जॉय मीट ऐरे ट्विन स्ट्रोलर (Joie Meet Aire Twin Stroller)
अगर आपके ट्विन्स हैं या आपके बच्चों की उम्र में कम अंतर है, तो दोनों बच्चों के लिए यह स्ट्रोलर आपके बेहद काम आने वाला है। यह स्ट्रोलर बेहद लाइटवेट है जिससे आपको और आपके बच्चों के लिए हर सफर बेहद आसान बना रहेगा। आप इसमें अपने बच्चे के आराम से हिसाब से उसकी पोजीशन को चेंज कर सकते हैं। इसकी सीट्स भी बेहद आरामदायक हैं। यानी, इस स्ट्रोलर में वो सब है, जो आपके बच्चे और आपको चाहिए। इसकी कीमत लगभग 19000 है।
और पढ़ें: Baby Modeling: बेबी मॉडलिंग के दौरान इन टिप्स का रखा जा सकता है ध्यान!
बेस्ट बेबी स्ट्रोलर्स (Best Baby Strollers) में कोबेल स्मार्ट फोल्डिंग ट्रेवल लक्जरी स्ट्रोलर (Coballe Smart Folding Travel Luxury Stroller)
बेबी स्ट्रोलर्स में यह स्ट्रोलर लक्जरी के साथ-साथ ट्रेवल फ्रेंडली है। इसे आप आराम से फोल्ड और जल्दी ओपन कर सकते हैं। जब बच्चे को आराम से सोना हो तो इसकी सीट को फ्लैट किया जा सकता है। इसका वजन सात किलोग्राम के लगभग है। आप इस बेबी स्ट्रोलर का चुनाव भी कर सकते हैं। यह स्ट्रोलर आपको लगभग 12000 रूपये में मिल जाएगा।
और पढ़ें: बेस्ट बेबी कैरियर्स : मां और बच्चे दोनों का काम बना देते हैं आसान!
यह तो थी बेस्ट बेबी स्ट्रोलर्स (Best Baby Strollers) के बारे में जानकारी। आप अपने बच्चे के लिए किसी भी चीज का चुनाव कर रहे हों, तो सबसे पहले उसके आराम का ख्याल रखें। इसके बाद अन्य चीजों के बारे में विचार करें। बेबी स्ट्रोलर को कई सालों तक बच्चा इस्तेमाल कर सकता है और यह महंगा भी होता है। ऐसे में सोच समझ और पूरी रिसर्च के बाद ही इसे खरीदें। अगर आपके मन में कोई भी सवाल है, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।