क्या होता है स्पा? जानिए स्पा मसाज का तरीका और इसके फायदे।
आजकल महिला हो या पुरुष दोनों ही ब्यूटी पार्लर जाने के शौकीन हो गए हैं और हों भी क्यों न? आखिर ब्यूटी पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट कराने से त्वचा और भी अच्छी हो जाती है और आप स्ट्रेस फ्री भी होते हैं। वैसे, जितना ध्यान चेहरे और बालों पर दिया जाता है उतना ही ध्यान पैरों और हाथों की खूबसूरती पर भी देना चाहिए। पार्लर में अक्सर ब्यूटी एक्सपर्ट फेस स्पा, हाथ और पैर के स्पा मसाज के साथ फुल बॉडी स्पा मसाज की भी सलाह देते हैं। जानते हैं आखिर स्पा मसाज क्या है? स्पा के प्रकार और फायदे क्या हैं?

स्पा मसाज क्या होता है? (what is spa massage)
‘स्पा’ लैटिन भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है मिनरल युक्त पानी से स्नान। हाथों, पैरों या यूं कहें पूरी बॉडी की स्किन की देखभाल के लिए स्पा बहुत अच्छा होता है। स्पा मसाज में बॉडी स्पा (body spa), बॉडी रैप, सॉना बाथ और स्टीम बाथ (steam bath) शामिल होता है। इससे बॉडी को रिलैक्सेशन मिलता है। नींद न आना, हेयर फॉल, डिप्रेशन, एक्ने जैसी कई बीमारियों के इलाज में भी स्पा थेरेपी (spa therapy) का इस्तेमाल किया जाता है। हेल्थ और ब्यूटी के लिहाज से स्पा मसाज का चलन बहुत तेजी पकड़ रहा है। स्पा मसाज के जरिए मसल्स पर एक खास तरह का प्रेशर डाला जाता है, जिससे तनाव (stress) और थकान दूर होती है। इससे मेंटल हेल्थ (mental health) में भी सुधार आता है।
स्पा के प्रकार (types of spa)
स्पा मसाज दो तरह का होता है। ब्यूटी स्पा और मेडिकल स्पा।
ब्यूटी स्पा (beauty spa)
ब्यूटी स्पा मसाज में मालिश लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक की जाती है। इसमें हेयर स्पा, फुट स्पा, हैंड स्पा के साथ-साथ फुल बॉडी स्पा (full body spa) शामिल किया जाता है। इससे स्किन और बालों संबंधी कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। त्वचा से झुर्रियों, एक्ने, डैंड्रफ, स्पिल्ट एंड्स (split ends), रूखे बालों की समस्या आदि से निजात मिलती है।
और पढ़ें : डैंड्रफ के लिए हेयर स्पा है फायदेमंद, घर पर ही करें ऐसे स्पा
मेडिकल स्पा मसाज (medical spa massage)
मेडिकल स्पा में आमतौर पर लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का इलाज किया जाता है। यह स्पा आयुर्वेदिक डॉक्टर की देखरेख में दिया जाता है। इसमें आमतौर पर मेडिकेटेड ऑयल (जड़ी-बूटियों से बना तेल) से मसाज की जाती है। मेडिकल स्पा में स्किन में झुर्रियां, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन (pigmentation), ब्लैक पैचेज आदि के अलावा मोटापे के लिए भी लेजर या बोटॉक्स (botax) आदि का भी उपयोग किया जाता है। यह आपकी त्वचा को ध्यान में रखकर किया जाता है।
और पढ़ें : त्वचा को चमकाने के लिए अब महंगे फेसपैक की जरूरत नहीं, अपनाएं ये नुस्खे
लेकिन, हैंड और फुट स्पा कराने से पहले जरूरी है यह समझना कि स्पा के समय क्या-क्या ध्यान रखना चाहिए जिससे हाथ/पैर अच्छे रहें-
- हाथ/पैर के नाखून शेप में हैं या नहीं। अगर ठीक तरह से नहीं कटे हैं तो सबसे पहले उन्हें सही करें।
- नाखूनों को साफ रखें। इससे बैक्टीरिया और जर्म्स का खतरा कम हो जाएगा।
- हाथ और पैर दोनों को ड्राई होने से बचाएं।
- स्पा के लिए गर्म पानी, गुलाब की पंखुड़ियां, एसेंशियल ऑइल एक साथ रख लें।
स्पा मसाज के फायदे (benefits of spa massage)
स्पा मसाज कराने से पहले ध्यान दें इन बातों पर
स्पा सेंटर में स्पा ट्रीटमेंट लेने से पहले नीचे बताई गई बातों पर ध्यान जरूर दें-
घर पर हाथों और पैरों का स्पा कैसे करें?
ब्यूटी सैलून में हर महीने हैंड और फुट स्पा कराना महंगा पड़ सकता है। इसलिए, घर पर ही ऐसे स्पा ऐसे करें-
- ठीक तरह से हाथ और पैर के नाखून काट लें और उसे सही आकार दे दें।
- हाथों या पैरों को हल्के गर्म पानी में डाल कर रखें।
- कुछ बूंदे एसेंशियल ऑइल (essential oil) को पानी में मिला लें।
- फेस स्क्रब से हाथों पर हल्के-हल्के मसाज करें।
- मसाज के बाद हाथ को साफ पानी से धो लें।
- अब क्रीम, एलोवेरा जेल या मॉस्चराइजर से हाथों की अच्छी तरह से मसाज करें।
- हाथों और पैरों पर अपना पसंदीदा मास्क लगाएं और कुछ देर (15-20 मिनट) के लिए इसे रहने दें।
- आखिरी में नेल पेंट लगाएं।
हेयर स्पा के क्या फायदे हैं?
यह महीने में कम-से-कम एक बार तो करवाना ही चाहिए। पैरों/हाथों के स्पा के साथ हेयर स्पा कराना भी फायदेमंद होता है। इसमें हेयर क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। हेयर क्रीम की मदद से बालों और स्कैल्प पर अच्छे से मसाज की जाती है और फिर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। बालों में स्टीम भी दिया जाता है और फिर बालों को अच्छे से वॉश किया जाता है। अगर बालों से जुड़ी कोई समस्या (हेयर फॉल, ड्राइनेस आदि) होती है तो भी हेयर स्पा से मदद मिलती है। आप हेयर स्पा सैलून में या फिर घर में ही कर सकते हैं।
और पढ़ें : स्टेप-बाय-स्टेप जानें हेयर स्ट्रेटनर से घर पर बाल सीधा करने का सही तरीका
स्पा प्राइस कितना होता है?
यूं तो ब्रांड नेम, सुविधा और समस्या के अनुसार हर स्पा सेंटर के रेट तय होते हैं लेकिन, फिर भी मोटे तौर पर एक स्पा मसाज के लिए आपको कम से कम 1000 रुपये तक तो खर्च करने ही पड़ सकते हैं। वहीं, फुल बॉडी स्पा लगभग 2000 रूपए से शुरू होता है।
स्पा मसाज सेहत और सूरत दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद होता है। जितना अच्छा यह बॉडी और फेस के लिए होता है उतना ही लाभकारी यह पूरी हेल्थ के लिए भी होता है। इसे महीने में एक बार तो कराना ही चाहिए। अगर स्पा सेंटर में स्पा थेरेपी ले रही हैं तो एक्सपर्ट को अपनी एलर्जी या अपनी अन्य त्वचा संबंधी समस्या के बारे में जरूर बताएं। जैसे कई लोगों की त्वचा सेंसिटिव होती है तो उन्हें कुछ खास तरह के तेल से दिक्कत होती है। ऐसे में आपको मसाज करवाने से पहली अपनी एलर्जी के बारे में पहले से बताना चाहिए। हर बार स्पा सेंटर में अगर स्पा मसाज लेना मुमकिन न हो पाए तो ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करके घर पर ही स्पा किया जा सकता है।