और पढ़ें : किस करने के दौरान आती है मुंह से बदबू? जानिए क्या है कारण
5.उनकी मानसिकता समझें
कुछ महिलाएं बहुत व्याकुल रहती हैं। हमेशा किसी न किसी बात पर चिंचित रहती है या न्यूरोसिस से पीड़ित हैं, उन्हें बाकी महिलाओं की तुलना में यौन संतुष्टि कम होती है। अधिक परेशान रहना या चिंता करना सेक्स की इच्छा और यौन सुख तक पहुंचने से रोकता है। ऐसे में उनकी परेशानी सुनें और उसे दूर करने की कोशिश करें। ऐसा करने से पार्टनर सेक्स के लिए एक्साइटेड हो पाएंगी।
6.प्यार भरी शरारत करें
महिला साथी को एक्साइटेड करने के लिए आप उनके बालों से खेल सकते हैं। हाथों का इस्तेमाल करते हुए उनके शरीर पर नरम एहसास का अनुभव कराएं। इस दौरान, अपने हाथों को उनकी पीठ, गर्दन, हिप्स, चेहरे पर सहलाएं।
7.लाइट्स ऑन रखें
महिलाएं अक्सर अपने शारीरिक आकार को लेकर शर्मिंदगी महसूस करती हैं। कई महिलाओं ने माना है कि वो नहीं चाहती हैं कि उनके बैडौल शरीर के आकार को उनका साथी देखें। उनका डर होता है कि उनके बेडौल आकार के फिगर को देखर उनके साथी का रूझान उनसे खत्म या कम हो सकता है। इसलिए अक्सर महिलाएं फोरप्ले या सेक्स अंधेरे में ही करने ज्यादा बेहतर समझती हैं। लेकिन, अगर साथी का मूड सेक्स के लिए एक्साइटेड करना है, तो आपको अपनी यह शर्मिंदगी दूर करनी होगी। सेक्स के लिए एक्साइटेड करने के लिए आपको फोलप्ले या सेक्स की शुरूआत में कमरे की लाइट्स ऑन ही रखनी चाहिए।
और पढ़ें : क्यों होता है सेक्स के बाद योनि में इंफेक्शन?
8.खुद को सहलाएं
अपने साथी को सेक्स के लिए एक्साइटेड करना है, तो आपको पहले खुद से ही प्यार जताना होगा। कुछ महिलाएं अपने शरीर के अंगों को अपने साथी के सामने छूने से असहज महसूस कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप अपने साथी को सेक्स के लिए एक्साइटेड करना चाहती हैं, तो उनके सामने खुद के नाजुक अंगों को सहलाएं। इससे आपके साथी का मूडसेक्स के लिए एक्साइटेड भी होगा और वो खुद को ऐसा करने से रोक भी नहीं पाएंगे।
9.उनके नाजुक अंगों को सहलाएं
सेक्स के लिए एक्साइटेड करना है, तो फोरप्ले सबसे अहम होता है। इसके लिए आप साथी के नाजुक अंगों को प्यार से छूना शुरू कर सकती हैं। इस दौरान आप हाथों के अलावा अपनी जीभ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आपको एक हेल्दी -करना है। इसलिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। हाथों को अच्छे से साफ करें और फोरप्ले के दौरान भी कंडोम का इस्तेमाल करें।