backup og meta

बॉयफ्रेंड का बर्थडे इस तरह बनाएं स्पेशल, एकदम हटके अंदाज में

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/06/2021

    बॉयफ्रेंड का बर्थडे इस तरह बनाएं स्पेशल, एकदम हटके अंदाज में

    जिसे भी हम प्यार करते हैं उसे हर पल स्पेशल फील करवाना चाहते हैं। उन्हें यह जताना चाहते हैं कि वो हमारी लाइफ में कितनी अहमियत रखते हैं। खासतौर पर तब, जब गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का बर्थडे हो। उनका बॉयफ्रेंड का बर्थडे हमारे लिए भी एक खास मौका बन जाता है उनके लिए कुछ करने का। लेकिन, ऐसे में उनके लिए क्या किया जाए, ये सबसे बड़ा सवाल होता है। इस आर्टिकल में हम बॉयफ्रेंड का बर्थडे टॉपिक पर में बात करेंगे। जानेंगे कि बॉयफ्रेंड का बर्थडे आने पर आप ऐसा क्या कर सकती हैं, जिससे उनका ये खास दिन यादगार बन जाए। ये कुछ ऐसे टिप्स हैं, जो आपके बजट में भी रहेंगे और आपके बॉयफ्रेंड को भी काफी अच्छे लगेंगे।

    और पढ़ें : रिलेशनशिप को टूटने से बचने के लिए फॉलो करें 7 टिप्स

    बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने से पहले करें ये काम

    अगर आप अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे और भी खास बनाना चाहते हैं और उन्हें खुश करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए टिप्स अपनाकर उनके इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं। नीचे जानिए इन टिप्स के बारे में :

    1.लॉन्ग ड्राइव पर लें जाएं

    वैसे तो माना जाता है कि महिलाएं ड्राइविंग करने या राइड करने में ज्यादा बेहतर नहीं होती हैं, लेकिन बहुत-से लड़के चाहते हैं कि उनकी साथी भी उन्हीं की तरह ही अच्छी ड्राइवर हों। इसलिए, आप उन्हें जन्मदिन के लिए किसी लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकती हैं। अगर आपको ड्राइविंग या बाइक चलानी नहीं आती है, तो उनके लिए ड्राइविंग सीखें और उन्हें सरप्राइज के तौर पर अपना यह हुनर दिखाएं।

    2. ट्रीट दें

    बॉयफ्रेंड का बर्थडे हो और ट्रीट न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। और अगर ऐसा हो रहा है तो आप ऐसा होने न दें। इस बॉयफ्रेंड का बर्थडे पर आप उन्हें ट्रीट दें। उनसे ट्रीट लेने की बजाए आप उन्हें डेट पर ले जा सकती हैं, जहां पर आप उनके साथ एक रोमांटिक डिनर प्लान कर सकती हैं। साथ ही, उनकी पसंद की ड्रेस, उनके फेवरेट रंग का भी ख्याल रखें। आपकी यह अदा उन्हें बहुत पसंद आ सकती है।

    3. पूरा दिन साथ रहें

    इसमें कोई दो राय नहीं है कि आपका बॉयफ्रेंड अपने इस खास दिन पर आपके साथ रहना चाहेगा। तो क्यों न इसकी शुरुआत साथ रहने से ही की जाए। उनके इस बर्थडे या बॉयफ्रेंड का बर्थडे से एक दिन पहले आप उनके साथ पूरा दिन अकेले में बिताने का प्लान कर सकती हैं। इस दौरान, अपने व्यस्त दिन को अगले दिन के लिए टाल दें और अपने फोन को खुद से दूर रखें, ताकि आप उन्हें इसका एहसास करा सकें आपके जीवन में उनसे ज्यादा खास और जरूरी कोई दूसरा नहीं है। पूरा दिन आपके साथ रहने से उनका खास दिन और भी खास बन जाएगा।

