लेवेटिरासेटम का इस्तेमाल अन्य दवाओं के साथ मिर्गी के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आती है जिसे एंटीकॉन्वल्सेन्ट्स के रूप में जाना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के बाद मिर्गी के दौरा कम हो जाता है।
लेवेटिरासेटम का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह से ही करें। उचित खुराक के लिए दवा पर लगे लेबल की जांच करें।

भोजन के साथ या भोजन के बिना लेवेटिरासेटम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस दवा की खुराक आपकी स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रतिक्रिया पर आधारित है। बच्चों में खुराक वजन के हिसाब से दी जाती है। इस दवा के आपको साइड इफेक्ट न हो इसलिए डॉक्टर इसकी खुराक कम से शुरू कर सकता है और फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकता है। डॉक्टर के निर्देश अनुसार ही इस दवा का इस्तेमाल करें।
इस दवा को रोजाना एक ही समय पर लें, ताकि आप इसकी खुराक को ना भूलें।
इसकी खुराक को बढ़ाए नहीं और न ही ज्यादा समय तक इस दवा का सेवन करें। आपको ऐसा लगता है कि दवा को ज्यादा लेने से आपकी स्थिति तेजी से सुधर जाएगी, तो यह भ्रम है। इससे आपकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है।
डॉक्टर की सलाह लिए बिना दवा का इस्तेमाल करना बंद न करें। अगर दवा अचानक बंद हो जाती है तो इसके साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं।
अगर आपकी स्थिति में किसी तरह का बदलाव आता है तो डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ें : क्या हैं वह 10 सामान्य मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स (Mental Health Problems) जिनसे ज्यादातर लोग हैं अंजान?
लेवेटिरासेटम को रूम टेम्प्रेयर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचा कर रखें। लेवेटिरासेटम को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में लेवेटिरासेटम के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देशों को पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाइयों को बच्चे और जानवरों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए।
बिना-निर्देश के लेवेटिरासेटम को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
अगर, आपको लेवेटिरासेटम के इस्तेमाल से किसी तरह की एलर्जी है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें। इसके अलावा आपको किसी तरह की दवा से एलर्जी है तो इसके बारे में भी डॉक्टर को जानकारी दें।
अगर, आपको किडनी या पेट से जुड़ी कोई बीमारी है, तो अपने डॉक्टर की देखरेख में ही इसका सेवन करें।
इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद आपको चक्कर आना या बॉडी का सुन्न पड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं, यह स्थिति दवा के इस्तेमाल के एक महीने तक रह सकती हैं। शराब पीने वाले को ज्यादा चक्कर आ सकते हैं। जब तक आप इस दवा का सेवन करते हैं तब तक ड्राइव न करें, मशीनरी का उपयोग ना करें, साइकिल की सवारी ना करें। किसी भी तरह के एल्कोहॉल का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दें। मारिजुआना का इस्तेमाल करने के वाले लोग डॉक्टर से बातचीत करें।
सर्जरी होने से पहले अपने डॉक्टर या डेंटिस्ट को सभी उत्पादों के बारे में जानकारी दें, जिसका इस्तेमाल आप कर रहे हैं प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स, नॉनस्प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स और हर्बल उत्पाद)।
बच्चों को यह दवा का सेवन करवाने से इसके साइड इफेक्ट ज्यादा हो सकते हैं। विशेषकर मेंटल/मूड चेंज (जैसे चिड़चिड़ापन, अग्रेसन, गुस्सा, क्रोध, चिंता, डिप्रेशन, आत्महत्या के विचार)। अगर, यह दवा 4 साल से छोटे बच्चों को दे रहे हैं तो ब्लड प्रेशर के बढ़ने की समस्या हो सकती है।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग कर रही हैं या फिर ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो इसके इस्तेमाल से पहले से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें। अगर आप लेवेटिरासेटम का इस्तेमाल करने के दौरान प्रेग्नेंट होती हैं तो, अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें : क्या ऑटिज्म का इलाज संभव है?
गर्भावस्था के दौरान, इस दवा का उपयोग केवल तब किया जाना चाहिए जब स्पष्ट रूप से आवश्यक हो। यह एक अजन्मे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, कुछ मेडिकल कंडिशन का इलाज जरूरी है नहीं तो गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है, इस दवा को तब तक लेना बंद न करें जब तक कि आपके डॉक्टर द्वारा निर्देशित न किया जाए। यह दवा ब्रेस्ट मिल्क से गुजरती है। स्तनपान कराने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
लेवेटिरासेटम का इस्तेमाल करने के शुरुआत के 4 सप्ताह तक आपको उनींदापन, चक्कर आना, असामान्य थकान और कमजोरी हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दौरान इस दवा के साथ आपका शरीर एडजस्ट करती है। दवा का इस्तेमाल करने के बाद आपको यह साइड इफेक्ट्स ज्यादा महसूस होते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
ध्यान रहे कि इस दवा को आपके डॉक्टर द्वारा सेवन करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वह आपके शारीरिक हालातों के बारे में जानता है और यह भी जानता है कि यह दवा आपको नुकसान से ज्यादा फायदा देगी।
और पढ़ें : मेफ्टल फोर्टे क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी तरह की परेशानी होती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं। जैसेः लॉस ऑफ कॉर्डिनेशन (जैसे कि चलने में कठिनाई और मांसपेशियों को नियंत्रित करना में परेशानी), मेंटल/मूड चेंज (जैसे चिड़चिड़ापन, अग्रेशन, एगीटेशन, क्रोध, चिंता), इंफेक्शन (गले में खराश का ठीक ना होना, बुखार, ठंड लगना) जैसी चीजें महसूस होती हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
कुछ लोग जो एंटीकॉल्स्वेंट्स लेते हैं उन्हें (जैसे दौरे, द्विध्रुवी विकार, दर्द) डिप्रेशन, सुसाइड करने के विचार/सुसाइड करने की कोशिश करना और मूड प्रॉब्लम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप या आपके परिवार के लोग इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद व्यवहार में बदलाव, डिप्रेशन जैसी चीजें महसूस करते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
लेवेटिरासेटम का इस्तेमाल करने के बाद अक्सर लोगों को स्किन पर हल्के दाने या रैश हो सकते हैं। अगर दवा का इस्तेमाल करने के बाद आपके दाने गंभीर हो जाते हैं तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है, ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
हालांकि इस दवा के बहुत ज्यादा साइड इफेक्ट होना मुश्किल है, लेकिन अगर आपको किसी गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या अस्पताल के नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं, जैसे: दाने, खुजली / सूजन (विशेषकर चेहरे / जीभ / गले की), चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी।
इसका इस्तेमाल करने वाले सभी में इस तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर, आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में बातचीत करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके साथ लेवेटिरासेटम लेने से पहले इस बात को जान लें कि कही दोनों का साथ में सेवन से किसी तरह की परेशानी तो नहीं होगी। साथ ही, इसके बारे में अपने डॉक्टर से भी बात करें। किसी भी तरह के दवा का इस्तेमाल करने या उन्हें बदलने से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें। हालांकि कुछ दवाओं के साथ इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी तरह के घरेलू नुस्खे या बिना डॉक्टर की देख-रेख में काउंटर पर मिलने वाली दवाइयों का सेवन कर रहें तो अपने डॉक्टर से इसकी जानकारी साझा करें। बिना डॉक्टर की सलाह लिए किसी भी दवा की खुराक को घटाएं या बढ़ाएं नहीं और ना ही पूरी तरह से इसका सेवन बंद करें।
अगर किसी भी तरह की दवा और एल्कोहॉल के साथ लेवेटिरासेटम का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
लेवेटिरासेटम हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ तालमेल बनाती है। अगर आप वर्तमान में किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं तो यह उसके असर को कम कर सकती है या उसके प्रभाव को उल्टा कर सकती है। अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की स्थिति से गुजर रहे हैं, तो यह बेहद जरूरी है कि इसके बारे में आप अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से बात करें।
और पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग छुड़ाने के बाद स्तनों में होने वाली समस्याएं
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
लेवेटिरासेटम निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
ओरल सॉल्यूशन
ओरल टैबलेट
ओरल टैबलेट, एक्सीडेंट रिलीज
इंट्रोवीनस सॉल्यूशन
ओरल टैबलेट, डिसप्रेसीबल
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में लोकल इमरजेंसी सर्विस नंबर पर कॉल करें या नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि अगर इसके कुछ समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Levetiracetam Dosage Accessed on 06/03/2018
Levetiracetam Tablet For Suspension Accessed on 06/03/2018
Levetiracetam Accessed on 06/12/2019
Levetiracetam in the treatment of epilepsy Accessed on 06/12/2019
levetiracetam – oral, Keppra Accessed on 06/12/2019
levetiracetam Accessed on 06/12/2019
Levetiracetam Accessed on 06/12/2019
Current Version
25/08/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha