सुक्रालफेट एक प्रकार का गैस्ट्रिक सुरक्षात्मक एजेंट है। यह पेट में होने वाले अल्सर पर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर उसे एसिड, बाइल जूस, और विभिन्न एंजाइम्स के हमलों से बचने में मदद करता है। इस दवा का उपयोग आंतों में अल्सर के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है। सुक्रालफेट अल्सर पर एक कोटिंग बनाता है, जो भविष्य की चोट से हिस्से की रक्षा करता है।

इस दवा का उपयोग आमतौर पर आंत के अल्सर के कम समय के उपचार (आठ महीने तक) के रूप किया जाता है। इसका उपयोग उन सभी रोगियों के लिए किया जाता है जिनको पहले से अल्सर होता है और उसके बढ़ने की संभावना प्रबल होती है।
दवा का सेवन अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें। अगर किसी समय या परिस्थिति में आपको दवा के सेवन से जुड़ी कोई भी शंका हो तो तुरंत अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
इस दवा को सीधे प्रकाश और नमी से दूर स्टोर कर सकते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। सुक्रालफेट के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में दवा को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उसे किसी खुली नाली में डालना चाहिए। जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डम्प करें।
यदि आपको सुक्रालफेट से एलर्जी है तो इसके सेवन से पहले, अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं। इस दवा में ऐसे कई निष्क्रिय तत्व हो सकते हैं, जिससे आपको एलर्जी या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
यदि आप किसी और दवा का सेवन पहले से कर रहें है और भले ही वो दवा डॉक्टर द्वारा निर्देशित है या बगैर किसी पर्चे की है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं।
गर्भावस्था या स्तनपान (breastfeeding) के दौरान इस दवा का उपयोग कितना जोखिम भरा है इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं। सुक्रालफेट को लेने से पहले संभावित लाभ और हानि को तौलने के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। एफडीए के मुताबिक के ड्रग रिस्क केटेगरी डी में आती है।
यदि सुक्रालफेट के सेवन से आपको निम्नलिखित एलर्जी होती है तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से सहायता प्राप्त करें:
दवा के सेवन के कुछ गंभीर साइड इफेक्ट्स भी दिख सकते हैं। गंभीर दुष्प्रभाव में निम्नलिखित समस्याएं शामिल हो सकती हैं:
कुछ दवाएं सुक्रालफेट के साथ परस्पर क्रिया कर सकती हैं। किसी भी संभावित दवा के रिएक्शन से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बनाकर रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, जिनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हैं और यह सूची आप अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ साझा करें।
सुक्रालफेट के साथ क्रिया करने वाले कुछ उत्पाद निम्नलिखित हैं:
यह उन सभी दवाओं की सूची नहीं है जो सुक्रालफेट के साथ इंटरैक्शन कर सकती हैं। आप अपने डॉक्टर से इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस दवा का सेवन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है।
सुक्रालफेट का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें। खासकर यदि आप डायलिसिस पर हों, और आपकी आंत में रुकावट हो या आपको कुछ भी निगलने में समस्या आती हो।
[mc4wp_form id=’183492″]
यह दवा निम्नलिखित खुराकों में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
sucralfate (oral). https://www.uofmhealth.org/health-library/d00377a1/.Accessed Jan 1, 2020.
Sucralfate.https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a681049.html. Accessed Jan 1, 2020.
Sucralfate. https://www.stjude.org/treatment/patient-resources/caregiver-resources/medicines/a-z-list-of-medicines/sucralfate.html. Accessed Jan 1, 2020.
Sucralfate. http://www.webmd.com/drugs/2/drug-5254-68/sucralfate-oral/sucralfate—oral/details#uses. Accessed October 27, 2016.
Sucralfate. https://www.drugs.com/cdi/sucralfate.html. Accessed October 27, 2016.
Sucralfate. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a681049.html. Accessed October 27, 2016.
Current Version
20/01/2021
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Nikhil deore
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal