2.ट्रिमिंग (Trimming)
कैंची की मदद से प्यूबिक एरिया के बालों को ट्रिम यानी छोटा कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान होता है और पूरी तरह से सुरक्षित होता है। हालांकि, इस प्रक्रिया में बाल जड़ से नहीं निकलते हैं।
ध्यान रखें कि ट्रिमिंग करते हुए कैंची को सूखी रहे। इस प्रक्रिया में हड़बड़ी न करें बल्कि, धीर-धीरे बालों को छोटा करें। इस्तेमाल के बाद कैंची को साफ कर सुखा लें।
और पढ़ें : जानें, पुरुषों के लिए जरूरी वैक्सिंग टिप्स
3.वैक्सिंग (Waxing)
वैक्सिंग की प्रक्रिया में भले ही दर्द होता है लेकिन, वैक्सिंग की मदद से बालों को जड़ से निकाला जा सकता है। वैक्सिंग करने के लिए सबसे पहले त्वचा को पानी से साफ करें। फिर उसे सुखा लें। इसके बाद त्वचा हेयर रिमूवल वैक्स लगाएं और वैक्सिंग स्ट्रिप्स लगा कर झटके से खीचें।
ध्यान रखें कि वैक्स को पहले गर्म करें। फिर उसे बालों के बढ़ने की दिशा में ऊपर से नीचे की तरफ लगाएं और फिर वैक्सिंग स्ट्रिप लगाएं। फिर स्ट्रिप को बालों की ग्रोथ की दिशा से उल्टी तरफ खींचे।
अंडरआर्म हेयर हाटने के टिप्स (Underarm Removing Tips)
अंडरआर्म के बाल हटाना बहुत-सी महिलाओं के लिए आम बात है। अंडरआर्म बालों को हटाने के कई तरीके हैं, जिन्हें आप भी आजमा सकती हैं।
1.शेविंग (Shaving)
हल्के गर्म पानी से अंडरआर्म को साफ करें। फिर तैलिए से इसे पोछ लें। अपने बगल पर शेविंग क्रीम लगाएं और साफ रेजर से शेविंग करें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें और अंडरआर्म पर खीरे का रस या नारियल तेल लगाएं।
2.वैक्सिंग (Waxing)
खुद से अंडरआर्म की वैक्सिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अगर एक बार करना आ जाए, तो यह सबसे आसान होती है। इसके लिए, पहले अंडरआर्म को साफ करें। फिर वहां पर वैक्स लगाएं और वैक्सिंग पट्टी की मदद से बालों को खींचे।
वैक्सिंग करने पर आप अंडरआर्म के बालों से लगभग 15 से 20 दिनों के लिए छुटकारा पा सकते हैं। वैक्सिंग करने से अंडरआर्म की डेड स्किन भी साफ हो जाती है और अंडरआर्म के कालेपन से भी छुटकारा मिलती है।
4.हेयर रिमूवल क्रीम (Hair Removal Cream)
मार्केट में कई तरह की हेयर रिमूवल क्रीम आती हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकती हैं। हालांकि, सीधे अंडरआर्म्स पर इनका इस्तेमाल करने से पहले इसका एक नमूना अपने हाथ या पैर के किसी हिस्से में आजमा लें। अगर इससे आपकी त्वचा में जलन या खुजली होती है, तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है।
अगर यह आपकी त्वचा पर किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं दिखाती, तो इसका इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले अंडरआर्म्स को साफ करें, फिर हेयर रिमूवल क्रीम लगाएं। फिर कुछ मिनट बाद स्पैटुला का उपयोग करके क्रीम को साफ करें।
5.एपिलेटर के साथ बगल के बालों को हटाएं (Epilator Uses)
एपिलेटर का इस्तेमाल करने के लिए अपने हाथ को अपने सिर के ऊपर उठाएं और अपनी त्वचा को तना हुआ रखें। एपिलेटर चालू करें और इसे सबसे कम सेटिंग पर उपयोग करें। अब इसे 90 डिग्री के एंगल पर पकड़ें और इसे अपने अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। जब तक सभी बाल हट नहीं जाते, तब तक बगल में एपिलेटर को सभी दिशाओं में घुमाते रहें। इसके इस्तेमाल से दर्द का एहसास हो सकता है और अंडरआर्म्स कुछ समय के लिए लाल भी हो सकता है। फिर त्वचा को ठीक करने के लिए लोशन लगाएं। अनचाहे बालों को हटाने का ये सबसे तेज और कुशल तरीका होता है, इससे बालों को वापस बढ़ने में अधिक समय लगता है।
और पढ़ें : सुंदर त्चचा के लिए करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट टिप्स ( Beauty Expert Tips)
दिल्ली की जानीं-मानीं ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी के साथ हैलो स्वास्थ्य की बात हुई। उन्होंने प्यूबिक और अंडरआर्म हेयर हटाने के कुछ घरेलू टिप्स भी दिए, जो आपके काफी काम आ सकते हैं, जैसे :
- साबुन को क्रश करें। फिर उसमें एक ढक्कन हायड्रोपरऑक्साइड मिलाकर उसे त्वचा पर लगाएं। सूख जाने पर रगड़ कर इसे साफ कर लें।
- उड़द की दाल का आटा लें। उसमें दही मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं और त्वचा पर लगाएं। सूख जाने पर इसे रगड़ कर साफ कर लें।
- कच्चे दूध में एक चम्मच बेसन और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे त्वचा पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे रगड़ कर साफ कर लें।
इन तरीकों को नियमित रूप से करने से प्यूबिक हेयर कम होने लगेंगे।
पहली बार प्यूबिक और अंडरआर्म हेयर हाटने के दौरान आप उन्हें एक बार गाइड भी कर सकती हैं। या फिर उन्हें खुद के साथ ऐसा करके एक डैमो दे सकती हैं। इस तरीके से प्यूबिक हेयर हटाना आसान हो जाता है।