नाक के भीतर नेजल पैसेज या साइनस में कोमल, बिना दर्द वाली, गैर कैंसर वाली गांठ को नेजल पॉलिप्स कहा जाता है। अस्थमा, इंफेक्शन के दोबारा होने, एलर्जी, दवा के प्रति संवेदनशीलता या कुछ इम्यून सिस्टम की बीमारियों की वजह से नेजल पॉलिप्स होती है।

हालांकि, नाक के भीतर छोटी गांठ या छोटी नेजल पॉलिप्स में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। बड़ी नेजल पॉलिप्स या नेजल पॉलिप्स के समूह की वजह से सांस लेने में परेशानी, सूंघने की शक्ति कम होना और बार-बार इंफेक्शन होने की परेशानी हो सकती है।
नेजल पॉलिप्स बीमारी एक सामान्य समस्या है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को नेजल पॉलिप्स ज्यादा प्रभावित करती है। साथ ही यह किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ज्यादातर युवा और मध्यम वर्ग के व्यस्कों में नेजल पॉलिप्स होती है। इसके जोखिम के कारकों को कम करके नेजल पॉलिप्स का प्रबंधंन किया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
नेजल पॉलिप्स के सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं:
उपरोक्त लक्षणों के अलावा भी कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप नाक की गांठ के लक्षणों को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
यदि आपको उपरोक्त लक्षण या संकेतों का अनुभव होता है या आपका कोई सवाल है तो अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, नाक की गांठ में हर व्यक्ति की बॉडी भिन्न तरीके से प्रतिक्रिया देती है। अपनी स्थिति की बेहतर जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा।
और पढ़ें : Tonsillitis: टॉन्सिलाइटिस क्या है ? जाने इसके कारण लक्षण और उपाय
[mc4wp_form id=’183492″]
वैज्ञानिक को नाक की गांठ के सटीक कारण के संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं है। लॉन्ग टर्म इनफ्लेमेशन की वजह से यह क्यों होता है या जलन और सूजन (इनफ्लेमेशन) की वजह से पॉलिप्स बनता है और कुछ लोगों में यह नहीं होता है। नाक और साइनस की फ्लूड उत्पन्न करने वाली लाइनिंग (म्युकस मेम्ब्रेन) में सूजन होती है। ऐसे कुछ सुबूत हैं कि नेजल पॉलिप्स विकसित करने वाले लोगों के इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया में भिन्नता है और म्युकस मेम्ब्रेन में अलग कैमिकल मार्कर्स हैं। यह कैमिकल्स पॉलिप्स विकसित नहीं करने वाले लोगों में नहीं पाए गए हैं।
यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन ज्यादातर यह युवाओं और मध्यम आयु वर्ग के व्यस्कों में होता है। साइनस या नेजल पैसेज में कहीं पर भीनेजल पॉलिप्स बन सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह आंखों, नाक और गाल की हड्डी के पास साइनस के करीब विकसित होते हैं।
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
निम्नलिखित तरीकों से इस समस्या का पता लगाया जा सकता है:
इस बीमारी के इलाज का पहले उद्देश्य इसके आकार को कम करना या खत्म करना होता है। इसे प्राप्त करने के लिए शुरुआती इलाज में दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।
इसमें निम्नलिखित दवाइयां शामिल हो सकती हैं:
निम्नलिखित घरेलू उपाय आपको इस बीमारी में राहत प्रदान करने में मदद करेंगे:
इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।
अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Nasal polyps. http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/nasal-polyps/basics/definition/con-20023206. Accessed October 6th, 2016.
Nasal polyps. http://www.nhs.uk/conditions/polyps-nose/Pages/Introduction.aspx. Accessed October 6th, 2016.
Nasal polyps. https://medlineplus.gov/ency/article/001641.htm. Accessed On 05 October, 2020.
A review of nasal polyposis. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2504067/. Accessed On 05 October, 2020.
Nasal Polyps. https://www.nhp.gov.in/disease/respiratory/respiratory-tract/nasal-polyps. Accessed On 05 October, 2020.
Current Version
05/10/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Ankita mishra