    और पढ़ें : खुद से प्यार करना है जरूरी, जानें कैसे रखें अपना ख्याल

    4. उनकी पसंद से करें उनके दिन की शुरुआत

    अब उनके बर्थडे पर यह तो तय ही है कि आप लंच और डिनर पर जाएंगे लेकिन, इस बार कुछ अलग करें। दिन की शुरुआत आप उनके पसंदीदा ब्रेकफास्ट से कर सकती हैं। इसलिए, सुबह उनसे पहले उठें और बेड टी के साथ उन्हें उनका फेवरेट ब्रेकफास्ट खिलाएं। ऐसा करने से भी आप अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे को और भी स्पेशल बना सकती हैं, जिससे उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान तो आएगी ही और वो खुश भी हो जाएंगे।

    5. गिफ्ट, जो उनकी जरूरत को पूरा करे

    गिफ्ट के मामलों में लड़कियों का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। हर चीज का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, इसके लिए वो कोई न कोई जुगाड़ निकाल ही लेती हैं। लेकिन, अगर लड़कों की बात की जाए, तो उन्हें वहीं गिफ्ट पसंद आते हैं, जिसकी उन्हें जरूरत होती है। इसलिए, आप उन्हें गिफ्ट में वही दें, जिसकी उन्हें जरूरत है। जैसे अगर आप हर बार उन्हें ड्रेस गिफ्ट करती हैं, तो इस बार उन्हें शूज या वॉच गिफ्ट कर सकती हैं। उनकी जरूरत की चीज गिफ्ट में देकर आप बॉयफ्रेंड का बर्थडे  को और भी खास बना सकती हैं और आपकी दी हुई काम की चीज उनके काफी काम भी आ सकती है।

    6. ऑनलाइन गिफ्ट का सहारा लें

    आजकल ऑनलाइन तरीके से दूर रहते हुए भी एक-दूसरे को गिफ्ट दिया जा सकता है। ऐसी कई ऑनलाइन सर्विस हैं, जिनकी मदद से आप उन्हें गिफ्ट दे सकती हैं। इनमें कुछ ऐसी भी सर्विसेस हैं, जो आपके तय समय और तारीख के मुताबिक ही गिफ्ट पार्सल करते हैं।बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए दूर रहते हुए भी आप उन्हें आधी रात को ही गिफ्ट दे सकती हैं। आप चाहें तो अपनी और उनकी तस्वीरों का कोलाज बनवाकर उनके लिए भेज सकती हैं या फिर उनकी कोई पसंद की चीज उनके लिए ऑनलाइन भिजवा सकती हैं।

    7. उनके करीबी लोगों के साथ सरप्राइज दें

    अगर आप उनके साथ किसी दूसरे शहर में रहते हैं या उनके दोस्त किसी दूसरे शहर में रहते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका हो सकता है। आप उनके करीबी दोस्तों को उनसे सरप्राइज के तौर पर मिलवा सकती हैं। उनके दोस्तों का पता लगाने के लिए आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट, फैमिली या जान-पहचान वाले दोस्तों की मदद ले सकती हैं।

    8. कुछ नया ट्राई करें

    बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए इसके अलावा, आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं, जो पहले कभी न किया हो। आप उनके साथ वॉटर राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं या कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो आपके बॉयफ्रेंड का मन हो और उन्होंने पहले कभी न किया हो। ऐसा करने से आपके बॉयफ्रेंड को काफी अच्छा लगेगा और आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।

    इन सबके अलावा, इस दिन आप उनके अपने दिल की बात भी बयां कर सकती हैं। आप उन्हें इसके बारे में बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करती हैं। उनकी जिस भी आदत पर आप फिदा हैं, उसके बारे में उन्हें बताएं। जिस तरह लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है, उसी तरह लड़कों को भी अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है।

    तो आपको इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स कैसे लगें, हमें जरूर बताएं। इसके अलावा अगर आपके पास भी कोई अलग आइडिया हैं, तो हमारे साथ जरूर शेयर करें। अगर आपने इस आर्टिकल में दिए गए किसी टिप को अपनाया है, तो आपका एक्सपीरिएंस कैसा रहा इस बारे में भी हमें जरूर बताएं। उम्मीद है ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर पसंद आया है तो ये ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें, ताकि ये टिप्स बाकी लोगों को भी मिल सकें और वो भी अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे को खास बनाने के लिए ये टिप्स आजमा सकें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement