अगर आपको कभी अचानक गाउट (Gout) का अनुभव हो और आपके पास उससे निपटने के लिए दवाएं न हो तो ये कुछ तरीके अपनाएं-
- सूजन को कम करने के लिए प्रभावित अंग को ऊपर उठाएं।
- सूजन वाली जगह पर लगभग 20 मिनट तक आइस पैक से सिकाई करें।
- आवश्यकतानुसार प्रक्रिया को दोहराएं लेकिन, सुनिश्चित करें कि प्रभावित हिस्से का तापमान प्रक्रिया को दोहराने से पहले सामान्य हो गया हो।
और पढ़ें : वजन बढ़ाने के लिए दुबले पतले लोग अपनाएं ये आसान उपाए
गाउट से राहत के लिए कुछ घरेलू इलाज निम्न हैं :
- सौ मर्ज की एक दवा है पानी, पानी पीने से गाउट में राहत मिलता है। साथ ही सूजन और दर्द भी कम होता है। आप जितना अधिक पानी पिएंगे आपकी किडनी आपके शरीर में मौजूद नुकसानदायक चीजों को बाहर निकाल देगी।
- जोड़ों में दर्द या सूजन होने पर कपड़े में ढके हुए बर्फ से सिकाई करें। इस आइस पैक को रोजाना दिन में दो बार 10 से 15 मिनट के लिए सिंकाई करें। इसके अलावा आप अपने पैरों में फ्रोजन सब्जियों को बांध सकते हैं।
- गाउट में अगर आप स्ट्रेस लेंगे तो आपको ज्यादा परेशानी होगी। इसलिए कोशिश करें कि आप स्ट्रेस बिल्कुल न लें। आप अपना स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन भी कर सकते हैं। साथ ही स्ट्रेस से निकलने में आपको एक्सरसाइज भाी मदद कर सकता है। इसके लिए आप अपने काम से थोड़ी छुट्टी लें, फैमिली या दोस्त के साथ टहलने जाएं। अपनी पसंदीदा किताब पढ़ें, म्यूजिक सुनें।
गाउट एक गंभीर रोग है जिसेक मध्यम लक्षणों को घरेलू उपचार की मदद से ठीक किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपके रोग की स्थिति गंभीर है तो तुरंत डॉक्टर या किसी निकटतम अस्पताल से संपर्क करें।
और पढ़ें – Joint Pain (Arthralgia) : जोड़ों का दर्द (आर्थ्राल्जिया) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
गाउट (गठिया) में क्या न खाएं और क्या खाएं
यूरिक एसिड को कम करने के लिए क्या न खाएं
गठिया में निम्न आहर से परहेज करना बेहद जरूरी होता है। यह न केवल इलाज की प्रकिया में बाधा डाल सकते हैं बल्कि गाउट की स्थिति को और भी गंभीर बना सकते हैं। कुछ विशेष प्रकार के सामान्य आहार प्राकृतिक तौर पर प्यूरिन से भरपूर होते हैं जो आगे जाके यूरिक एसिड में बदल जाते हैं।
ज्यादातर लोगों को प्यूरिन युक्त आहार से कोई समस्या नहीं होती है, लेकिन अगर आपका शरीर अतिरिक्त मात्रा में यूरिक एसिड को बहार नहीं निकाल पाता है तो आपको निम्न प्रकार के आहार से परहेज करना चाहिए।
- जानवरों के अंग जैसे – गुर्दा, कलेजी और भेजा
- विशेष प्रकार की मछलियां जैसे – टूना, ट्राउट और हेरिंग
- समुद्री खाद्य पदार्थ जैसे – केकड़ा, झींगा और श्रिम्प