
सबसे अधिक होने वाले इंफेक्शन (Infection) में जुकाम सबसे आम इंफेक्शन माना जाता है। नाक और गले में इंफेक्शन (Throat infection) की वजह से जुकाम की परेशानी शुरू होती है। ऐसा कई अलग–अलग तरह के वायरस की वजह से होता है। जुकाम होने पर व्यक्ति असहज महसूस कर सकता है, लेकिन इससे कोई अन्य शारीरिक परेशानी तुरंत नहीं हो सकती है। जुकाम (Cold) किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है, लेकिन बच्चों में जुकाम होने की संभावना सबसे अधिक होती है।
यह बेहद ही सामान्य स्थिति है। छह साल से छोटे बच्चों को जुकाम होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है, लेकिन स्वस्थ वयस्कों को भी जुकाम की समस्या हो सकता है। जुकाम किसी भी जेंडर के व्यक्ति को होना बेहद सामान्य है। एक्सपर्ट के अनुसार एक साल में 2 से 3 बार जुकाम होना सामान्य होता है। अगर जुकाम की समस्या ज्यादा होती है, तो इसके कारणों को समझ कर इसे कम किया जा सकता है।
और पढ़ें: जानें बच्चे के सर्दी जुकाम का इलाज कैसे करें
[mc4wp_form id=’183492″]
निम्नलिखत सामान्य जुकाम के लक्षण हो सकते हैं:
सामान्य जुकाम के दौरान नाक बहना सामान्य है। ऐसे में ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं इंफेक्शन की वजह से ऐसा हो रहा है या कोई अन्य कारण है। ऊपर दिए गए लक्षणों के अलावा कई लक्षण हो सकते हैं।
निम्नलिखित लक्षण या कारण होने पर डॉक्टर से मिलें:
इन लक्षणों के अलावा अन्य लक्षण समझ आने पर कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हर किसी का शरीर अलग तरह से कार्य करता है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होगा।
और पढ़ें: किसी के छींकने के बाद क्यों कहते है ‘गॉड ब्लेस्स यू ‘
कई अलग-अलग तरह के वायरस के कारण जुकाम (Cold) की समस्या हो सकती हैं। हालांकि अधिकांश रायनोवायरस के कारण होते हैं। सामान्य जुकाम इंफेक्शन (Cold infection) से होता है और यह किसी अन्य व्यक्ति को आसानी से हो सकता है। वायरस आंख, मुंह और नाक से शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह वायरस हवा में मौजूद होते हैं और बड़े ही आसानी से खांसने, छींकने या बातचीत करने के दौरान फैल जाते हैं। जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के हाथ मिलाने से भी इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। ऐसे में जब स्वस्थ्य व्यक्ति के जुकाम पीड़ित से हाथ मिलाने के दौरान स्वस्थ व्यक्ति में फैल जाता है (जब वह उन्हीं हाथों से आंख या नाक को छूते हैं या हाथों को बिना धोए खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं)।
कई कारणों से बढ़ सकता है खतरा। इनमें शामिल हैं:
और पढ़ें: बच्चे का इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए उसे जरूर दें ये 8 फूड्स
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए बेहतर होगा की आप अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
ज्यादातर लक्षणों के आधार पर निदान किया जाता है। हालांकि, यदि डॉक्टर को संदेह है कि आपको वाइरल इंफेक्शन है, तो स्थिति की गंभीरता को समझते हुए निदान करते हैं।
सामान्य जुकाम का वास्तव में कोई इलाज नहीं है। उपचार लक्षणों के आधार पर किए जाते हैं। जैसे:
बुखार, गले में खराश और सिरदर्द के लिए कई लोग एसिटामिनोफेन (टाइलेनॉल, अन्य) या हल्के दर्द निवारक के तौर पर किये जा सकते हैं। एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) का उपयोग ज्यादा नहीं करना चाहिए। बच्चों या किशोरों को एस्पिरिन देते समय सावधानी बरतें। चिकनपॉक्स या फ्लू जैसे बीमारियों से ठीक हुए बच्चों और किशोरों को एस्पिरिन नहीं देना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एस्पिरिन रेयेस सिंड्रोम (Reye’s syndrome) से जोड़ा जाता है, जो काफी कम हो सकता है साथ ही यह लाइफ थ्रेटनिंग भी हो सकती है।
वयस्क नेसल स्प्रे या ड्रॉप का इस्तेमाल 5 दिनों तक कर सकते हैं। 6 महीने से छोटे बच्चों को नेसल स्प्रे नहीं करना चाहिए।
एफडीए (The Food and Drug Administration) और अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडीऐट्रिक्स 4 साल तक के बच्चों को कफ और कोल्ड की दवाओं को बिना प्रिस्क्रिप्शन खरीदने की इजाजत नहीं देता है। बच्चों के लिए ये दवाएं ठीक नहीं मानी जाती है। इसलिए डॉक्टर के सलाह अनुसार ही दवा देना चाहिए।
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार सामान्य जुकाम से निपटने में मदद कर सकते हैं:
यदि इस बीमारी से जुड़े कोई प्रश्न हैं या आप कुछ समझना चाहते हैं, तो आपको चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। खुद से इलाज नहीं करना चाहिए। किसी
सर्दी-जुकाम या किसी भी अन्य बीमारी से बचने के लिए योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर जानिए योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Common cold – https://medlineplus.gov/ency/article/000678.htm Accessed on 21/09/2016
Prevention and treatment of the common cold: making sense of the evidence – https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3928210/ Accessed on 21/09/2016
Common Cold – https://www.cdc.gov/antibiotic-use/community/for-patients/common-illnesses/colds.html Accessed on 21/09/2016
Common Colds: Protect Yourself and Others – https://www.cdc.gov/features/rhinoviruses/index.html Accessed on 21/09/2016
Common Cold – https://medlineplus.gov/commoncold.html Accessed on 21/09/2016
Current Version
27/04/2021
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha