backup og meta

Aphrodisiac : ऐफ्रडिजीऐक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/12/2021

Aphrodisiac : ऐफ्रडिजीऐक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

जानिए मूल बातें

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) का उपयोग किसके लिए किया जाता है? 

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) खाद्य पदार्थों और दवाईयों में पाया जाता है। आमतौर पर इसे ‘लव फूड’ भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की औषधि होती है, जिसके सेवन के बाद सेक्शुअल डिजायर बढ़ जाती है। इसे सेक्शुअल डिजायर बढ़ाने वाली दवा या औषधी भी कह सकते हैं। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार, ऐसी कोई भी दवा जिसके लेबल पर यह दावा किया गया है कि यह यौन इच्छा बढ़ाएगा या फिर यह यौन क्रिया को बेहतर बना सकता है, वो सभी ऐफ्रडिजीऐक की श्रेणी में आते हैं।

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) का सेवन न सिर्फ यौन इच्छा को बढ़ाता है। बल्कि, यौन क्रिया के आनंद और प्रदर्शन को भी बेहतर बनाता है। ऐफ्रडिजीऐक शब्द ग्रीक की प्रेम की देवी Aphroditaeí से लिया गया है और ये पदार्थ पौधों, जानवरों और खनिजों से प्राप्त किया जाता है। यह बांझपन या नपुंसकता के लिए कारगर नहीं है। 

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) किसमें पाया जाता है?

अरब, अफ्रीका और यूरोप में यह बड़ी मात्रा पाया जाता है। यह सबसे अधिक मात्रा में योहिम्बाइन (yohimbine) और मैनड्रैक प्लांट (mandrake plant) जैसे पौधों में पाया जाता है। यह कच्चे सीप (raw oysters), गैंडे की सींग में (चीनी संस्कृति में), स्ट्रॉबेरी (strawberries), चॉकलेट (Chocolate), कॉफी (coffee) और शहद (Honey), केला, वनीला, रेड वाइन, तरबूज में भी पाया जाता है। हालंकि, इन प्राकृतिक वस्तुओं में इसकी मात्रा को लेकर कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है।

ऐफ्रडिजीऐक में ट्राईसाइक्लिक ट्राइटरपीन एल्कोहॉल होता है, जो कई तरह के पिट्यूटरी हार्मोन और सीरम टेस्टोस्टेरोन की एकाग्रता को बढ़ाता है। बूफो टॉड स्किन और ग्रंथियों में बुफोटेनिन होता है, जो सेरोटोनिन की भ्रमक पैदा करते हैं। यह कोरपोरा कावेर्नोसा (corpora cavernosa (CC)) के एंडोथेलियम में नाइट्रिक ऑक्साइड (nitric oxide (NO)) के संश्लेषण को बढ़ाकर एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। 

और पढ़ें : Flavoxate : फ्लावोक्सेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

मैं ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) का इस्तेमाल कैसे करूं? 

जैसा कि ऐफ्रडिजीऐक कई रूपों में पाया जाता है। इसलिए इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी अलग-अलग हो सकता है। अगर ऐफ्रडिजीऐक के तौर पर आप किसी तरह का फल खा रहें हैं, तो इसे अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं, लेकिन आप ऐफ्रडिजीऐक का इस्तेमाल किसी दवा के रूप में कर रहें हैं, तो इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

मैं ऐफ्रोडिजीऐक (Aphrodisiac) को कैसे स्टोर करूं? 

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) को कैसे स्टोर करना है यह उसके रूप पर निर्भर करता है। हालांकि, आप इसके जिस भी रूप का इस्तेमाल करें उसके रखरखाव के लिए रूम टेम्परेचर सबसे बेहतर होता है। कुछ फलों और औषधियों को ठंडी जगह में भी रखना पड़ सकता है। जब भी ऐफ्रडिजीऐक का इस्तेमाल किसी दवा के रूप में करें, तो उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

और पढ़ें : Enterogermina : एंटरोजर्मिना क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

[mc4wp_form id=’183492″]

सावधानियां और चेतावनियां

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए? 

  • ऐसे लोग जो विटामिन, हर्बल सप्लीमेंट जैसी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ऐफ्रडिजीऐक का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से इसके बारे में बात करनी चाहिए।
  • अगर ऐसे किसी फल या जूस से एलर्जी है, जिसमें ऐफ्रडिजीऐक की मात्रा पाई जाती है, तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर ऐफ्रडिजीऐक से जुड़ी किसी औषधि या दवा का सेवन करना चाहते हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं, प्रेग्नेंट होने की योजना बना रही हैं या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।
  • अगर ऐफ्रडिजीऐक से एलर्जी है, तो इस दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए।

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) लेना सुरक्षित है? 

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसके इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेषकर तीसरी तिमाही में आने के बाद महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंसी के दिनों में इसका सेवन करना चाहती हैं, तो अपने डॉक्टर की देख रेख में ही करें।

और पढ़ें : Fluconazole : फ्लुकोनाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? 

नीचे ऐफ्रडिजीऐक से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों की एक सूची है। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आएं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसके इस्तेमाल को तुरंत रोक दें। यह प्राइवेट पार्ट में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने का कार्य करता है, जिसकी वजह से ब्ल्ड प्रेशर बढ़ सकता है।

इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें।

औप पढ़ें : Hifenac P : हिफेनेक पी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इन जरूरी बातों को जानें

कौन सी दवाएं ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) के रूप में इस्तेमाल की जा सकती हैं?

ऐफ्रडिजीऐक निम्नलिखित दवाओं में पाया जाता हैः 

  •    ब्रोमोक्रिप्टाइन (Bromocriptine)
  •   लेवोडोपा (Levodopa)
  •    एमनताडिन (Amantadine)
  •   नैलोक्सोन (Naloxone)
  •   पेर्गोलाइड (pergolide)
  •   इम्प्रैमाइन (Imipramine)
  •   वाइग्रा (Viagra)
  •   सिल्डेनैफिल साइट्रेट (sildenafil citrate)
  •   आर्जिनाइन (Arginine)
  •   प्रोस्टग्लानडिन्स (Prostaglandins)

दवाइयों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से एक बार परामर्श जरूर करें। अगर आप बिना जानकारी लिए दवाओं का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।

क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) का इस्तेमाल किया जा सकता है?

अगर किसी भी खाद्य पदार्थ या एल्कोहॉल के साथ ऐफ्रडिजीऐक का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि, एल्कोहॉल को भी ऐफ्रडिजीऐक का ही स्त्रोत माना जाता है। लेकिन इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?

ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। 

 दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

खुराक को समझें

एक वयस्क को ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) की कितनी मात्रा लेनी चाहिए?

आपको डॉक्टर की परामर्श अनुसार के अनुसार ही दवा का सेवन करना चाहिए।

और पढ़ें : Ketorolac: कीटोरोलेक क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में क्या करना चाहिए?

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं।

क्या करना चाहिए अगर एक खुराक लेना भूल जाएं? 

अगर ऐफ्रडिजीऐक (Aphrodisiac) की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। 

हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/12/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement