backup og meta

Baby Shower Themes: बेबी शावर थीम के बारे में क्या आप भी सोच कर हो रहे हैं कंफ्यूज?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2022

    Baby Shower Themes: बेबी शावर थीम के बारे में क्या आप भी सोच कर हो रहे हैं कंफ्यूज?

    बच्चे के जन्म के आने की खुशी केवल माता-पिता को नहीं होती है बल्कि पूरे परिवार को होती है। जब महिला प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने चल रही होती हैं, तो पूरे परिवार की भगवान से यही प्रार्थना होती है कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें और एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हो। प्रेग्नेंसी के सातवें से आठवें महीने के दौरान बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए और लिए भगवान से प्रार्थना की जाती है और इसी के लिए एक रस्म भी निभाई जाती है, जिसे गोदभराई के नाम से जाना जाता है। वैसे तो अलग अलग धर्मों में यह अलग अलग नाम से निभाई जाती है लेकिन इसका एक ही मकसद होता है ” मां और बच्चे का अच्छा स्वास्थ”। आज के समय में इसे बेबी शावर के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। बेबी शावर के दौरान डेकोरेशन कैसे करनी है, यह पेरेंट्स की बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है। इस दौरान यह सोचना कि आखिरकार ‘बेबी शावर थीम’ (Baby Shower Themes)  क्या रखी जाए, यह बहुत अहम होता है। आपके मन में भी बेबी शावर थीम (Baby Shower Themes)  को लेकर सवाल हो। आपके सवालों का जवाब देने के लिए हम यहां आपको बेबी शावर थीम (Baby Shower Themes)  के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में अधिक जानकारी।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी ब्लड टेस्ट (Pregnancy Blood test) कब होता है जरूरी?

    बेबी शावर थीम  (Baby Shower Themes)

    बेबी शावर थीम  (Baby Shower Themes) या गोदभराई की थीम चुनते समय आपको अपनी पसंद का विशेष ख्याल रखना होगा। वैसे तो भारत देश में प्रेग्नेंसी के दौरान  बच्चे के लिंग की जानकारी नहीं की जा सकती है, इसलिए बॉय या गर्ल के लिए स्पेशल थीम रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन ऐसे मामलों में आप जो एक्सपेक्ट कर रहे हैं या अनुमान लगा रहे हैं, थीम उसी के अनुसार चुन सकते हैं। यानी कि अगर मम्मी को लड़का चाहिए तो आप उस तरह की थीम सुन सकते हैं और अगर पापा को लड़की चाहिए, तो आप अपनी थीम को कुछ अलग तरीके से मैनेज कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग तो लड़के और लड़की दोनों की मिली जुली पसंद को अपनी थीम में शामिल कर लेते हैं। अगर आप किसी खास मूवमेंट को आने वाले बच्चे से जोड़ना चाहते हैं, तो आपकी थीम भी वैसी हो सकती है। आइए जानते हैं कि बेबी शावर थीम क्या-क्या हो सकती हैं।

    और पढ़ें: Prenatal Care: प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों जरूरी है प्रीनेटल केयर

    बलून थीम बेबी शावर (Balloon-themed baby shower)

    बेबी शावर की थीम सुनते समय आप बलून थीम को भी चुन सकते हैं। हो सकता है कि आपको यह बहुत ही साधारण लग रहा हो लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बलून थीम का चुनाव करते समय आपको साधारण नहीं बल्कि ऐसे बलून का चुनाव करना होगा, जो आपकी पसंद और नापसंद का इजहार करते हो। इन बलून में आप स्पेशल मैसेज भी दे सकते हैं। आप इसमें किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं। यकीनन अगर आप लड़के और लड़की की पसंद का खास ख्याल रख रहे हैं, तो उनके रंगों का चुनाव भी वैसा ही करें।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट पेन और टेंडरनेस को दूर करने के लिए क्या हैं आसान तरीके, जानिए!

    बेबी शावर थीम : मिनिमलिस्ट बेबी शॉवर (Minimalist baby shower)

    अगर आप शांति पसंद करते हैं और अपने चारों ओर एक काम और सब कुछ सरल सा देखना चाहते हैं तो ऐसे में आप थीम का चुनाव कर सकते हैं नीचे को टच करता हुआ यह थीम जहां एक और आपको पीस देता है वहीं दूसरी ओर सकारात्मकता से भी जोड़ता है अगर आप इस टीम के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो बेबी शावर एक्सपर्ट से इस बारे में जरूर सलाह लें।

    ऑफिस थीम्ड बेबी शावर (The Office-themed baby shower)

    बेबी शावर थीम

    ऑफिस की थीम वाला बेबी शावर सुनकर आप शायद आप थोड़े हैरान हो लेकिन यह भी किसी पैरंट्स की पसंद हो सकती है। जी हां! अगर आप अपने बेबी शावर में चारों तरफ ऑफिस जैसा माहौल क्रिएट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। ऑफिस में दी जाने वाली विभिन्न पोस्ट या स्पेशल मैसेज को छोटे बच्चों की टीशर्ट में प्रिंट करा सकते हैं और साथ ही उन्हें बलून के साथ सजा सकते हैं। यकीनन यह बहुत ही अच्छी फील देगा।

    और पढ़ें: Pregnancy Rash: प्रेग्नेंसी में रैश के कारण क्या हो सकते हैं?

    हैरी पॉटर-थीम (Harry Potter-themed baby shower)

    अगर पेरेंट्स की पसंद कोई खास नोवल या बुक है, तो उसके करैक्टर पर भी आप बेबी शावर थीम तय कर सकते हैं। जिसमें हैरी पॉटर थीम का सिलेक्शन बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह जरूरी नहीं है कि आप हैरी पॉटर का ही चयन करें। आप बच्चों से संबंधित किसी भी किताब का चयन कर उसकी थीम अपना सकते हैं। कुछ नोवल या बुक के करेक्टर ऐसे होते हैं, जिनमें हम अपने बच्चों की झलक देखना शुरू कर देते हैं। अगर आपके मन में भी कुछ ऐसा है, तो आप इस तरह की थीम चुन सकते हैं।

    और पढ़ें: Stretch Marks During and after Pregnancy: जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के उपाय!

    बेबी शावर थीम:  वुडलैंड-थीम बेबी शावर (Woodland-themed baby shower)

    अगर आपको वुडलैंड थीम पसंद है, तो आप बेबी शावर के लिए ये थीम रख सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसा डेकोरेशन करना होगा जिसमें जंगल के जानवर, खूब सारे पेड़ आदि डेकोरेट किए जा सके। आप रंगों का चुनाव भी ऐसा ही करें, जिससे जंगल थीम वाली फील आए।

    विंटेज-थीम बेबी शावर (Vintage-themed baby shower)

    अगर आप अपनी बेबी शावर को कुछ विंटेज लुक देना चाहते हैं, तो विंटेज थीम का सिलेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोतियों, कलरफुल लैस के साथ ही अन्य एलिमेंट चाहिए होंगे, जो क्राफ्टिंग से लगाकर थ्रिफ्टिंग, एंटीकिंग तक, आपके प्यार को जता सके। आपस में लाइट रंगों का चुनाव करेंगे, तो यह वाकई बहुत अच्छा दिखेगा। अगर आप पिंक कलर पसंद करते हैं, तो यकीनन इससे बेहतर शायद ही कोई रंग हो।

    आप बेबी शावर एंजॉय करें लेकिन अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। इस दौरान आपको अधिक टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। समय-समय पर पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेट रखें। अगर आपको थकान का अनुभव हो रहा है, तो थोड़ी देर रेस्ट जरूर ले लें ।आप बेबी शावर को एंजॉय करें लेकिन ऐसा कुछ भी ना करें जिससे आपको या बेबी को कोई परेशानी का सामना करना पड़े।

    इस आर्टिकल में हमने आपको बेबी शावर थीम  (Baby Shower Themes) के बारे में अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको प्रेग्नेंसी के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हैलो हेल्थ की वेबसाइट में आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement