backup og meta

Nasal Polyps: नेजल पॉलिप्स क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/10/2020

Nasal Polyps: नेजल पॉलिप्स क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

परिचय

नेजल पॉलिप्स (Nasal polyps) क्या है?

नाक के भीतर नेजल पैसेज या साइनस में कोमल, बिना दर्द वाली, गैर कैंसर वाली गांठ को नेजल पॉलिप्स कहा जाता है। अस्थमा, इंफेक्शन के दोबारा होने, एलर्जी, दवा के प्रति संवेदनशीलता या कुछ इम्यून सिस्टम की बीमारियों की वजह से नेजल पॉलिप्स होती है।

हालांकि, नाक के भीतर छोटी गांठ या छोटी नेजल पॉलिप्स में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। बड़ी नेजल पॉलिप्स या नेजल पॉलिप्स के समूह की वजह से सांस लेने में परेशानी, सूंघने की शक्ति कम होना और बार-बार इंफेक्शन होने की परेशानी हो सकती है।

नेजल पॉलिप्स कितनी सामान्य है?

नेजल पॉलिप्स बीमारी एक सामान्य समस्या है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को नेजल पॉलिप्स ज्यादा प्रभावित करती है। साथ ही यह किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ज्यादातर युवा और मध्यम वर्ग के व्यस्कों में नेजल पॉलिप्स होती है। इसके जोखिम के कारकों को कम करके नेजल पॉलिप्स का प्रबंधंन किया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें : Encephalitis : इंसेफेलाइटिस क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

लक्षण

नेजल पॉलिप्स के क्या लक्षण हैं?

नेजल पॉलिप्स के सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं:

उपरोक्त लक्षणों के अलावा भी कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप नाक की गांठ के लक्षणों को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें : नाक से खून किन वजहों से निकलता है, कैसे करें बचाव?

मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:

  • सांस लेने में गंभीर परेशानी
  • लक्षणों का अचानक से गंभीर हो जाना
  • दृष्टि की समस्या जैसे डबल विजन, नजर में कमी या आंखों को सीमित रूप से घुमा पाने की क्षमता
  • आंखों के आस-पास गंभीर सूजन
  • तेज बुखार के साथ सिर दर्द का गंभीर रूप से बढ़ना या आगे की तरफ सिर को न रख पाना

यदि आपको उपरोक्त लक्षण या संकेतों का अनुभव होता है या आपका कोई सवाल है तो अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, नाक की गांठ में हर व्यक्ति की बॉडी भिन्न तरीके से प्रतिक्रिया देती है। अपनी स्थिति की बेहतर जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा।

और पढ़ें : Tonsillitis: टॉन्सिलाइटिस क्या है ? जाने इसके कारण लक्षण और उपाय

[mc4wp_form id=’183492″]

कारण

नेजल पॉलिप्स का क्या कारण है?

वैज्ञानिक को नाक की गांठ के सटीक कारण के संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं है। लॉन्ग टर्म इनफ्लेमेशन की वजह से यह क्यों होता है या जलन और सूजन (इनफ्लेमेशन) की वजह से पॉलिप्स बनता है और कुछ लोगों में यह नहीं होता है। नाक और साइनस की फ्लूड उत्पन्न करने वाली लाइनिंग (म्युकस मेम्ब्रेन) में सूजन होती है। ऐसे कुछ सुबूत हैं कि नेजल पॉलिप्स विकसित करने वाले लोगों के इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया में भिन्नता है और म्युकस मेम्ब्रेन में अलग कैमिकल मार्कर्स हैं। यह कैमिकल्स पॉलिप्स विकसित नहीं करने वाले लोगों में नहीं पाए गए हैं।

यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन ज्यादातर यह युवाओं और मध्यम आयु वर्ग के व्यस्कों में होता है। साइनस या नेजल पैसेज में कहीं पर भीनेजल पॉलिप्स बन सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह आंखों, नाक और गाल की हड्डी के पास साइनस के करीब विकसित होते हैं।

जोखिम

किन कारकों से मुझे नेजल पॉलिप्स का खतरा हो सकता है?

  • ऐसी कोई भी स्थिति जो नेजल पैसेज या साइनस में लंबे वक्त तक जलन और सूजन (इनफ्लेमेशन) पैदा करती है, जैसे इंफेक्शन या एलर्जी नाक की गांठ के खतरे को बढ़ाती है।
  • निम्नलिखित स्थितियां अक्सर नाक की गांठ से जुड़ी पाई जाती हैं:
  • अस्थमा, एक ऐसी बीमारी है, जिसमें श्वास नलियां सूज और सिकुड़ जाती हैं।
  • एस्पिरिन के प्रति संवेदनशीलता
  • एलर्जिक फंगल साइनसाइटिस, एयरब्रोन फंगी की एक एलर्जी है।
  • सिस्टिक फाइब्रोसिस (Cystic fibrosis), एक जेनेटिक समस्या है, जो नेजल और साइनस लाइनिंग को मिलाकर बॉडी में एक असामान्य मोटा, चिपचिपा फ्लूड बनाती है।
  • शर्ग-स्ट्रेउस सिंड्रोम (Churg-Strauss syndrome) (इओसिनिफिलिक ग्रानुलोमाटोसिस के साथ पॉलिंगाइटिस) (eosinophilic granulomatosis with polyangiitis), एक दुर्लभ बीमारी है, जो रक्त वाहिकाओं की सूजन की वजह से होती है।
  • विटामिन डी की कमी , जिसमें आपकी बॉडी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं होता है।
  • आपकी पारिवारिक मेडिकल हिस्ट्री भी एक अहम भूमिका निभाती है। ऐसे कुछ सुबूत हैं, जिसमें कुछ जेनेटिक प्रकार इम्यून सिस्टम के फंक्शन को नाक की गांठ को विकसित करने के खतरे को बढ़ाते हैं।

उपचार

यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

नेजल पॉलिप्स का निदान कैसे किया जाता है?

निम्नलिखित तरीकों से इस समस्या का पता लगाया जा सकता है:

  • फिजिकल एग्जामिनेशन और नाक की जांच
  • नेजल एंडोस्कोपी
  • इमेजिंग टेस्ट
  • एलर्जी टेस्ट
  • सिस्टि फाइब्रोसिस (cystic fibrosis) की जांच

नेजल पॉलिप्स का इलाज कैसे किया जाता है?

इस बीमारी के इलाज का पहले उद्देश्य इसके आकार को कम करना या खत्म करना होता है। इसे प्राप्त करने के लिए शुरुआती इलाज में दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।

इसमें निम्नलिखित दवाइयां शामिल हो सकती हैं:

  • नेजल कोर्टिकोस्टेरॉयड (): इनफ्लेमेशन को कम करने, फ्लूटिकासोन (fluticasone) (फ्लोनास, वरामिस्ट) ((Flonase, Veramyst)), बुडेसोनाइड (रहिनोकोर्ट) budesonide (Rhinocort) , फ्लुनिसोलाइड, मोमेटासोन (नेसोनेक्स) flunisolide, mometasone (Nasonex), ट्रिआमसिनोलोन (नासाकोर्ट एक्यू) triamcinolone (Nasacort AQ), बेक्लोमेथासोन (क्यूनासल, बेकोनास एक्यू) beclomethasone (Qnasl, Beconase AQ) और सिक्लेसोनाइड (ओम्नारिस, जेटोन्ना) ciclesonide (Omnaris, Zetonna)।
  • ओरल और इंजेक्टेबल कोर्टिकोस्टेरॉयड्स: टॉपिकल नेजल कोर्टिकोस्टेरॉयड्स के उपयोगी न होने पर या गंभीर नाक की गांठ के मामलों में इन्हें इस्तेमाल किया जाता है।
  • अन्य दवाइयां: साइनस या नेजल पैसेज में क्रॉनिक इनफ्लेमेशन पैदा करने वाली स्थितियों का इलाज करने के लिए एंटीहिस्टामाइन्स का इस्तेमाल एलर्जी ठीक करने और एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल क्रॉनिक या पुनः इंफेक्शन के इलाज में होता है।
  • कई मामलों में दवाइयों के उपयोगी न होने पर सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, पॉलिप्स कई बार दोबारा उत्पन्न हो सकता है।
और पढ़ें : Diarrohea : डायरिया क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

घरेलू उपचार

जीवन शैली में होने वाले बदलाव क्या हैं, जो मुझे नेजल पॉलिप्स को ठीक करने में मदद कर सकते हैं?

निम्नलिखित घरेलू उपाय आपको इस बीमारी में राहत प्रदान करने में मदद करेंगे:

  • अस्थमा को कंट्रोल में रखना।
  • नाक में जलन पैदा करने वाले पदार्थों से बचना, एयरब्रोन पदार्थ जैसे एलर्जेन को सांस में लेने से बचना, तंबाकू का धुंआ, कैमिकल की खुशबू और धूल और सूक्ष्म कणों से बचना।
  • अच्छी हाइजीन की आदतें अपनाना जैसे नियमित रूप से हाथों को साफ करना और बैक्टीरिय और वायरल इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना। यह साइनस और नेजल पैसेज में सूजन का कारण बनते हैं।
  • घर की ह्यूमिडिटी को बनाए रखना, जिससे ब्रीथिंग पैसेज में नमी रहे, साइनस से म्युकस के प्रवाह को सुधारना और ब्लॉकेज और इनफ्लेमेशन को रोकना।
  • एक नेजल रिंस (Nasal rinse) या नेजल लावेज का इस्तेमाल नेजल पैसेज को धोने के लिए करना, जिससे म्युकस का प्रवाह सुधरता है और एलर्जेन और अन्य जलन पैदा करने वाले पदार्थ हट जाते हैं।

इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।

अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

डॉ. पूजा दाफळ

· Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/10/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement