क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
डिहाइड्रेशन को अगर सामान्य भाषा में समझा जाए तो शरीर में पानी की कमी होना डिहाइड्रेशन कहलाता है। लेकिन, इससे ब्लड में खनिज तत्व और शुगर लेवल पर भी असर पड़ता है। जिसका सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
डिहाइड्रेशन सामान्य है और यह किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है। अगर शरीर को सही मात्रा में पानी न मिले तो ऐसी स्थिति में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खुद से भी कोशिश करें कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
यह भी पढ़ें – क्या प्रेग्नेंसी में प्लास्टिक बॉटल से पानी पीना शिशु के लिए है खतरनाक?
डिहाइड्रेशन से होने वाले नुकसान को आसानी से समझा जा सकता है, डिहाइड्रेशन कुछ सामान्य लक्षण हैं:
कुछ और भी कारण हो सकते हैं जो ऊपर नहीं बताई गई हैं। अगर आपको कोई परेशानी महसूस होती है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यह भी पढ़ें – Year End 2019 : इस तरह लोगों को फिटनेस ऐप ने किया फिट, जानिए इनके बेनिफिट्स
सही समय पर अगर डिहाइड्रेशन का इलाज नहीं किया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है। यदि निम्नलिखित लक्षण नजर आए तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
इन लक्षणों के अलावा भी कोई और लक्षण हो सकते हैं। हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है। इसलिए लक्षण भी अलग हो सकते हैं। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से मिलना जरूरी है।
यह भी पढ़ें – गर्दन की झुर्रियां करनी है कम? ट्राई करें ये तरीके
आमतौर पर सही मात्रा में तरल पदार्थों के सेवन नहीं करने की वजह डिहाइड्रेशन होता है। वहीं मौसम का बदलना, फिजिकल एक्टिविटी और डाइट की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पानी से जुड़े 9 मजेदार फैक्ट्स, जिनके बारे में नहीं होगा पता
बढ़ते बच्चे और नवजात में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि वो सेंसेटिव होते हैं। बच्चों के शरीर में थोड़ी से भी पानी की कमी डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है।
वैसे लोग जो खेतों में या फिर कन्स्ट्रक्शन का काम (लेबर) करते हैं, उनमें भी डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है।
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए बेहतर होगा की आप अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
डिहाइड्रेशन का निदान कैसे किया जाता है?
डॉक्टर ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट से की मदद से इलाज शुरू कर सकते हैं.
डिहाइड्रेशन का इलाज कैसे किया जाता है?
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस का सेवन करना चाहिए और कैफीन का कम से कम।
छोटे बच्चों को डिहाइड्रेशन होने पर सिर्फ पानी न पिलाएं। इससे परेशानी और बढ़ सकती है। इसलिए डिहाइड्रेशन होने पर सादे पानी की जगह एलेट्रॉलाइट युक्त पानी पिलाएं।
डिहाइड्रेशन की समस्या अगर ज्यादा है तो खुद से इलाज करने से बेहतर है डॉक्टर से मिलना चाहिए।
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचा सकते हैं:
इस आर्टिकल में हमने आपको डिहाइड्रेशन से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें :
Crohns Disease : क्रोहन रोग क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
नाक से खून आना न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये घरेलू उपचार
अपनी ऊंचाई, वजन, आयु और गतिविधि स्तर के आधार पर अपनी दैनिक कैलोरी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए हमारे कैलोरी-सेवन कैलक्युलेटर का उपयोग करें।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
What you should know about dehydration https://www.medicalnewstoday.com/articles/153363.php?page=2. Accessed on 12/06/2016
What is Dehydration? What Causes It? https://www.webmd.com/a-to-z-guides/dehydration-adults#1 Accessed on 12/06/2016
What is Dehydration? https://www.news-medical.net/health/What-is-Dehydration.aspx Accessed on 12/06/2016
Dehydration https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/dehydration/symptoms-causes/syc-20354086 Accessed on 12/06/2016
Dehydration https://kidshealth.org/en/teens/dehydration.htmlAccessed on 10/12/2019
Dehydration https://medlineplus.gov/ency/article/000982.htm Accessed on 10/12/2019
Dehydration https://www.nhsinform.scot/illnesses-and-conditions/nutritional/dehydration Accessed on 10/12/2019