और पढ़ें : अगर चाहते हैं सस्ती और बेस्ट डेट पर जाना, तो अपनाएं ये टिप्स
6.मनमोहक खूशबू से बनाएं मूड
बेडरूम में भीनी-भीनी मोहक खूशबू का इस्तेमाल करें, जिसके लिए आप अरोमा लैंप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, कई तरह के रूम फ्रेशनर्स भी आते हैं, जो आपके इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं।
और पढ़ें: क्या परफ्यूम फ्रेगरेंस आपके मूड को प्रभावित कर सकती है?
7.रंग के बारे में सोचें
अगर आप अपने बेडरूम के रंग या फर्नीचर को बदल सकती हैं, तो इस बारे में भी विचार कर सकते हैं। बेडरूम रोमांस टिप्स का यह आइडिया थोड़ा खर्चीला हो सकता है, लेकिन इससे आप अपने साथी के मूड से एकदम फ्रेश कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप चाहें तो अपने साथी के पसंदीदा रंग के बेडरूम की दीवारों को एक नया रंग दे सकते हैं या फिर उनकी पसंद या उनकी जरूरत के अनुसार बेडरूम में नया फर्चीनर सजा सकती हैं।
8.सबसे जरूरी होते हैं गद्दे
सेक्स का भरपूर आनंद तभी मिलता है, जब गद्दे सॉफ्ट हो। तो समय-समय पर अपने गद्दे को जांचते रहें। अगर आपको लगे की अब गद्दे बहुत ज्यादा कठोर होने लगे हैं या फटने लगे हैं, तो उसकी मरम्मत पर ध्यान दे सकते हैं या फिर एक नया सेट भी खरीद सकते हैं।
और पढ़ें: Quiz : सेक्स, जेंडर और LGBT को लेकर मन में कई सवाल लेकिन हिचकिचाहट में किससे पूछें जनाब?
9.म्यूजिक रखें ऑन
म्यूजिक के बिना हर तरह का बेडरूम रोमांस टिप्स अधूरा रह सकता है। इसलिए कमरे में म्यूजिक का इंतजाम सबसे पहले करें। बेडरूम में साथी के आते ही स्लो साउंड में रोमांटिक सॉन्ग प्ले कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि गाना आप म्यूजिक सिस्टम पर ही बजाएं। फोन पर सॉन्ग बजाना इतना रोमांटिक नहीं हो सकता है।
10.अतरंगी अंडरगार्मेंट्स से बनाएं मूड
अक्सर ऐसा माना जाता है कि बेडरूम रोमांस टिप्स के लिए अतरंगी अंडरगार्मेंट्स सिर्फ महिलाएं ही पहन सकती हैं। लेकिन, यकीन मानिए बेडरूम रोमांस टिप्स का यह ट्रिक मर्दों पर ही इतना असरदार होता है। अगर आप पुरुष साथी हैं, तो आप अपनी महिला साथी को सेक्स के लिए एक्साइटेड करने के लिए फनी या बहुत ज्यादा स्टाइलिस अंडरगार्मेंट्स पहन सकते हैं।