एगेरिकस मशरूम एक फंगस है। यह एगेरिकस प्रजाति से संबंध रखता है। इसमें खाद्य और जहरीले दोनों ही प्रकार के मशरूम आते हैं। इसकी उत्पत्ति ब्राजील में हुई थी लेकिन, चीन, जापान और ब्राजील में बिक्री के लिए इसे उगाया जाता है। एगेरिकस मशरूम से निकाले गए केमिकल युक्त अर्क (एक्सट्रैक्ट) को दवा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

यह संक्रमण, एलर्जी और कैंसर सहित कई प्रकार की बीमारियों को रोकने और उनका इलाज करने के लिए सदियों से चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है।
एगेरिकस मशरूम, आम मशरूम और फील्ड मशरूम दोनों से संबंधित है, लेकिन इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-ट्यूमर, हाइपोग्लाइसेमिक और रोगों को रोकने वाले यौगिक पाए जाते हैं। इसे ताजा और सूखा दोनों ही तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बादाम के जैसी गंध आती रहती है।
[mc4wp_form id=’183492″]
एगेरिकस मशरूम मशरूम का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में होता है:
डायबिटीजः टाइप-2 डायबिटीज के उपचार में इसका खास इस्तेमाल किया जा सकता है। साल 2017, के वर्ल्ड जर्नल ऑफ डायबिटीज में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, इसमें बीटा-ग्लूकन (एक प्रकार का आहार फाइबर) और ओलिगोसेकेराइड (एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट) होता है। दोनों ही अग्न्याशय पर पड़ने वाले तनाव को कम करके खून में शुगर के स्तर में सुधार लाने में मददगार होते हैं। हालांकि, शोध के सफल होने परिणामों के बावजूद भी अभी भी इस दिशा में उचित अध्ययन करने के आवश्यकता है।
एगेरिकस मशरूम का इस्तेमाल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और भावनात्मक और शारीरिक स्ट्रेस को कम करने के लिए होता है। एगेरिकस मशरूम को अन्य समस्याओं में इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसे जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, यह सेहत के लिए काफी लाभकारी है।
और पढ़ें: Turmeric : हल्दी क्या है?
इस संबंध में पर्याप्त शोध उपलब्ध नहीं हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, ऐसे कुछ शोध हैं, जिनमें बताया गया है कि अगेरकस मशरूम में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो बॉडी की इंसुलिन प्रयोग करने की क्षमता को सुधारते हैं। साथ ही टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में इंसुलिनरोधी क्षमता को कम करते हैं। वहीं, कुछ शुरुआती अध्ययनों में पता चला है कि यह प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करता है और ट्यूमर को विकसित होने से रोकने के साथ एंटी-ऑक्सिडेंट के तौर पर कार्य करता है।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। एगेरिकस मशरूम का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एगेरिकस मशरूम का सेवन कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। एगेरिकस मशरूम का सेवन करने से पहले इसके संभावित फायदों और नुकसान का आंकलन करने के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
सर्जरी: तय सर्जरी से कम से कम दो सप्ताह पहले एगेरिकस मशरूम का सेवन बंद कर दें।
और पढ़ें – Shiitake Mushroom: शिटाके मशरूम क्या है?
एगेरिकस मशरूम से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हाइपोग्लायसेमिया (Hypoglycemia)
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी एगेरिकस मशरूम के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Nicip Cold & Flu Tablet : निसिप कोल्ड एंड फ्लू टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एगेरिकस मशरूम आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें। इसके साथ एंटी डायबिटीज दवाइयों का सेवन करने से रिएक्शन हो सकता है।
निम्नलिखित दवाइयां अगेरकस मशरूम के साथ रिएक्शन कर सकती हैं:
और पढ़ें – Maitake Mushroom: मेटेक मशरूम क्या है?
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में एगेरिकस मशरूम का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। एगेरिकस मशरूम के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
एगेरिकस मशरूम निम्नलिखित रूप में उपलब्ध हो सकता है:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
The Medicinal Mushroom Agaricus blazei Murrill: Review of Literature and Pharmaco-Toxicological Problems/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2249742/accessed on 14/07/2020
Sample records for mushroom agaricus bisporus/https://www.science.gov/topicpages/m/mushroom+agaricus+bisporus.html/accessed on 14/07/2020
The medicinal Agaricus mushroom cultivated in Brazil: Biology, cultivation and non-medicinal valorisation. https://www.researchgate.net/publication/51725436_The_medicinal_Agaricus_mushroom_cultivated_in_Brazil_Biology_cultivation_and_non-medicinal_valorisation. Accessed on 4 January, 2020.
Genome sequence of the button mushroom Agaricus bisporus reveals mechanisms governing adaptation to a humic-rich ecological niche/https://www.fs.usda.gov/treesearch/pubs/42216/accessed on 14/07/2020
Current Version
14/07/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Shivam Rohatgi
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar