बेस्ट बेबी बिब: क्यूट कैक्टस वीनिंग बिब (Cute Cactus Weaning Bib)
अगर आप बेस्ट बेबी बिब का चुनाव करना चाहते हैं, तो आप क्यूट कैक्टस वीनिंग बिब (Cute Cactus Weaning Bib) का चुनाव कर सकते हैं। 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। अपर गारमेंट को कवर करने के लिए यह बहुत लंबा होता है और साथ ही इसका वजन बहुत हल्का होता है। इसमें किसी प्रकार की समस्या महसूस नहीं होती है।
अगर आप इसे डायपर बैग में रखना चाहते हैं, तो यह आसानी से फोल्ड हो जाता है और साथ ही आसानी से धुलने के साथ सूख भी जल्दी जाता है। आपको इसे गर्दन के पीछे बांधना चाहिए। इसमें पॉकेट भी दी होती है, जो भोजन को कपड़ों में गिरने से रोकती है। अगर आपका बच्चा खाना खा चुका है, तो आप इसे हटा कर क्लीन भी कर सकते हैं और यह कुछ समय बाद यह सूख भी जाएगा। यानी कि आपको बहुत सारे बिब खरीदने की जरूरत नहीं है। आप कुछ बिब का इस्तेमाल दिन भर कर सकते हैं। इसकी कीमत ₹499 है। यह कॉटन से बना हुआ है और इसमें अतिरिक्त लेयर होती है। आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
और पढ़ें: Baby First Bath: बेबी की पहली बाथ के दौरान किन बातों का रखा जाता है ख्याल?
बेस्ट बेबी बिब: मदरकेयर बेबी बिब (Mothercare baby Bib)
बच्चों की त्वचा बहुत सॉफ्ट होती है, इसलिए उनके लिए जिन भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, उनका भी सॉफ्ट यानी कि मुलायम होना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसे ही प्रोडक्ट की चाहत रखते हैं, तो मदरकेयर बेबी बिब (Mothercare baby Bib) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए बेहतर है। 6 से 24 महीने के बच्चे के लिए ये इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्यारी सी शर्ट की खूबसूरती को भी बढ़ाने का भी काम करेगा। इसकी डिजाइन ऐसी है कि बच्चे को आपने जैसे भी कपड़े पहनाएं हो, उसमें ये आसानी से फिट हो जाता है। इसमें बो टाई डिजाइन होती है, जिसे आप आसानी से बच्चे की गर्दन में फंसा कर लगा सकते हैं। बच्चों को खाना खिलाते समय आप इसे पहना दे और उसके बाद आसानी से इसे वॉश भी किया जा सकता है। इसकी कीमत ₹899 है।
बेस्ट बेबी बिब: आइकिया बेबी बिब (ikea baby Bib)
कपड़ों की सुरक्षा के लिए वाटरप्रूफ फ्रंट के साथ एक रंगीन बिब का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप आइकिया बेबी बिब (ikea baby Bib) का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके बच्चे ने खुद ही खाना शुरू कर दिया है, तो ये बिब आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। ये बच्चे को कम्फर्टेबल महसूस कराती है। सामने की जेब के कारण बच्चे जो कुछ भी खाते समय गिराते हैं, वो जमीन पर न गिरकर पॉकेट में ही गिरता है। इसे साफ करना भी आसान होता है, मशीन वॉश हॉट (60 डिग्री सेल्सियस) किया जा सकता है। बिब को लगाना और हटाना आसान है क्योंकि यह एक बटन की मदद से बंद करी और खोली जाती है। आप इसे ऑनलाइन 279 में दो बिब खरीद सकते हैं।
और पढ़ें: Babyproofing: घर को कैसे बनाएं बेबीप्रूफ, ताकि आपके नन्हें को न पहुंचे चोट!
इस आर्टिकल में हमने आपको बेस्ट बेबी बिब (Best Baby Bibs) से संबंधित अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।