backup og meta

Baby Vaccine Scheduler: बच्चे के टीकाकरण पर नजर रखने के लिए बेबी वैक्सीन शेड्यूलर कैसे करता है मदद?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/04/2022

    Baby Vaccine Scheduler: बच्चे के टीकाकरण पर नजर रखने के लिए बेबी वैक्सीन शेड्यूलर कैसे करता है मदद?

    नवजात शिशुओं का शरीर हमारे वातावरण के हिसाब से बहुत नाजुक होता है और ऐसे में उन्हें कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वैसे तो किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता काम आती है लेकिन बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। जन्म के बाद बच्चों के लिए टीकाकरण बहुत आवश्यक होता है। यह बच्चों को भयानक बीमारियों जैसे कि हेपेटाइटिस बी, निमोनिया आदि से बचाने का काम करता है। बेबी वैक्सीन शेड्यूलर टीकाकरण के दौरान पेरेंट्स के लिए मददगार साबित होता है।

    न्यू बोर्न बेबी या नवजात शिशु के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी होता है। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर पेरेंट्स को बच्चों के वैक्सीनेशन संबंध में जानकारी देते हैं। वैक्सिनेशन कार्ड में टीके के बारे में जानकारी दी रहती है। कई बार ऐसा होता है कि माता-पिता से टीके की डोज छूट जाती है। ऐसे में पेरेंट्स बहुत परेशान हो जाते हैं। अगर आपके बच्चे का कोई भी टीका छूट गया है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आप बेबी वैक्सीनेशन शेड्यूल का लाभ उठाते हैं, तो आपको बच्चों की वैक्सीन के संबंध में अधिक जानकारी मिलती। यहां हम आपको बेबी वैक्सीन शेड्यूलर (Baby Vaccine Scheduler) के बारे में अहम जानकारी देने जा रहे हैं।

    और पढ़ें: Word immunization day: वैक्सीन किन बीमारियों से बचाने का करती हैं काम, जानिए यहां विस्तार से!

    बेबी वैक्सीन शेड्यूलर (Baby Vaccine Scheduler)

    • बेबी वैक्सीन शेड्यूल की मदद से पेरेंट्स को बच्चे के वैक्सीनेशन शेड्यूल के बारे में जानकारी मिल जाती है।
    • आपको सबसे पहले बेबी वैक्सीन शेड्यूल में एक प्रोफाइल बनाने की जरूरत है।
    • आप अपने पसंद का चैनल जैसे कि एसएमएस, ईमेल, मैसेंजर, गूगल कैलेंडर की मदद से जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आप इन चैनल के माध्यम से वैक्सिनेशन के बारे में अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
    • अगर आपको जर्नी करनी है, तो आप बेबी वैक्सीन शेड्यूल की मदद से अगले वैक्सीन के डोज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे के वैक्सीन के डोज के छूटने की संभावना कम हो जाएगी।
    • पेडिएट्रिक वैक्सिनेशन (pediatric vaccination) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। टूल न केवल वैक्सीन के बारे में जानकारी देता है बल्कि टीकाकरण के लाभों के बारे में भी बताता है। जानकारी पूरी तरह से डॉक्टर से सर्टिफाइड है।

    हैलो स्वास्थ्य बेबी वैक्सीन शेड्यूलर कैसे सेट करें?

    1. जब आप बेबी वैक्सीन शेड्यूलर का लाभ लेने के लिए तैयार हों, तो बस इन चरणों का पालन करें।
    2. सबसे पहले बेबी वैक्सीन शेड्यूलर लिंक पर जाएं।
    3. अपने बच्चे का लिंग, उनकी बर्थडेट और नाम का चयन करें।
    4. शेड्यूल पर क्लिक करें।
    5. आपके पास अभी तक बेबी वैक्सीन शेड्यूलर का खाता नहीं है, तो आपको अपने ईमेल एड्रेस, फेसबुक एड्रेस या गूगल खाते से एक बनाने के लिए कहा जाएगा।
    6. इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप अपने बच्चे के इम्यूनाइजेशन शेड्यूल प्रोग्राम के बारे में सूचनाएं प्राप्त करना चाहते हैं। आप टेक्स्ट (एसएमएस), ईमेल, एफबी मैसेंजर, या Google कैलेंडर के माध्यम से अलर्ट प्राप्त करना चुन सकते हैं।
    7. अब आपका प्लॉटेड बेबी वैक्सिनेशन शेड्यूल तैयार हो चुका है।

    शेड्यूलर के अंदर क्या हैं फीचर्स?

    वैक्सिनेशन स्टेटस

    वैक्सिनेशन स्टेटस के माध्यम से आप बच्चे के जरूरी वैक्सीन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको टीको की जानकारी को अपडेट करना होगा। अगर आप किसी खास टीके पर क्लिक करते हैं, तो आपको उनके सुझाए गए कार्यक्रम, लाभ आदि के बारे में अधिक जान सकते हैं। नेविगेट करने के लिए बस टैब स्विच करें।

    और पढ़ें: क्या बढ़ सकता है कोविड-19 वैक्सीन के बाद हार्ट इंफ्लेमेशन का रिस्क?

    बच्चे की प्रोफाइल से प्राप्त करें जानकारी

    BABY PROFILE

    बच्चे की प्रोफाइल की मदद से आपको अगले शॉट के बारे में जानकारी मिल जाएगी। साथ ही कितने टीके लग चुके हैं, अगले कितने टीके बाकी हैं और कितने टीके छूट गए हैं, आपको इन सबके बारे में जानकारी मिल जाएगी। यदि आप किसी स्पेसिफिक टीकों, उनके लाभों और सावधानियों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो बस विवरण देखें बटन पर क्लिक करें। आपको सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान कोविड-19 वैक्सीन को लेकर पाएं कुछ जरूरी सवालों के जवाब

    इम्यूनाइजेशन शेड्यूल की मिलेगी पूरी जानकारी

    बच्चे को किस सप्ताह में टीका लगाया जाना है और कौन-से टीके बच्चे के लिए महत्वपूर्ण हैं, अगर आपको इसकी जानकारी चाहिए तो इम्यूनाइजेशन शेड्यूल में आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

    यहां दी गई वैक्सीन की सूची में कुछ टीकों को शामिल नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि आपके बच्चे को उनके बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर अन्य टीके लग सकते हैं। जैसे कि आपके बच्चे को चिकनपॉक्स, COVID-19 या जापानी इंसेफेलाइटिस के टीके लग सकते हैं। आपको अपने डॉक्टर से इस बारे में अधिक जानकारी लेनी चाहिए।

    और पढ़ें: Vaccines And Autism: क्या वैक्सीन और ऑटिज्म में है कोई कनेक्शन?

    बच्चे को वैक्सीनेट कराना माता-पिता के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर किसी कारण से बच्चे का कोई डोज छूट गया है, तो आपको परेशान नहीं होना चाहिए। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कुछ डोज ऐसे भी होते हैं, जो बच्चों को कुछ समय के बाद भी लगाए जा सकते हैं। आपको टीकाकरण की प्रोसेस को ध्यान से समझना चाहिए ताकि आपको उससे संबंधित किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

    इस आर्टिकल में हमने आपको बेबी वैक्सीन शेड्यूलर (Baby Vaccine Scheduler)  से संबंधित अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हैलो हेल्थ की वेबसाइट में आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी।

    क्लिक करें

    बेबी वैक्सीन शेड्यूलर के लिए क्लिक करें यहां

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement