backup og meta

Common cold : सामान्य जुकाम क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2021

Common cold : सामान्य जुकाम क्या है?

परिचय

कितना सामान्य है जुकाम (Common cold) होना ?

सबसे अधिक होने वाले इंफेक्शन (Infection) में जुकाम सबसे आम इंफेक्शन माना जाता है। नाक और गले में इंफेक्शन (Throat infection)  की वजह से जुकाम की परेशानी शुरू होती है। ऐसा कई अलगअलग तरह के वायरस की वजह से होता है। जुकाम होने पर व्यक्ति असहज महसूस कर सकता है, लेकिन इससे कोई अन्य शारीरिक परेशानी तुरंत नहीं हो सकती है। जुकाम (Cold) किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है, लेकिन बच्चों में जुकाम होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

कितना आम है सामान्य जुकाम (Common Cold) होना?

यह बेहद ही सामान्य स्थिति है। छह साल से छोटे बच्चों को जुकाम होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है, लेकिन स्वस्थ वयस्कों को भी जुकाम की समस्या हो सकता है। जुकाम किसी भी जेंडर के व्यक्ति को होना बेहद सामान्य है। एक्सपर्ट के अनुसार एक साल में 2 से 3 बार जुकाम होना सामान्य होता है। अगर जुकाम की समस्या ज्यादा होती है, तो इसके कारणों को समझ कर इसे कम किया जा सकता है।

और पढ़ें: जानें बच्चे के सर्दी जुकाम का इलाज कैसे करें

[mc4wp_form id=’183492″]

लक्षणों को समझें

सामान्य जुकाम के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Common Cold)

निम्नलिखत सामान्य जुकाम के लक्षण हो सकते हैं:

  • नाक से पानी आना या स्टफी नोज होना।
  • गले में खराश होना।
  • कफ (Cough) होना।
  • बार-बार छींक (Sneeze) आना।
  • शरीर में हल्का दर्द (Pain) या सिरदर्द (Headache) होना।
  • शरीर का तापमान हल्का बढ़ना।
  • अच्छा महसूस नहीं करना।
  • सामान्य जुकाम के दौरान नाक बहना सामान्य है। ऐसे में ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं इंफेक्शन की वजह से ऐसा हो रहा है या कोई अन्य कारण है। ऊपर दिए गए लक्षणों के अलावा कई लक्षण हो सकते हैं।

    डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

    निम्नलिखित लक्षण या कारण होने पर डॉक्टर से मिलें:

    वयस्कों में होने वाले लक्षण:

    • 38.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का बुखार होने पर
    • 5 या उससे ज्यादा दिनों तक बुखार रहने पर
    • सांस लेने में समस्या होना।
    • सांस लेने के दौरान घरघराहट की आवाज आना।
    • गले में खराश, सिरदर्द या साइनस का दर्द होना।

    बच्चों में होने वाले लक्षण:

    • एक से डेढ़ महीने के बच्चों को 38oC से ज्यादा शरीर का तापमान बढ़ना।
    • किसी भी उम्र के बच्चों को दो दिनों से ज्यादा बुखार रहना।
    • अत्यधिक जुकाम होना और ठीक नहीं होना।

    बच्चों में होने वाले गंभीर लक्षण:

    इन लक्षणों के अलावा अन्य लक्षण समझ आने पर कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हर किसी का शरीर अलग तरह से कार्य करता है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होगा।

    और पढ़ें: किसी के छींकने के बाद क्यों कहते है ‘गॉड ब्लेस्स यू ‘

    कारण समझें

    सामान्य जुकाम के क्या हैं कारण ? (Cause of Common cold)

    कई अलग-अलग तरह के वायरस के कारण जुकाम (Cold) की समस्या हो सकती हैं। हालांकि अधिकांश रायनोवायरस के कारण होते हैं। सामान्य जुकाम इंफेक्शन (Cold infection) से होता है और यह किसी अन्य व्यक्ति को आसानी से हो सकता है। वायरस आंख, मुंह और नाक से शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह वायरस हवा में मौजूद होते हैं और बड़े ही आसानी से खांसने, छींकने या बातचीत करने के दौरान फैल जाते हैं। जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के हाथ मिलाने से भी इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। ऐसे में जब स्वस्थ्य व्यक्ति के जुकाम पीड़ित से हाथ मिलाने के दौरान स्वस्थ व्यक्ति में फैल जाता है (जब वह उन्हीं हाथों से आंख या नाक को छूते हैं या हाथों को बिना धोए खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं)।

    और पढ़ें: बार- बार होते हैं बीमार? तो बॉडी में हो सकती है विटामिन-डी (Vitamin-D) की कमी

    कारण

    किन कारणों से बढ़ सकता है सामान्य जुकाम (Common cold) खतरा?

    कई कारणों से बढ़ सकता है खतरा। इनमें शामिल हैं:

    • उम्र: छोटे बच्चों को जुकाम होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।
    • कमजोर इम्यून सिस्टम: पुरानी बीमारियों या अन्य स्थिति जैसे कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) का होना आपके जोखिम को बढ़ा सकता है।
    • बारिश का मौसम: सर्दियों में बच्चों और वयस्कों दोनों को जुकाम होने की संभावना अधिक होती है, लेकिन ध्यान रखें की जुकाम की कभी भी हो सकती है ।
    • धूम्रपान: अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो जुकाम का खतरा बढ़ सकता है ।

    और पढ़ें: बच्चे का इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए उसे जरूर दें ये 8 फूड्स

    निदान और उपचार को समझें

    दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए बेहतर होगा की आप अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

    सामान्य जुकाम का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Common Cold)

    ज्यादातर लक्षणों के आधार पर निदान किया जाता है। हालांकि, यदि डॉक्टर को संदेह है कि आपको वाइरल इंफेक्शन है, तो स्थिति की गंभीरता को समझते हुए निदान करते हैं।

    सामान्य जुकाम का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment of Common Cold)

    सामान्य जुकाम का वास्तव में कोई इलाज नहीं है। उपचार लक्षणों के आधार पर किए जाते हैं। जैसे:

    दर्द निवारक

    बुखार, गले में खराश और सिरदर्द के लिए कई लोग एसिटामिनोफेन (टाइलेनॉल, अन्य) या हल्के दर्द निवारक के तौर पर किये जा सकते हैं। एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) का उपयोग ज्यादा नहीं करना चाहिए। बच्चों या किशोरों को एस्पिरिन देते समय सावधानी बरतें। चिकनपॉक्स या फ्लू जैसे बीमारियों से ठीक हुए बच्चों और किशोरों को एस्पिरिन नहीं देना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एस्पिरिन रेयेस सिंड्रोम (Reye’s syndrome) से जोड़ा जाता है, जो काफी कम हो सकता है साथ ही यह लाइफ थ्रेटनिंग भी हो सकती है।

     और पढ़ें: सर्दी-खांसी को दूर भगाएंगे ये 8 आसान घरेलू नुस्खे

    नेसल स्प्रे (Decongestant nasal sprays)

    वयस्क नेसल स्प्रे या ड्रॉप का इस्तेमाल 5 दिनों तक कर सकते हैं। 6 महीने से छोटे बच्चों को नेसल स्प्रे नहीं करना चाहिए।

    कफ सिरप

    एफडीए (The Food and Drug Administration) और अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडीऐट्रिक्स 4 साल तक के बच्चों को कफ और कोल्ड की दवाओं को बिना प्रिस्क्रिप्शन खरीदने की इजाजत नहीं देता है। बच्चों के लिए ये दवाएं ठीक नहीं मानी जाती है। इसलिए डॉक्टर के सलाह अनुसार ही दवा देना चाहिए।

    जीवनशैली में बदलाव और घरेलू उपचार

    कुछ जीवन शैली में बदलाव या घरेलू उपचार क्या हैं जो मुझे सामान्य जुकाम से बचने में मदद कर सकते हैं?

    निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार सामान्य जुकाम से निपटने में मदद कर सकते हैं:

    • वायरस से फैलने से बचने के लिए अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं।
    • आहार में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। जैसे गहरे हरे, लाल और पीले रंग की सब्जियां और फल। लेकिन, यह भी सुनिश्चित करें कि आहार आपकी सेहत और जरूरत के अनुसार ही लें।
    • सिगरेट न पिएं, इससे इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
    • अत्यधिक एल्कोहॉल का सेवन न करें। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    यदि इस बीमारी से जुड़े कोई प्रश्न हैं या आप कुछ समझना चाहते हैं, तो आपको चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। खुद से इलाज नहीं करना चाहिए। किसी

    सर्दी-जुकाम या किसी भी अन्य बीमारी से बचने के लिए योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर जानिए योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement