साथी से बात करो और उसकी सुनो
अपने साथी के साथ संभोग के दौरान बहुत ही खुले तरीके से बात करना आपकी यौन संतुष्टि में अंतर करता है। यहां तक कि अगर आपको अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बात करने की आदत नहीं है, तो ऐसा करना सीखना और एक नटखट तरीके से अपनी बात रखना आपकी सेक्स लाइफ और यौन समस्या को दूर कर सकता है।
लुब्रिकेशन का उपयोग करें
यदि आप बिना फोर प्ले या बिना लुब्रिकेंट के सेक्स करते हैं। तो वजायना में सूखापन होता है। जिसके कारण महिलाओं को असहनीय दर्द हो सकता है। इससे उनकी रूचि पर प्रभाव पड़ता है। तो ऐसे में संभोग के दौरान वजायना में लुब्रिकेशन का उपयोग करना सहायक हो सकता है।
वाइब्रेटर जैसे उपकरण का उपयोग करें
संभोग के पहले अपने महिला साथी की उत्तेजना बढ़ाने के कई उपाय हैं। जिसमें वाइब्रेटर जैसे उपकरण का उपयोग करना शामिल है। यदि आप संभोग से पहले अपने साथ के शरीर और जननांगों के नजदीक इन उपकरणों का उपयोग करते हैं। तो इससे महिला में उत्तेजना होती है। जिससे वजायना में स्त्राव होता है, जिससे संभोग में दर्द कम हो जाता है।
और पढ़ें :महिलाओं में शीघ्रपतन, जानिए इसके लक्षण कैसे होते हैं
महिला यौन रोग के लिए चिकित्सा उपचार
यदि महिला को किसी प्रकार का यौन रोग है, तो इसके लिए प्रभावी उपचार में हार्मोनल बदलाव करने की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर अपने पर्चे द्वारा आपको कुछ दवाइयां लेने की सलाह दे सकता है।
हेल्दी रहने की कोशिश करें
अपनी यौन समस्याओं को दूर करने के लिए आपका हेल्दी रहना बेहद आवश्यक है। यदि आप एल्कोहॉल या किसी प्रकार के नशे का सेवन करते हैं। तो शराब के सेवन सीमित करें बहुत अधिक पीने से आपकी यौन समस्या बढ़ सकती है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की कोशिश करें। नियमित शारीरिक गतिविधि आपके सहनशक्ति को बढ़ा सकती है साथ ही रोमांटिक भावनाओं को भी बढ़ा सकती है। हो सके तो तनाव कम करने के तरीके जानें ताकि आप यौन संबंध के दौरान उसका आनंद उठा सकें।
और पढ़ें: Menstrual Hygiene Day : मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर से लड़ने और हाइजीन मेंटेन करने के लिए जानिए क्या हैं आयुर्वेदिक टिप्स
काउंसलर से विमर्श की ज़रूरत
महिलाओं में यौन समस्याओं को लेकर एक काउंसलर या चिकित्सक से बात करें जो यौन और संबंध समस्याओं में माहिर हैं। थेरेपी में अक्सर आपके शरीर की यौन प्रतिक्रिया को ठीक करने के तरीके, अपने साथी के साथ घनिष्ठता बढ़ाने के तरीके जैसे उपाय दिए जा सकते हैं।
हार्मोनल कारण से जुड़ी महिला यौन रोग का इलाज
हार्मोनल कारण से जुड़ी महिला यौन रोग का इलाज कई प्रकार से किया जा सकता है। यह पूरी तरह से चिकित्सक और मेडिकेशन पर निर्भर होती है।
एस्ट्रोजेन थेरेपी
लोकल एस्ट्रोजन थेरेपी वजाइनल रिंग,क्रीम या टैबलेट के रूप में आती है। यह थेरेपी वजायना टोन और इलास्टिसिटी में सुधार करता है। इसके साथ ही यह वजायना ब्लड फ्लो में तेजी लाता है। यह वजायना में लुब्रिकेशन को बढ़ाता है। जिससे सेक्स में आसानी हो सके। दरअसल आपकी उम्र के आधार पर हार्मोन थेरेपी के जोखिम अलग-अलग हो सकते हैं। यदि आपको किसी प्रकार की मेडिकल कंडीशन है, तो अपने चिकित्सक से बात करें। क्या ऐसी स्थिति में एस्ट्रोजेन या दवाएं दी जा सकती है। इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से इसके लाभ और जोखिम पर चर्चा करें। ऐसे कुछ मामले हैं जिनमें हार्मोनल थेरेपी को आपके डॉक्टर द्वारा निकट निगरानी की आवश्यकता हो सकती है।
और पढ़ें: सेक्स मिस्टेक्स (sex mistakes) : यौन संबंध के समय जाने-अनजाने महिलाएं करती हैं ये 9 गलतियां
ऑस्पेमीफेन (ओस्फेना)(ospemifene)
यह दवा महिलाओं के लिए सेक्स के दौरान दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके उपयोग से पहले अपने चिकित्सक द्वारा सभी लाभों और जोखिम पर चर्चा करें।
एंड्रोजन थेरेपी
एण्ड्रोजन में टेस्टोस्टेरोन शामिल होता है। टेस्टोस्टेरोन महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी स्वस्थ यौन क्रिया में भूमिका निभाता है, हालांकि महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बहुत कम होता है। यौन रोग के लिए एण्ड्रोजन थेरेपीएक विवाद का विशेष बन गया है। कुछ अध्ययन उन महिलाओं के लिए लाभ दिखाते हैं जिनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है और यौन रोग विकसित होते हैं। तो वहीं अन्य अध्ययनों से बहुत कम या कोई लाभ नहीं मिला।
और पढ़ें:ओव्युलेशन कैलक्युलेटर से जानिए अपनी सबसे बेहतर प्रजनन क्षमता के दिन
फ्लिबनसेरिन ( Flibanserin)
यह एक एंटीडिप्रेसेंट के रूप में विकसित किया गया है, फ्लेबिनसेरिन को खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा प्रीमेनोपॉजल महिलाओं में कम यौन इच्छा के उपचार के रूप में सिफारिश किया जाता है। इसकी एक गोली उन महिलाओं में सेक्स ड्राइव को बढ़ावा दे सकती है जो कम यौन इच्छा का अनुभव करती हैं । लेकिन इसके कुछ मामूली दुष्प्रभाव भी देखे जा सकते हैं, जैसे- उल्टी,नींद,थकान आदि।
यदि आप शराब का सेवन करते हैं, तो शराब के साथ इसके समायोजन को लेकर अपने डॉक्टर से जरूर बात करें। इसके लगातार उपयोग के आठ सप्ताह के बाद अपने सेक्स ड्राइव में सुधार नहीं देखते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें: आपकी ओव्युलेशन अवधि के बारे में जानने, इस टूल से
महिलाओं में यौन समस्याओं के प्रकार को समझने के साथ ही इसके समाधान को भी समझना जरूरी है
- सेक्स को केवल अपनी संतुष्टि का साधन न समझकर बल्कि एक दूसरे की इच्छा और प्लेजर का ध्यान रखकर किया जाना चाहिए।
- सेक्स के दौरान अपने पार्टनर का रिस्पेक्ट करना और उसकी अनुभूति का ख्याल रखना जरूरी है।
- अपने महिला साथी को ये एहसास कराए की उसकी मर्जी के बिना आप कुछ नहीं करना चाहते हैं।
- अपनी महिला साथी के दर्द का ख्याल रखें।
- सेक्स के बाद अपनी साथी से मुंह मोड़कर न सोकर बल्कि उसे गले गलाएं।
- अपने रिश्ते को सेक्स से ज्यादा अहमियत देना जरूरी है, रिश्ते को सेक्स से न तौलें।
- किसी महिला के साथ उसके अतीत में हुए कुकर्म के कारण यदि वह डरी है। तो उसे बहुत प्यार से हैंडल करने की कोशिश करें।
ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।