backup og meta

Amber Teething Necklaces: बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस क्या सुरक्षित होते हैं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/02/2022

    Amber Teething Necklaces: बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस क्या सुरक्षित होते हैं?

    जब आपका बच्चा 6 माह का हो जाता है, तो उसके दांत निकलना शुरू हो जाते हैं। शुरुआत में आगे के दो दांत निकलते हैं और फिर यह प्रोसेस चलता रहता है। धीरे-धीरे करके बच्चे के सारे दांत आ जाते हैं। बच्चों के दांत आने पर पेरेंट्स बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं लेकिन दांत आने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले बच्चे अपने आसपास की चीजों को चबाना शुरू कर देते हैं। उनको हर एक चीज को मुंह में डालकर उसे चबाने की आदत सी हो जाती है। कुछ माता-पिता बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस (Amber Teething Necklaces) की सलाह देते हैं, लेकिन ऐसे प्रोडक्ट को बच्चे के दांत दर्द को ठीक करने के लिए सुरक्षित बिल्कुल नहीं माने जाते है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस (Amber Teething Necklaces) के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि आखिर क्यों बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस सुरक्षित नहीं माने जाते हैं।

    और पढ़ें: बेस्ट बेबी कैरियर्स : मां और बच्चे दोनों का काम बना देते हैं आसान!

    बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस (Amber Teething Necklaces)

    बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस

    कुछ लोग बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस का इस्तेमाल दांत निकलते समय होने वाले दांत दर्द से राहत पाने के लिए करते हैं। ये नेकलेस रॉ एम्बर यानी एक जीवाश्म वृक्ष राल से बना होता है। इसे बेचने वाले लोगों का मानना है कि जब बच्चा इस हार को पहनता है, तो उसके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर का तापमान बढ़ जाने पर इस नेकलेस से एक ऐसे पदार्थ निकलता है, जो बच्चों के शरीर के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। इस कारण से दांत दर्द की समस्या और गले में सूजन की समस्या कम हो जाती है। यानी कि नेकलेस एक दर्द निवारक पदार्थ छोड़ता है, जो कि बच्चों को टीथिंग के समय राहत प्रदान करता है। ऐसा माना जाता है कि उसमे स्यूसिनिक एसिड होता है। ये एंटी इफ्लामेटरी गुणों और इम्यून बूस्टर गुणों से भरा हुआ होता है, जो बच्चों को दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। आपको बताते चले कि ऐसा केवल इसे बेचने वाले विक्रेता मानते हैं। लेकिन डॉक्टर बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस ( Amber Teething Necklaces) को सुरक्षित नहीं मानते हैं। जानिए ऐसा क्यों है।

    और पढ़ें: बेबी ग्रूमिंग किट के बारे में क्या पता है आपको? जानिए यहां

    एम्बर टीथिंग नेकलेस के क्या हो सकते हैं नुकसान?

    अगर आपका बच्चा नेकलेस पहन रहा है, तो फायदे से कहीं ज्यादा बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। इस नेकलेस को पहनने से बच्चे इसे बार-बार टच करते हैं और साथ ही मुंह में भी बार-बार डाल सकते हैं। बच्चे बार-बार हार को छूने से हार भी उलझ सकता है और ऐसे में बच्चे का गला या दम घुटने का खतरा भी बढ़ जाता है। आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि आपका बच्चा दांत निकलते समय किन चीजों को मुंह में डाल रहा है या फिर किन चीजों को चबा रहा है। कई बार बच्चे गंदी चीजों को मुंह में डाल लेते हैं और इससे पेट खराब होने के खतरा बढ़ जाता है।

    अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की मानें तो तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस ( Amber Teething Necklaces) सुरक्षित नहीं माना जाता है। बच्चों में चबाने की आदत होती है इसलिए इसे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। अगर बच्चे को ज्यादा दांतों में समस्या हो रही हो, तो आपको बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर समस्या का समाधान करता है।

    और पढ़ें: बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट क्या है? जानिए किन चीजों को करना चाहिए इसमें शामिल

    बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस की जगह क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?

    बच्चों के दांत निकल रहे हैं और ऐसे में उन्हें दर्द का भी एहसास हो रहा है, तो वह अपने आसपास की चीजों को मुंह में डाल सकते हैं बेहतर होगा कि आप उन्हें नेकलेस ना पहनाएं बल्कि उनके सामने कुछ खिलौन रख सकते हैं। आप ऐसे खिलौने रख सकते हैं जो उनको हार्म न पहुंचाए। मार्केट में ऐसे बहुत से टॉयज मिलते हैं, जो खासतौर पर ऐसे मेटेरियल से बनाए जाते हैं, जो मुंह पर डालने पर बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। ये साइज में भी बड़े होते हैं, तो बच्चे इन्हें पूरी तरह से मुंह के अंदर नहीं डाल पाते हैं। आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं। आप टीथर (teethers) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

    बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस की जगह करें कैमोमाइल टी का इस्तेमाल

    अगर आप बच्चों के मसूड़ों को रिलैक्स फील कराना चाहते हैं, तो ऐसे में आप ठंडे पानी में एक साफ रूमाल को भिगो कर उस पर एक गांठ बांध कर बच्चे को दें सकते हैं। बच्चे उसे आराम से चबाएंगे और उन्हें मसूड़ों में रिलैक्स फील होगा। ऐसा करने से मसूड़ों की सूजन भी कम होगी। आप चाहे तो कैमोमाइल चाय (Chamomile tea) में भी रुमाल को भिगो कर दें सकते हैं, इससे बच्चे को ज्यादा आराम महसूस होगा। एक बात का ध्यान रखें कि अगर बच्चे को कोई भी कपड़ा चबाने के लिए दे रहे हैं, तो उसके कुछ समय बाद उनके मसूड़ों को साफ जरूर कर दें।

    और पढ़ें: बेबी रेजिस्ट्री चेकलिस्ट क्या है? जानिए किन चीजों को करना चाहिए इसमें शामिल

    मसाज कर मसूड़ों को पहुंचाएं आराम

    जब बच्चों के दांत निकल रहे होते हैं, तो बच्चे के मुंह में जो भी चीज आती है, वह उसे तेजी से काटने लगते हैं। अगर ऐसे में आप उनके मसूड़ों में अपनी उंगलियों के मदद से मसाज करते हैं, तो उन्हें बहुत अच्छा महसूस होगा। एक बात का ध्यान रखिएगा कि बच्चा आपकी उंगली को तेजी से दबा सकता है, इसलिए बहुत सावधानी के साथ उसके मसूड़ों की मसाज करें।

    डॉक्टर से ले सकते हैं मेडिसिन

    अगर आपको लग रहा है कि बच्चों को मसूड़ों के दर्द के कारण दज्यादा दिक्कत हो रही है, तो आपको ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर बच्चे को दर्द निवारक जैसे एसिटामिनोफेन (Pain reliever like acetaminophen) दें सकते हैं। डॉक्टर बच्चे को मसूड़ों में क्रीम लगाने की सलाह नहीं देते हैं।

    दांत निकलना नैचुरल प्रोसेस है और इस दौरान बच्चों के मसूड़ों में हल्की सूजन आना अभी आम बात होती है। कुछ बच्चों को किसी भी प्रकार के ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है और आसानी से दांत निकल आते हैं। वहीं कुछ बच्चों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि ऐसे में आप कोई घरेलू टिप्स अपनाने की बजाय एक बार डॉक्टर से जानकारी लें। अगर आप बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसके फायदे के बारे में तो जानकारी नहीं है लेकिन ऐसे में बच्चों को खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से भी अधिक जानकारी ले सकते हैं।

    और पढ़ें: भ्रूण के मूवमेंट में बदलाव : पहली से तीसरी तिमाही तक बेबी के मवूमेंट होते हैं कुछ ऐसे

    इस आर्टिकल में हमने आपको बच्चों के लिए एम्बर टीथिंग नेकलेस ( Amber Teething Necklaces) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement