हर कोई जानता है कि सेक्स हमारी शारीरिक जरूरत है। लेकिन शारीरिक जरूरत के साथ-साथ यह काफी बड़ी मानसिक जिम्मेदारी भी है। चूंकि, पुरुष और महिलाओं की इससे भावनाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए आपको उन सभी बातों के बारे में पता होना चाहिए, जो कि आपके पार्टनर को इमोशनली बुरा और अच्छा फील करवा सकती हैं। हालांकि, सेक्स के लिए सिर्फ भावनात्मक समझ होना ही जरूरी नहीं है। बल्कि, उचित सावधानी या एहतियात न बरतने के कारण इससे होने वाले यौन रोगों के बारे में भी आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि हमारे लिए सेक्स जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है सुरक्षित सेक्स रिलेशन। इसलिए हम आपके लिए एक सेक्स क्विज लेकर आए हैं, जिसे खेलकर आप जान सकते हैं कि आप सेक्स के लिए दिमागी रूप से तैयार हैं या नहीं? परेशानी की कोई बात नहीं है, अगर आपको इन सवालों के जवाब नहीं भी पता हैं, तो भी आपको इस क्विज के द्वारा पूर्ण जानकारी मिलती रहेगी।


















