टूरेट सिंड्रोम (Tourette Syndrome) तंत्रिका तंत्र की एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण बीमार व्यक्ति अचानक कोई हलचल या आवाज करता है, जिसे टिक्स कहा जाता है। इसे वे नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। जैसे टूरेट से पीड़ित व्यक्ति का बार-बार पलक झपकाना या गला साफ करना। इसमें कुछ लोग ऐसे शब्द भी बोल सकते हैं, जो वे नहीं बोलना चाहते हैं।

सीडीसी के द्वारा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर पर दी गई पहली रिपोर्ट के अनुसार, टूरेट सिंड्रोम संयुक्त राज्य अमेरिका में छह से 17 वर्ष तक की आयु के हर एक हजार बच्चों में से तीन में बच्चों में देखने को मिलता है। MMWR की स्टडी के अनुसार, टूरेट सिंड्रोम लड़कियों की तुलना में लड़कों में तीन गुना अधिक पाया जाता है। यह सिंड्रोम छह से 11 साल के बच्चों की तुलना में 12 से 17 साल के बच्चों को दोगुना ज्यादा प्रभावित करता है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Carpal Tunnel Syndrome : कार्पल टनल सिंड्रोम क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
इसका मुख्य लक्षण टिक्स है। तनाव, उत्तेजना, बीमार या थका हुआ होना, उन्हें बदतर बना सकता है। ये दो प्रकार के होते हैं:
मौखिक टिक के उदाहरण –
कुछ टिक्स सरल या जटिल हो सकते हैं। एक सिंपल टिक शरीर के एक या कुछ हिस्सों को प्रभावित करता है, जैसे आंखों को झपकाना या चेहरा बनाना। जबकि, एक जटिल टिक्स में शरीर के कई हिस्से या कहे गए शब्द को रिपीट करना शामिल होता है। कूदना और बार-बार कसम खाना इसके उदाहरण हैं।
टूरेट से ग्रसित लगभग आधे लोगों में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) के लक्षण भी दिखते हैं। जिससे आपको ध्यान देनें, स्थिर रहने और कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो सकती है।
टूरेट की समस्या से पीड़ित लोगों में नीचे बताई गई समस्या हो सकती है:
इसके कुछ और लक्षण भी हो सकते हैं। यदि आपके पास इन संकेतों के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Down Syndrome : डाउन सिंड्रोम क्या है?जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
अगर आपको नीचे बताई गई समस्या में से कोई भी समस्या है, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हर किसी का शरीर अलग तरीके से कार्य करता है। अपनी स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा होता है।
टूरेट को मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों से जोड़ा गया है जिसमें, बेसल गैंग्लिया क्षेत्र भी शामिल है। इसका कार्य शरीर की गतिविधियों को नियंत्रण करना है। यह अंतर तंत्रिका कोशिकाओं और उनके बीच संदेश ले जाने वाले केमिकल को प्रभावित कर सकता है। डॉक्टरों का अनुमान है कि मस्तिष्क नेटवर्क के इस हिस्से में परेशानी के कारण टॉरेट हो सकता है। मस्तिष्क में इन समस्याओं का कारण क्या है यह अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन, जीन शायद एक भूमिका निभाते हैं। इसके और भी कारण हो सकते हैं। जो लोग टूरेट से ग्रसित हैं, उनके परिवार में इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है लेकिन, एक ही परिवार के लोगों में अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं।
सिंड्रोम के कई जोखिम कारक हैं, जैसे:
और पढ़ें : Diabetes: डायबिटीज क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगर आपके या आपके बच्चे में टूरेट के लक्षण हैं, तो डॉक्टर आपको एक न्यूरोलॉजिस्ट या विशेषज्ञ को दिखाने के लिए कह सकता है। इस सिंड्रोम की पुष्टि के लिए कोई परीक्षण नहीं है लेकिन, वह आपसे कुछ सवाल पूछेंगे, जैसे:
आपका डॉक्टर आपके मस्तिष्क का इमेजिंग टेस्ट कर सकता है ताकि, टूरेट के लक्षणों का सही से पता लगाया जा सके। ये हो सकते हैं-
कई बार, टिक्स बहुत कम होते हैं और उन्हें इलाज की आवश्यकता नहीं होती है। यदि टिक्स एक समस्या बन जाते हैं, तो डॉक्टर कुछ दवाएं लिख सकते हैं। दवाओं में शामिल हैं:
यह भी पढ़ें : Generalized Anxiety Disorder: क्या है जेनरलाइज्ड एंग्जायटी डिसॉर्डर ? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय.
नीचे बताई गई जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको टूरेट सिंड्रोम से निपटने में मदद कर सकते हैं:
अगर आपको अपनी समस्या को लेकर कोई सवाल है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें।
हैलो हेल्थ ग्रुप Hello Health Group किसी भी तरह के चिकित्सा परामर्श और इलाज नहीं देता है।
और पढ़ें : Gout : गाउट क्या है? जाने इसके कारण, लक्षण और इलाज
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Caligiore D, et al. (2017). Dysfunctions of the basal ganglia-cerebellar-thalamo-cortical system produce motor tics in Tourette syndrome. Accessed July 4, 2022
ncbi.nlm.nih.gov/labs/pmc/articles/PMC5373520/
Find local support. (n.d.). Accessed July 4, 2022
tourette.org/resources/find-local-chapter/
Tourette syndrome. http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/tourette-syndrome/home/ovc-20163623. Accessed July 4, 2017.
https://www.ninds.nih.gov/Disorders/Patient-Caregiver-Education/Fact-Sheets/Tourette-Syndrome-Fact-Sheet
https://www.tourettes-action.org.uk/
Current Version
04/07/2022
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
Updated by: Niharika Jaiswal
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj