       बिना डॉक्टर की सलाह के किसी दूसरे रोगी को इसकी खुराक न दें
  •       पैकेजिंग पर एक्सपायरी की जांच करें
  •       दवा के पैकेज पर लिखे लीफलेट को पढ़ें
  •       गर्भ नियंत्रण का इस्तेमाल करते हैं तो
  •       कोई विटामिन, हर्बल सप्लीमेंट आदि लें रहे हैं तो

और पढ़ेंः Amitriptyline : एमिट्रिप्टीलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निसिप प्लस (Nicip Plus) लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी के दौरान निसिप प्लस का इस्तेमाल महिलाएं कर सकती है। इस दवा को एफडीए द्वारा गर्भावस्था की श्रेणी ‘बी’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। हालांकि, अगर इस दौरान दवा की खुराक लेनी आवश्यक हो, तो अपने विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह परामर्श लें।

हालांकि, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका सेवन नहीं कर सकती हैं।

और पढ़ें : Viagra : वाइग्रा क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

निसिप प्लस (Nicip Plus) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

नीचे निसिप प्लस के सेवन से होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभावों की लिस्ट है। जिसमें से कुछ अपने आप ही कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं, तो वहीं कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। 

निसिप प्लस के साइड इफेक्ट्सः 

  •       दस्त
  •       त्वचा पर छाले या फफोले
  •       खुजली
  •       उल्टी
  •       चक्कर आना
  •       बीमार महसूस करना
  •       सांस फूलना
  •       गैस
  •       ज़्यादा पसीना आना
  •       कब्ज
  •       पेट में ऐंठन

इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आए तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसका सेवन तुरंत रोक दे। 

इन जरूरी बातों को जानें

कौन-सी दवाएं निसिप प्लस (Nicip Plus) के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?

अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहें है तो उसके साथ निसिप प्लस इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी दवा के असर को भी प्रभावित कर सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।

  •    एल्कोहॉल (Alcohol)
  •   डिजिटलिस ग्लाइकोसाइड (Digitalis glycosides)
  •   केटोकॉज़ोल (Ketoconazole)
  •   लेफ्लूनॉमिड (Leflunomide)
  •   लिथियम (Lithium)
  •   मिथोट्रेक्सेट (Methotrexate)
  •   फेनीटोइन (Phenytoin)
  •   साइक्लोस्पोरिन (Cyclosporine)
  •   जक्सटेपिड माइपोमर्सन (Juxtapid mipomersen)
  •   परिलोकैन (Prilocaine)
  •   एस्पिरिन (Aspirin)
  •   एंटी-कॉनवुलसेंट (उदाहरण के लिए वैल्प्रोइक एसिड) (Anti-convulsants (e.g. valproic acid))
  •   एंटी-फंगल्स (जैसे केटोकोनाज़ोल) (Anti-Fungals)
  •   एंटी-ट्यूबरकुलस ड्रग्स (जैसे आइसोनियाज़िड) (Anti-Tuberculous Drugs (e.g. Isoniazid))
  •   टैक्रिन (Tacrine)
  •   पेमोलाइन (Pemoline)
  •   ऐमियोडैरोन (Amiodarone)
  •   मिथाइलडोपा (Methyldopa)
  •   एमोक्सीसिलिन/ क्लावुलानिक एसिड (Amoxicillin/Clavulanic Acid)
  •   फुरोसिडामाइड (Furosemide)
  •   वारफरिन (Warfarin)
  •   फेनोफिब्रेट (Fenofibrate)
  •   सलिसीक्लिक एसिड (Salicylic Acid)
  •   टोलबूटामाइड (Tolbutamide)
  •   प्रोबेनेसिड (Probenecid)
  •   साइक्लोस्पोरिन (Cyclosporine)

और पढ़ेंः Apoaequorin: एपोइक्वोरिन क्या है?

क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ निसिप प्लस (Nicip Plus) का इस्तेमाल किया जा सकता है?

अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ निसिप प्लस का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।

निसिप प्लस (Nicip Plus) खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?

निसिप प्लस का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका उपयोग करने से पहले, अपने डॉक्टर को बताएं जैसेः 

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में क्या करना चाहिए?

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपनी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं। अगर ओवरडोज कुछ ही समय में लिया हो तो रोगी को तुरंत उल्टी करने का प्रयास करना चाहिए। 

ओवरडोज के लक्षणः

  •   पेट दर्द
  •   उल्टी
  •   अपच
  •   सिर दर्द
  •   सांस लेने में कठिनाई
  •   कब्ज
  •   चक्कर आना
  •   दस्त
  •   त्वचा का लाल होना

क्या करना चाहिए अगर एक खुराक लेना भूल जाएं?

अगर निसिप प्लस की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। 

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement