brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

गर्भधारण का सही तरीका क्या है ? अगर आपको है जानकारी तो खेलें क्विज

गर्भधारण या कंसीव न कर पाना महिला और पुरुष दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जो कपल्स कई सालों से बच्चे के लिए कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं और गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे गर्भधारण करने का सही तरीका न अपना पाने की वजह हो सकती है। अगर महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही है, तो ये जरूरी नहीं है कि महिला में कोई कमी है। कई मामलों में सेक्स के दौरान गलतियां होने पर महिला कंसीव नहीं कर पाती है। अगर कोशिश करने के बावजूद छह से सात महीने के बाद भी महिला कंसीव नहीं कर पाती है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर महिला का यौन स्वास्थ्य ठीक है तो बहुत अधिक संभावना है कि महिला एक साल के भीतर ही गर्भवती हो जाए। कंसीव करने का सही तरीका क्विज के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे।

गर्भधारण का सही तरीका क्या है ? अगर आपको है जानकारी तो खेलें क्विज

और पढ़ें- ऑर्गैज्म क्विज: क्या आप सुलझा पाएंगे चरमसुख से जुड़ी ये पहेलियां?

कंसीव करने के लिए कपल्स को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। अगर महिला और पुरुष जरूरी चेकअप करा चुके हैं और डॉक्टर ने भी उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई है तो कंसीव करने में न के बराबर ही समस्या हो सकती है। अगर आपको गर्भधारण से संबंधित बातों की जानकारी है तो आप क्विज के माध्यम से अपनी जानकारी आंक सकते हैं। कंसीव करने का सही तरीका क्विज में आपसे कुछ प्रश्न पूछें जाएंगे। आप प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उनके उत्तर दें। अगर आपको सही जानकारी नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको प्रश्नों का सही उत्तर भी बताएंगे।

डॉ. प्रणाली पाटील
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटीलफार्मेसी · Hello Swasthya
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/12/2021