backup og meta

अपर लिप हेयर हटाने के घरेलू उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Suniti Tripathy द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

    अपर लिप हेयर हटाने के घरेलू उपाय

    चेहरे पर बाल होना महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए  समस्या की बात है। अगर आपके होंठों के ऊपर बाल दिखाई दे रहे हैं तो ये आपके लुक्स पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप लिप हेयर की समस्या से निपटने के लिए नीचे दिए गए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। वैसा ज्यादतर महिलाएं और लड़कियां लिप हेयर हटाने के लिए वैक्स, थ्रेड या प्लकर का सहारा लेती हैं लेकिन, आज कुछ उपाये से लिप हेयर को कैसे हटाया जा सकता है ये जानते हैं। क्योंकि नेचुरल तरीका से होंठों के बालों को हटा कर कई तरह के इंफेक्शन और दर्द से बचा जा सकता है। लेकिन सबसे पहले जानते हैं की महिलाओं या लड़कियों के होंठों पर बाल क्यों आते हैं?

    और पढ़ें : त्वचा के इस गंभीर रोग से निपटने के लिए मिल गयी है वैक्सीन

    वैसे तो मूंछें मर्दों की शान मानी जाती हैं लेकिन, यही मूंछें लड़कियों को आ जायें तो उनकी सुंदरता को कम कर देता है। लड़कियों को दो कारणों से चेहरे पर बाल आते हैं। जेनेटिकल (अनुवांशिक) या हॉर्मोनल बदलाव के कारण। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार लिप हेयर अगर हल्का (कम) आना सामान्य है लेकिन, ज्यादा आना और आसानी से नजर आना परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट चेकअप की सलाह देते हैं। इन टेस्ट में शामिल है-

    जरूरत पड़ने पर इन टेस्ट के अलावा अन्य चेकअप की जा सकती है।

    और पढ़ें : टीनएजर्स टिप्सः कैसे हटाएं प्यूबिक और अंडरआर्म हेयर?

    मुंबई की रहने वाली 32 साल की नेहा कौर एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। नेहा को भी लिप हेयर की समस्या है। उनसे जब हमने इस बारे जानना चाहा तो नेहा कहती हैं कि ‘उन्हें भी लिप हेयर आते हैं लेकिन, वो बहुत ज्यादा दिखाई नहीं देते इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं होती है। मैं जिस तरह आइब्रो और शरीर पर आये एक्स्ट्रा बालों को हटाने के लिए वैक्स का सहारा लेती हूं ठीक वैसे ही अपर लिप्स पर भी थ्रेडिंग करवाती हूं।’

    इन तरीकों से आप अपने लिप हेयर के बालों को हटा सकती हैं। 

    लिप हेयर हटाने के टिप्स 1-  हल्दी और दूध 

  • हल्दी और दूध का मिश्रण बनाएं और इसे होंठों के ऊपर लगाकर लगभग बीस मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • सूखने पर इस मिश्रण को बालों की ग्राेथ की विपरीत दिशा में लगाएं। 
  • इसके बाद ठंडे पानी से इस मिश्रण को धोएं। 
  • लिप हेयर हटाने के टिप्स 2- अंडे 

    • एक अंडे की सफेदी में आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर और 1 चम्मच चीनी डालें जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो जाए। 
    • इस पेस्ट को अपने होंठों के ऊपर लगाएं। 
    • पेस्ट के सूखने के बीस मिनट बाद इस परत को हटा दें। 
    • इसके बाद होंठों के ऊपर की जगह को ठंडे पानी से साफ करें। 

    लिप हेयर हटाने के टिप्स 3- जैलेटिन  

    • एक माइक्रोवेव बाउल में एक चम्मच जैलेटिन, डेढ़ चमच्च दूध और तीन बूंद लैवेंडर का तेल डालें और मिश्रण बनाएं। 
    • बाउल को माइक्रोवेव में रखें और बारह सेकंड तक इस मिश्रण को आराम करने दें। 
    • इस मिश्रण को थोड़ी देर तक सूखने दें और फिर धो दें। 
    • आपकी त्वचा निखरी हुई उभर कर आएगी।

    लिप हेयर हटाने के टिप्स 4- शहद 

    शहद सेहत के साथ सूरत को भी निखार सकता है। शहद मोम से अधिक मुलायम होता है और इससे फॉलिकल्स से बाल बाहर आ सकते हैं। बालों का रंग और अधिक हल्का करने के लिए नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। 

  • एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 
  • इस मिश्रण को अपने होंठों के ऊपर लगाएं। 
  • इसके बाद 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। 
  • इसके बाद एक मुलायम कपड़े को गरम पानी में भिगोकर जमी हुई लेयर को साफ करें। 
  • लिप हेयर हटाने के टिप्स 5- दही, बेसन और हल्दी

    दही, बेसन और हल्दी आसानी से किचेन में उपलब्ध होने वाला सामान है। लिप हेयर हटाने के लिए दही, बेसन और हल्दी को एक साथ मिला लें।

    • एक चम्मच दही
    • एक चम्मच बेसन
    • एक चम्मच हल्दी

    इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद अपनी उंगलियों से हल्के हाथों से होंठ के ऊपर मसाज करें। इसे हल्का सूखने दें और जब यह सूख जाये तो फिर से आराम से मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से लिप हेयर आसानी से निकल सकता है।

    इन सभी चीजों से आप आसानी से अपने बालों से छुटकारा पा सकते हैं। किसी भी नुस्खे को चुनने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें जिससे कि किसी एलर्जी की संभावना न रहे। 

    और पढ़ें : लेजर हेयर रिमूवल क्या है? जानिए इसके फायदे

    महिलाएं या लड़कियां लिप हेयर रीमूव कर होंठों की खूबसूरती बढ़ाती हैं। इसलिए लिप हेयर या होंठों के ऊपर आने वाले बालों को हटाने के साथ-साथ कुछ उपाय से होंठों की खूबसूरती को और भी निखारा जा सकता है। इसलिए निम्नलिखित टिप्स अपनायें। जैसे-

    • सोने से पहले होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल करें और सुबह जिस तरह से ब्रश की मदद से दांतों की सफाई करते हैं, ठीक वैसे ही होंठों पर भी गीले ब्रश से होंठों की मसाज करें।
    • चीनी को आलमंड ऑयल और शहद में मिलाकर इससे होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से होंठों की नमी बनी रहती है। लिप हेयर हटाने के साथ-साथ ऐसा करने से होंठों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है।
    • रोजाना दो से तीन लिटर पानी पीएं। इससे बॉडी डिहाइड्रेशन से बचेगी और स्किन के साथ ही लिप भी ड्राय होने से बच सकती है। आप पानी, नारियल पानी और अन्य जूस का सेवन कर सकती हैं।
    • लिप बाम जिसमें शीया बटर, कोका बटर और नारियल तेल हों उनका ही इस्तेमाल करें। यह होंठों प्रदूषण से भी बचाने में मदद करता है। वैसे लिप बाम का इस्तेमाल न करें जिनमें कपूर हो। कपूर के इस्तेमाल से होंठ ड्राई हो सकती हैं। 
    • एलोवेरा जेल का इस्तेमाल होंठों के लिए लाभकारी होता है। इसलिए एलोवेरा का इस्तेमाल वजन कम करने, बालों को घने करने, त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ होंठों को भी संपूर्ण पोषण प्रदान करने में सहायक हो सकता है।
    • पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम होने की स्थिति में अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। जंक फूड, एल्कोहॉल या सिगरेट का सेवन न करें।

    अगर आप लिप हेयर से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr Sharayu Maknikar


    Suniti Tripathy द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement