आमतौर पर होता है कि यौन संबंध के लिए पति ही पत्नी को मनाता है और महिलाएं ज्यादातर ना ना ही करती हैं, लेकिन हमेशा ऐसा करना ठीक नहीं है। आज मूड नहीं है कि रट, तुम्हें बस यही करना होता है, कभी और जैसे बहाने आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकते हैं। अपने इस व्यवहार को बदलें। एक बार मूड को बदलकर यौन क्रिया के लिए खुद को तैयार करें। यकीन मानें आपको अच्छा फील होगा।
और पढ़ें : इन तरीकों से उठाएं देर तक सेक्स करने का आनंद, बढ़ाएं अपना सेक्स टाइम
4. सेक्स मिस्टेक्स : ज्यादा देर तक बातें करना
अब आप इसे सेक्स मिस्टेक्स कहें या एक्सपेक्टेशन। दरअसल महिलाओं को सेक्शुअल रिलेशनशिप (Sexual relationship) के दौरान बात करना पसंद होता है। वहीं, पुरुषों को महिलाओं का बिस्तर पर लंबी-लंबी बातें करना पसंद नहीं आता है। इसलिए, इंटिमेट होने के दौरान पार्टनर से बातें थोड़ा कम करें। अभी इस पल का लुत्फ उठाएं और अपने पार्टनर को भी खुश रखें। आपको बातें करनी ही हैं तो कुछ रोमांटिक बातें करें, जिससे पति और उत्साहित हो।
5. सेक्स मिस्टेक्स: सेक्स के बाद व्यवहार पर दें ध्यान
अक्सर महिलाएं सेक्स के बाद “तुम तो बड़े बेशर्म हो” ”हो गई तुम्हारे मन की” जैसी फालतू बातें बोलकर अपने पार्टनर का मूड ऑफ कर देती हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। इससे अगले दिन अगर पति का मूड होगा भी, तो वह कुछ भी नया करने में संकोच कर सकता है। इसका असर आपकी सेक्स लाइफ पर ही पड़ेगा। यकीन मानिए यह महिलाओं की सबसे बड़ी सेक्स मिस्टेक्स (Sex mistake) में से एक है। अच्छी सेक्स लाइफ के साथ रिलेशनशिप में भी मिठास आ सके। इसके लिए आपको अपनी यह आदत सुधारनी होगी
और पढ़ें : रुटीन की सेक्स पुजिशन से कुछ हटकर करना है ट्राय तो इन्हें आजमाएं
6. बंधनों में बांधना है सेक्स मिस्टेक्स में से एक
सेक्स के दौरान ज्यादातर महिलाएं पुरुष साथी को कुछ नियमों में बांध देती हैं। जैसे- समय का ध्यान, लाइट ऑफ करना आदि। इस तरह की महिलाओं की सेक्स मिस्टेक्स से बेडरूम में पति का मूड काफी खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए महिला को चाहिए कि पति को किसी तरह के बंधन में न बांधे। बल्कि अपनी सोच को बदले। किसी दिन सुबह उठने में थोड़ा लेट भी हो जाए तो क्या।
7. सेक्स मिस्टेक्स: नए प्रयोग से इंकार करना
बहुत-सी महिलाओं की यह भी आदत होती है कि वे सेक्स में नए एक्सपेरिमेंट करने से कतराती हैं। पति द्वारा दिए गए किसी भी प्रपोजल जैसे नई सेक्स पुजिशन (Sex positions), किसिंग स्टाइल (Kissing style) आदि से इंकार कर देती हैं, जिससे पार्टनर का मूड खराब हो सकता है और वह सेक्स न करने का मन बना लता है। इसलिए, महिलाओं की अनजाने में की गई ऐसी सेक्स मिस्टेक्स पार्टनर को टर्न ऑफ कर देती हैं।
और पढ़ें : Anal Sex: एनल सेक्स से जुड़े मिथक और उनके पीछे का सच
8. सेक्स मिस्टेक्स: उत्साह में कमी
यौन संबंध स्थापित करने के दौरान कई बार महिलाएं अपने एक्ससाइटमेंट को दबाए रखती हैं। उनको लगता है कि पुरुष साथी कुछ गलत न समझे। महिलाओं की कई सेक्स मिस्टेक्स (Sex mistakes) में से यह काफी आम है। ऐसा करने से पुरुष साथी को लगता है कि आप सिर्फ फॉर्मेलिटी निभा रही हैं। इससे पार्टनर काफी निराश महसूस करता है जिसका सीधा असर आपके यौन संबंधों पर पड़ता है। इन प्रकार की सेक्स मिस्टेक्स से बचने के लिए आपको चाहिए कि बेड पर पूरे जोश के साथ पार्टनर का साथ दें।
9. सेक्स मिस्टेक्स: पार्टनर की सराहना करें
गौरतलब है कि पुरुष अपनी महिला साथी को आनंद की चरम सीमा तक पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। हालांकि, यह सभी जानते हैं कि हर महिला को ऑर्गेज्म (Orgasm) नहीं होता है। इसलिए, उनके प्रयासों की सराहना करें और सेक्स के बारे में आपको क्या पसंद है क्या नापसंद अपने साथी को बताएं। अपनी सेक्स लाइफ में उत्सुकता को बनाए रखने के लिए महिलाओं को सेक्स के समय गलतियां करने से बचना चाहिए।
महिलाओं की सेक्स मिस्टेक्स पर आधारित आपको यह लेख कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपका इस विषय से जुड़ा हुआ कोई सवाल या सुझाव है तो वो भी आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।