फर्स्ट नाइट रोमांस के लिए टिप्स
1.पहली रात रोमांस में जल्दबाजी करने से बचें
आप खुद पर विश्वास रखें। अपने साथी के साथ पहली ही रात सेक्स करने का विचार न बनाएं। पहली रात आप एक-दूसरे से बातें कर सकते हैं। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। आप उनसे रोमांटिक बातें कर सकते हैं। आप उनसे यह भी पूछ सकते हैं कि शादी से पहले उन्होंने फर्स्ट नाइट रोमांस के लिए किस तरह के प्लान बनाएं थे।
2.पहली रात रोमांस में साथी को गिफ्ट दें
कमरे में जाते ही आप उन्हें कुछ गिफ्ट या सरप्राइज कर सकते हैं ताकि, उन्हें भी अच्छा लगे। वो कैसा महसूस कर रही हैं, इसके बारे में उनसे पूछें। अगर वो नर्वस हैं या डर रहीं है, तो उनके साथ दोस्ताना जैसा व्यवहार करें, ताकि वो अपने डर को आपके साथ शेयर कर सकें।
3.पहली रात रोमांस में पहनें कुछ लुभावना
महिलाएं कुछ ऐसा पहन सकती हैं, जो उनके साथी को उत्तेजित कर सके। इसके लिए महिलाएं लुभावने और आकर्षित अंडरगार्मेंट्स पहन सकती हैं।
और पढ़ें – लव एट फर्स्ट साइट (Love At First Sight): क्या सच में होता है?
4.पहली रात रोमांस में फोरप्ले से करें शुरुआत
अगर दोनों साथी फर्स्ट नाइट रोमांस के लिए तैयार हैं, तो फोरप्ले से सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। फोरप्ले के जरिए आप यह भी जान सकते हैं कि आपके साथी को किस तरह का रोमांस पसंद है।
5.पहली रात रोमांस में वर्जिनिटी पर सवाल नहीं
अगर आप लड़के हैं, तो आपका यह हक नहीं है कि आप उनसे उनकी वर्जिनिटीके बारे में सवाल करें। आपका यह सवाल उनके मन में आपके लिए नकारात्मक छवि बना सकता है। इसलिए, उनसे कभी भी इस तरह के सवाल न करें।