लिप ऑग्मेंटेशन होंठों से संबंधित एक कॉस्मेटिक सर्जरी है। लिप ऑग्मेंटेशन सर्जरी से होंठ को गढ़ा जाता है और उसे उभारा जाता है। होंठों में कोलैजन को इंजेक्ट किया जाता है या फैट को ट्रांसफर किया जाता है। इसके बाद फैट और कोलैजन की मात्रा होंठों में नियंत्रित रखने के लिए लिप ऑग्मेंटेशन की प्रक्रिया को दोहराया जाता है।

और पढ़ें : लिपस्टिक का रंग कहीं सेहत को न कर दे बेरंग!
लिप ऑग्मेंटेशन की जरूरत तब पड़ती है जब किसी के होंठ पतले या उसकी शेप सही न हो। ऐसे में इस कॉस्मेटिक सर्जरी की जरूरत पड़ती है। जिसे लिप ऑग्मेंटेशन सर्जरी कहते हैं। आपने कई सेलेब्रिटी को भी देखा होगा, जिन्होंने सर्जरी के माध्यम से अपने होंठों की शेप ठीक करवाई है। हालांकि, कुछ सेलेब्स की सर्जरी ने साइड इफेक्ट्स भी दिखाए हैं। इन साइड इफेक्ट्स के चलते उनके चेहरे का लुक भी खराब हुआ है। इस सर्जरी के दौरान डॉक्टर नीते बताई गई चीजें करते हैं :
और पढ़ें : फुलर या बड़े होंठ कैसे पाएं?
लिप ऑग्मेंटेशन सर्जरी हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होती है। जिन लोगों को कोलैजन स्किन टेस्ट से एलर्जी है या किसी भी तरह की चीजों से एलर्जी है तो लिप ऑग्मेंटेशन सर्जरी नहीं होती है। अगर त्वचा पर किसी तरह का संक्रमण हुआ है तो सर्जन सर्जरी करने का समय आगे बढ़ा देंगे। कई सेलेब्रिटी ने लिप सर्जरी कराई है और जिनमें से कुछ की सर्जरी बिगड़ गई और उनका लुक खराब हो गया। तो सर्जरी करने के बाद परिणाम पूरी तरह मन मुताबिक हों, ऐसा जरूरी नहीं होता।
और पढ़ें : किसिंग से जुड़े मजेदार फैक्ट्स
सर्जरी चाहे कोई भी हो, किसी न किसी को इनके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। लिप सर्जरी कराने से होंठों में हाईल्यूरॉनिक एसिड भरने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। जैसे :
अमूमन ये समस्याएं सभी को नहीं होती है। लेकिन, फिर भी आपको इसके साइड इफेक्ट्स और होने वाली समस्याओं के बारे में जान लेना चाहिए। साथ ही मेनिस्कस सर्जरी से संबंधित कोई सवाल हो तो सर्जन से जरूर शेयर करें।
और पढ़ें : अपर लिप हेयर हटाने के घरेलू उपाय
सर्जरी चाहे कोई भी हो, आपको इसके लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप दोनों तरह से खुद को तैयार करना होगा। आपको पहले इस सर्जरी के बारे में पूरी जानकारी लेनी होगी और फिर आपको इस सर्जरी को कराना होगा।
लिप ऑग्मेंटेशन सर्जरी में लगने वाला समय सर्जरी की तकनीक पर निर्भर करती है। सर्जरी करने से पहले आपके होंठों को सुन्न किया जाता है। इसके बाद ध्यान से आपके होंठों पर कोलैजन या फैट का इंजेक्शन लगाया जाता है। इसके अलावा कुछ मामलों में लाइपोसक्शन के द्वारा होंठ के कुछ हिस्सों से फैट को निकाल कर होंठ को गढ़ा भी जाता है।
और पढ़ें : क्या होंठ के रंग से सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है?
लिप सर्जरी कराने के बाद आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है। आपको इस सर्जरी के बाद ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जो आपके होंठों को नुकसान पहुंचाए। नीचे हम बताने जा रहे हैं कि आप कैसे लिप सर्जरी के बाद अपने होंठों का ध्यान रख सकते हैं :
अब आपको इस आर्टिकल में लिप ऑग्मेंटेशन से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। यह सर्जरी कैसे होती है, सर्जरी के दौरान क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए और सर्जरी के बाद किस तरह खुद का ख्याल रखना चाहिए, इन सभी बातों के बारे में हमने आपको इस आर्टिकल में बताने की कोशिश की है। अगर आप या आपके कोई परिचित इस सर्जरी को कराने वाले हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके काम आ सकती हैं। ये आर्टिकल आपको कैसा लगा, हमें हमारे फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। अगर आपके कोई सुझाव हैं, तो हम उनका भी पूरा स्वागत करते हैं। अगर ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Lip Augmentation. https://www.webmd.com/beauty/cosmetic-procedures-lip-augmentation. Accessed October 24, 2019.
Lip enhancement. https://www.americanboardcosmeticsurgery.org/procedure-learning-center/facial-procedures/lip-enhancement/. Accessed October 24, 2019.
Lip Augmentation. https://www.surgery.org/media/procedure-facts/lip-augmentation. Accessed October 24, 2019.
Lip Injections DOs And DON’Ts. https://aboutfaceskincare.com/blog/lip-injections-dos-and-donts/. Accessed October 24, 2019.
Lip augmentation https://emedicine.medscape.com/article/1288367-overview Accessed on December 13, 2019
Current Version
15/09/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar