backup og meta

गर्लफ्रेंड का बर्थडे है? तो इस तरह दें उन्हें सरप्राइज

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/07/2021

    गर्लफ्रेंड का बर्थडे है? तो इस तरह दें उन्हें सरप्राइज

    क्या आप गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर बार-बार फूलों का गुलदस्ता या चॉकलेट का उपहार दे कर थक गए हैं? या आपकी उलझन है कि उन्हें इस बर्थडे पर कैसे सबसे खास तोहफा देना है। गर्लफ्रेंड के बर्थडे (Girlfriend birthday) पर क्या और किस तरह का गिफ्ट या उपहार देना चाहिए, यह हर लड़के के लिए एक बहुत बड़ा टास्क होता है। अगर वो बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए एक ही जैसा गिफ्ट देंगे, तो ये काफी बोरियत भरा हो सकता है। अगर इसी तरह की उलझन में आप भी फंसे हुए हैं, तो हैलो स्वास्थ्य का यह आर्टिकल आपकी इस उलझन को थोड़ा आसान कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि गर्लफ्रेंड का बर्थडे (Girlfriend birthday) आने से पहले क्या करें, जिससे वो सबसे ज्यादा स्पेशल फील करें।

    गर्लफ्रेंड का बर्थडे (Girlfriend birthday) है तो क्या करें?

    गर्लफ्रेंड का बर्थडे (Girlfriend birthday)

    गर्लफ्रेंड का बर्थडे पर निम्नलिखित टिप्स फॉलो करें। जैसे:

    1.गर्लफ्रेंड का बर्थडे (Girlfriend birthday) है तो सुबह-सुबह उन्हें पिक करें

    अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऑफिस जाती हैं या कॉलेज जाती हैं, तो बिना बताए उन्हें सुबह-सुबह ही पिक करने के लिए जाएं। इस दौरान आप उन्हें हल्की-सी मुस्कुराहट के साथ बर्थडे विश भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी बड़े या महंगे तोहफे की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और यकीन मानिए उन्हें आपका यह अंदाज बहुत पसंद भी आएगा।

    2.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो डे प्लान करें

    उनके जन्मदिन से पहले अपने सारे कामों को निपटा लें। जन्मदिन पर क्या-क्या करना है इसकी तैयारी 15 दिन या एक हफ्ते पहले ही कर लें। ताकि जन्मदिन के दिन उन्हें आपसे शिकायत करने का कोई मौका ही न मिलें।

    3.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो सरप्राइज में दें कुछ खास

    देखा जाए तो सरप्राइज का मलतब है अचानक से मिलने वाली कोई खुशी। इसलिए, हर बार गर्लफ्रेंड को सरप्राइज (Surprize on birthday)के तौर पर गिफ्ट देना बंद करें। इस बार उन्हें सरप्राइज में कुछ अलग दें। जैसे अगर वो बहुत लंबे समय से अपने किसी करीबी दोस्त या परिवार के सदस्य से नहीं मिली हैं तो उन्हें उससे मिलावाएं। या फिर उन्हें कुछ ऐसे गिफ्ट दें, जिसे खरीदने के लिए वो लंबे समय से अपने पैसे बचा रही हों।

    और पढ़ें : प्यार करने के भी होते हैं कई जबरदस्त फायदे

    4.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो खाना बनाएं

    अगर उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाना है, तो उनकी पसंद का खाना बनाएं। हो सके तो उनके बर्थडे (Birthday) के लिए केक ऑर्डर देने की बजाए आप अपने हाथों से तैयार करें। अगर केक बनाना नहीं भी आता, तो आप इसके लिए किसी भी जानकार या सोशल मीडिया (Social media) की मदद लें सकते हैं। हो सकता है कि मेहनत करने के बाद भी केक का रिजल्ट बहुत खराब हो, लेकिन आपकी यह अदा आपकी गर्लफ्रेंड का दिल जीत सकता है।

    5.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो उनकी बात मानें

    अगर उन्हें आपकी किसी बुरी या गंदी आदत (Bad habits) से किसी भी तरह की परेशानी हैं, तो उनके इस बर्थडे पर अपनी इस आदत को टाटा बोल दें। आप उनसे यह वायदा कर सकते हैं कि अब से आप अपनी उस आदत को सुधारने की कोशिश करेंगे।

    6.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो एडवेंचर ट्रिप पर जाएं

    अगर आप दोनों से बहुत दिनों से साथ में समय नहीं बिताया है या वो बीते दिनों काम में बहुत ज्यादा उलझी थीं, तो आप उनके लिए एडवेंचर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोनों किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं, जहां आप नेचर के साथ-साथ एक-दूसरे के भी और करीब आ सकते हैं।

    और पढ़ें : क्या डेटिंग साइट्स से सच में मिलता है प्यार?

    7.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो उनके लिए लैटर लिखें

    आप उनके लिए एक रोमांटिक (Romantic) लेटर भी लिख सकते हैं, जो उन्हें काफी पसंद आएगा। आप चाहें, तो कोई अच्छा सा लेटर उनके लिए प्रिंट भी करवा सकते हैं या फिर खुद से लिखकर भी उन्हें खुश कर सकते हैं।

    8.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो बॉडी स्पा गिफ्ट करें

    आपकी गर्लफ्रेंड नौकरीपेशा है, तो बॉडी स्पा (Body spa) जैसे गिफ्ट का सरप्राइज उनके लिए बेहद खास हो सकता है। ऑफिस के बाद आप उन्हें बॉडी स्पा के लिए किसी अच्छे मसाज सेंटर या पार्लर लेकर जा सकते हैं। इसके बाद आप दोनों किसी रोमांटिक डिनर (Romantic dinner) का भी प्लान कर सकते हैं या चाहें तो आप खुद ही उनके लिए घर पर कुछ उनकी पसंद का कुक कर सकते हैं।

    9.गर्लफ्रेंड का बर्थडे (Girlfriend birthday) है तो हेल्थ चेकअप के लिए ले जाएं

    बर्थडे गिफ्ट (Birthday gift) के तौर पर हेल्थ चेकअप जैसा सरप्राइज देना आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है। लेकिन, एक स्वस्थ रिश्ते के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। गर्फफ्रेंड का बर्थडे आपके लिए अच्छा मौकै हो सकता है, दोनों के हेल्थ चेकअप के लिए। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपना भी फुल बॉडी हेल्थ चेकअप (Body checkup) कराएं। ताकि, दोनों भविष्य में यौन संचारित रोगों (STDs) या अन्य तरह की स्वास्थ्य स्थितियों से बचाव कर सकें।

    और पढ़ें : First time Sex: महिलाओं के फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव

    10.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है, तो नाइट ऑउट करें प्लान

    अब गर्लफ्रेंड का बर्थडे है, तो आपका प्लान भी कुछ खास होना चाहिए। ऐसे में आप अपने साथी के साथ नाइट ऑउट का प्लान भी बना सकते हैं। अगर आपके पास कहीं दूर जाने का समय न हो, तो नाइट ऑउट प्लान की जगह आप घर की छत पर रात भर रहने की योजना बना सकते हैं और भविष्य से जुड़ी कुछ बातों के बारे में भी एक-दूसरे के साथ बातें कर सकते हैं।

    11.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो सनसेट वॉक पर जाएं

    गर्लफ्रेंड का बर्थडे है, तो आप उनके साथ सनसेट वॉक की भी योजना बना सकते हैं। सनसेट वॉक के दोनों एक-दूसरे के साथ एक अच्छा समय भी गुजार सकेंगे और फुर्सत की बातें भी कर सकेंगे। आप चाहें, तो सनसेट वॉक पर अपने और उनके करीबी दोस्तों को भी बुला सकते हैं। हालांकि, कोशिश करें कि उन्ही दोनों को बुलाएं जिन्हें आप दोनों ही जानते हों।

    और पढ़ें : First time Sex: महिलाओं का पहली बार सेक्स के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव

    12.गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो घर को साफ-सुथरा करें

    आमतौर पर देखा जाए, तो हर लड़की घर को साफ-सुथरा रखना ज्यादा पसंद करती है। गर्लफ्रेंड का बर्थडे (Girlfriend birthday) है, तो आप भी घर को साफ-सुथरा करने में उनकी मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो, घर में डेकोरेशन के लिए कुछ नई चीजें सजा सकते हैं और पुरानी या बेकार चीजों को घर से साफ भी कर सकते हैं। या हो सके तो आप उनके कमरे को एक नयां रंग दे सकते हैं। या घर के उस हिस्से में खुद से एक पेंटिंग बना सकते हैं, जो आप दोनों का सबसे पसंदीदा जगह हो।

    याद रखें कि अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे (Girlfriend birthday) पर उन्हें बहुत ज्यादा खुश करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। सिर्फ उतना ही खर्च करें, जितना आपके बजट में फिट होता है। क्योंकि, बजट से बाहर अगर खर्च करते हैं, तो आने वाले समय में इससे आपको समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आप दोनों के बीच भी अनबन हो सकती है।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/07/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement