ट्रिप्टोमर (Tryptomer) दवा को डिप्रेशन और उससे संबंधित लक्षणों के साथ-साथ न्यरोपैथिक दर्द (Neuropathic pain) के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह दवा ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट के रूप में काम करती है और मस्तिष्क के केमिकल्स को कंट्रोल करती है। यह दिमाग में उन केमिकल्स के रिलीज को बढ़ाती है, जो मूड और डिप्रेशन को नियंत्रित करते हैं।

ट्रिप्टोमर (Tryptomer) एक ओवर-द-काउंटर दवा नहीं है, यानी इसका इस्तेमाल आप डॉक्टर की परामर्श के बाद ही कर सकते हैं। इस दवा लेने के लिए डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता होती है। ट्रिप्टोमर का इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों के अनुसार करना चाहिए। यह टैबलेट के रूप में मिलता है। जिसे पानी के साथ निगलना होता है। खुराक लेते समय टैबलेट को चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। दवा की खुराक हमेशा भोजन करने के बाद ही लेनी चाहिए।
अगर आप इसकी खुराक लेना भूल जाते हैं, खुराक लेने में देरी करते हैं या खुराक लेने के बाद उल्टी हो जाती है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
ट्रिप्टोमर (Tryptomer) के रख-रखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचाना होता है। ट्रिप्टोमर को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में ट्रिप्टोमर के अलग-अलग ब्रांड है, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी ट्रिप्टोमर खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के ट्रिप्टोमर को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें : Piroxicam: पाइरोक्सिकेम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
ट्रिप्टोमर (Tryptomer) का उपयोग करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करेः
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसके इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
नीचे ट्रिप्टोमर (Tryptomer) के सेवन से होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभावों की एक सूची है। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आए, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसके इस्तेमाल को तुरंत रोक देः
अगर निम्न में से किसी भी दुष्प्रभाव का प्रभाव महसूस हो तो कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं। तो उसके साथ ट्रिप्टोमर इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह के परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी दवा के असर को भी प्रभावित कर सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
अगर किसी भी दवा या एल्कोहॉल के साथ ट्रिप्टोमर (Tryptomer) का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
ट्रिप्टोमर (Tryptomer) का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। इसका अधिक सेवन किडनी और लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें।
इमरजेंसी या ओवरडोज2 होने की स्थिती में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं।
अगर ट्रिप्टोमर की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।