पेक्टस एक्सकावाटम छाती के हड्डियों से संबंधित समस्या है। पेक्टस एक्सकावाटम में ब्रेस्टबोन छाती के अंदर की तरफ दब जाती है। कुछ मामलों में सीने की हड्डियां छाती के अंदर गहरे तक धंस जाते हैं, जिससे फेफड़े (Lungs) और हृदय (Heart) को काम करने में समस्या होने लगती है। इसके अलावा ये फ्यूनल चेस्ट (Sunken chest), कॉब्लर चेस्ट (Cobbler’s chest) और सकिन चेस्ट (Funnel chest) के नाम से भी जाना जाता है।

पेक्टस एक्सकावाटम एक हजार में किसी एक बच्चे को होता है। इसके अलावा लड़कियों की तुलना में लड़कों को पेक्टस एक्सकावाटम (Pectus Excavatum) होने का जोखिम चार गुना ज्यादा है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात कर लें।
और पढ़ें : घातक हो सकता है लू लगना, जानिए इससे बचने के घरेलू उपाय
पेक्टस एक्सकावाटम (Pectus Excavatum) का सामान्य लक्षण है कि सीने में खरोज सी महसूस होती है। कुछ लोगों को ये दर्द किशोरावस्था में ही होने लगता है और जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं ये भी बढ़ता जाता है।
इसके अलावा पेक्टस एक्सकावाटम (Pectus Excavatum) के ज्यादा लक्षणों की जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
अगर आप में ऊपर बताए गए लक्षण सामने आ रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही पेक्टस एक्सकावाटम (Pectus Excavatum) से संबंधित किसी भी तरह के सवाल या दुविधा को डॉक्टर से जरूर पूछ लें। क्योंकि हर किसी का शरीर पेक्टस एक्सकावाटम के लिए अलग-अलग रिएक्ट करता है।
और पढ़ें : यह चेस्ट एक्सरसाइज कर, पाएं चौड़ा सीना
पेक्टस एक्सकावाटम (Pectus Excavatum) का कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का मत है कि पेक्टस एक्सकावाटम आनुवंशिक समस्या हो सकती है।
और पढ़ें : निमोनिया से 2030 तक 11 मिलियन बच्चों की मौत की आशंका
पेक्टस एक्सकावाटम लड़कों में ज्यादा होता है। पेक्टस एक्सकावाटम कुछ अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों में ज्यादा होने का रिस्क है :
पेक्टस एक्सकावाटम (Pectus Excavatum) की वजह से ऊपर बताई गई शारीरिक परेशानी हो सकती है या अगर पहले से कोई शारीरिक परेशानी है, तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
और पढ़ें : पिछले दस सालों से डूगर के सीने में धड़क रहा है नकली दिल
प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
पेक्टस एक्सकावाटम (Pectus Excavatum) का पता लगाने के लिए डॉक्टर कई तरह के टेस्ट करते हैं। इसके अलावा ठठरी या रिबकेज में समस्या होने से सांस संबंधी टेस्ट भी कराते हैं। इसके अलावा रिबकेज की माप के आधार पर भी पेक्टस एक्सकावाटम का पता लगाया जाता है। डॉक्टर आपको चेस्ट का एक्स-रे (X-ray), सीटी स्कैन (CT Scan), लंग फंक्शन टेस्ट (Lungs function test), इकोकार्डियोग्राम (Electrocardium) और एक्सरसाइज टेस्ट जैसे टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।
अगर रिबकेज में समस्या किसी भी तरह की फिजिकल समस्या को नहीं पैदा कर रहा है तो बच्चे को ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। जब रिबकेज समस्या उत्पन्न करता है तो बच्चे को फेफड़े का संक्रमण (Lungs infection) हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य गंभीर मनोविकार भी हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर सर्जरी को ही बेहतर विकल्प के रूप में देखते हैं। इसके अलावा मनोविकारों को दूर करने के लिए साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की जरूरत पड़ती है।
पेक्टस एक्सकावाटम में निम्न एक्सरसाइज कर के आप कुछ हद तक आराम पा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ये एक्सरसाइज करते समय अपने डॉक्टर और फिटनेस ट्रेनर की सलाह जरूर मानें।
पुश अप

सुपरमैन

एक्टिव और फिट रहने के लिए आपको रोज सुपरमैन कर सकते हैं। इसका नाम सुपरमैन इसलिए हैं, क्योंकि इस एक्सरसाइज की स्थिति में शरीर ऐसा लगता है, जैसे सुपरमैन हवा में उड़ रहा है। यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सीखने के बाद इसे आसानी से किया जा सकता है।
कैसे करें?
बेंट-ओवर रौ

बेंट-ओवर रौ व्यायाम शरीर के ऊपरी हिस्से की कई मांसपेशियों को टोंड और मजबूत बनाने का काम करता है। शरीर की सही शेप के साथ आपको पेक्टस एक्सकावाटम से राहत मिल सकती है।
कैसे करें
इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Pectus excavatum http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/pectus-excavatum/symptoms-causes/syc-20355483 Accessed on December 13, 2019
Pectus excavatum https://medlineplus.gov/ency/article/003320.htm Accessed November 14, 2019. Accessed on December 13, 2019
Chest Wall Disorder: Pectus Excavatum https://kidshealth.org/en/parents/pectus-excavatum.html Accessed on December 13, 2019
Pectus Excavatum https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/17328-pectus-excavatum Accessed on December 13, 2019
Pectus Excavatum https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/22394989/Accessed on December 13, 2019
Current Version
15/12/2021
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Bhawana Awasthi